फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kidney Stone Risk: डाइट में मौजूद ये चीजें बढ़ा देती हैं किडनी स्टोन के जोखिम, आज से ही बरतें ये सावधानियां

Sat, 11 Oct 2025 04:00 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sat, 11 Oct 2025 04:00 PM IST
सार

Kidney Stone Causes: किडनी में स्टोन होना एक बेहद गंभीर समस्या है, और इस बीमारी के होने के पीछे आमतौर पर हमारी दिनचर्या की ही कुछ गलतियां होती हैं। इन्हीं में कुछ गलतियां हमारे डाइट की वजह से होती हैं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।

विज्ञापन
Kidney Stone Risk: Foods in Your Diet Can Increase Danger Prevention Health Tips
किडनी - फोटो : Freepik.com

Foods Causing Kidney Stones: किडनी स्टोन एक बेहद दर्दनाक समस्या है और अक्सर हम अनजाने में अपनी दैनिक खान-पान की आदतों से इस जोखिम को बढ़ा देते हैं। किडनी स्टोन खासकर कैल्शियम ऑक्सलेट स्टोन, तब बनते हैं जब यूरिन में कुछ मिनरल्स और लवण बहुत अधिक मात्रा में जमा हो जाते हैं और क्रिस्टल का रूप ले लेते हैं। अक्सर हम अपनी दिनचर्या में कुछ ऐसी खाते हैं जो हमारे किडनी स्टोन के जोखिम को बहुत हद तक बढ़ा सकते हैं। कुछ फूड प्रोडक्ट ऐसे होते हैं जिनमें ऑक्सलेट या सोडियम की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो इस क्रिस्टलीकरण प्रक्रिया को तेज कर देती है। 



अगर आप पहले से ही किडनी स्टोन की समस्या से जूझ चुके हैं या आपके परिवार में यह समस्या हो रही है, तो आपको अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। ऐसी स्थिति में आपको उन फूड प्रोडक्ट का सेवन सिमित मात्रा में करनी चाहिए या पूरी तरह से परहेज करना चाहिए। आज हम आपको ऐसी ही 4 सामान्य चीजों बताने जा रहे हैं जो आपके किडनी स्टोन के खतरे को बढ़ा सकती हैं और साथ ही ये भी जानेंगे कि ऐसे में आपको क्या सावधानियां बरतनी चाहिए।

Kidney Stone Risk: Foods in Your Diet Can Increase Danger Prevention Health Tips
चुकंदर - फोटो : Freepik.com

चुकंदर और ऑक्सलेट का खतरा
किडनी स्टोन के सबसे आम प्रकार यानी कैल्शियम ऑक्सलेट स्टोन को बढ़ाने में ऑक्सलेट की बड़ी भूमिका होती है। आपकी डाइट में शामिल चुकंदर में ऑक्सलेट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। यह सब्जी शरीर में ऑक्सलेट का लेवल बढ़ाती है, जिससे क्रिस्टल बनने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। जिन लोगों को गुर्दे में पथरी की समस्या है, उन्हें चुकंदर का सेवन सीमित कर देना चाहिए। 


ये भी पढ़ें- Health Alert: खराब लाइफस्टाइल ही नहीं प्रदूषण भी बढ़ा रहा है आर्थराइटिस का खतरा, विशेषज्ञों ने किया सावधान
Kidney Stone Risk: Foods in Your Diet Can Increase Danger Prevention Health Tips
चॉकलेट - फोटो : Freepik.com

चॉकलेट प्रोडक्ट्स से बचें
इसी तरह चॉकलेट और कोको प्रोडक्ट्स में भी ऑक्सलेट की मात्रा काफी ज्यादा होती है। इन चीजों का अधिक सेवन से यूरिन में ऑक्सलेट का लेवल को बढ़ा देता है, जिससे स्टोन बनने का जोखिम बढ़ता है।

इसलिए जिन लोगों को गुर्दे में पथरी की समस्या है, उन्हें चॉकलेट और कोको युक्त पेय पदार्थों से भी परहेज करना चाहिए। अपनी डाइट को संतुलित रखकर और विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही इन चीजों का सेवन करें।


ये भी पढ़ें- WHO: मानसिक स्वास्थ्य मौलिक अधिकार...अब वक्त खुलकर बात करने का; हर साल 7 लाख से अधिक कर लेते हैं आत्महत्या
विज्ञापन
विज्ञापन
Kidney Stone Risk: Foods in Your Diet Can Increase Danger Prevention Health Tips
कोल्ड ड्रिंक्स - फोटो : freepik.com
कोला और सोडा वाले ड्रिंक्स से परहेज
कोला और सोडा वाले ड्रिंक्स में आमतौर पर फॉस्फोरिक एसिड और अत्यधिक चीनी होती है। ये पेय पदार्थ न केवल शरीर को डिहाइड्रेट करते हैं, बल्कि यूरिन की एसिडिटी (अम्लीयता) को भी बढ़ा सकते हैं, जिससे स्टोन बनने का जोखिम बढ़ता है। इन ड्रिंक्स के बजाय, सादा पानी या नींबू पानी पीने को प्राथमिकता दें, जो किडनी को डिटॉक्स करने में सहायक होते हैं।
विज्ञापन
Kidney Stone Risk: Foods in Your Diet Can Increase Danger Prevention Health Tips
किडनी - फोटो : Adobe stock
क्या सावधानियां बरतें?
किडनी स्टोन से बचने का सबसे सरल और सबसे महत्वपूर्ण उपाय है खूब पानी पीना। रोजाना इतना पानी पिएं कि आपका यूरिन साफ रहे। इसके अलावा नमक (सोडियम) और उपर बताई गई चीजों का सेवन भी सीमित मात्रा में करें, क्योंकि ये यूरिन में कैल्शियम को बढ़ा सकते हैं। अगर आपको स्टोन की समस्या है, तो अपनी डाइट प्लान के लिए डॉक्टर या डायटिशियन से व्यक्तिगत सलाह जरूर लें।

स्रोत और संदर्भ
Kidney Stone Diet Plan and Prevention
Kidney stones

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed