{"_id":"60c1bfdce23a1c28e4481be0","slug":"health-tips-these-are-the-symptoms-of-heatstroke-loo-these-home-remedies-can-help-you","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गर्मियों में लू से जरा बचकर: ये हैं लक्षण से लेकर बचाव के घरेलू उपाय","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
गर्मियों में लू से जरा बचकर: ये हैं लक्षण से लेकर बचाव के घरेलू उपाय
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 10 Jun 2021 01:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
लू लगने के लक्षण
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। हालांकि, इस बार मई के मौसम में बाकी सालों की तरह गर्मी तो नहीं पड़ी। लेकिन जून की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। दिल्ली और यूपी के कई हिस्सों में पारा 40 डिग्री के पारा तक जा पहुंचा है। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, दिनभर तेज सूरज की रोशनी ने गर्मी का पारा और चढ़ा दिया है। ऐसे में एसी, कूलर और पंखे भी गर्मी के इस मौसम में दम तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, इस चिलचिलाती धूप में कोई घर से बाहर नहीं निकलना चाहता, लेकिन जरूरी कामों की वजह से लोगों को घर से बाहर जाना पड़ता है। तेज गर्मी में बाहर निकलने की वजह से हमारे सिर में जोरों का दर्द होने लगता है, और हमें पता भी नहीं लग पाता कि हमें लू लग गई है। तो चलिए जानते हैं कि आखिर लू लगने के लक्षण क्या हैं और बचने के घरेलू उपाय क्या हैं।
Trending Videos
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
लू लगने के इन लक्षणों को पहचानें:-
1. तेज सिरदर्द होना
2. बिना किसी वजह के शरीर में जकड़न महसूस होना
3. शरीर में लाल निशान होना
4. पेशाब करने में दिक्कतें पैदा होना।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
इन बातों का रखें ध्यान
गर्मी में शरीर को ठंडा रखना बेहद जरूरी है, ताकि आप लू से बच पाएं। इसलिए आपको कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। जैसे- जब आप धूप में से घर वापस आएं तो एकदम ठंडा पानी न पीएं, पेय पदार्थों का अधिक सेवन करना चाहिए, ठंडे पानी से दिन में दो बार तो जरूर नहाना चाहिए, गर्मी में फालतू बाहर घूमने से बचना चाहिए और जितना हो सके घर के अंदर ही रहें, खासकर बच्चों, बूढ़े-बुजुर्गों को धूप में न जाने दें आदि।
4 of 6
heat stroke
- फोटो : istock
इन चीजों का भी ध्यान रखना जरूरी:-
1.ऐसे कपड़े पहनें जिनसे शरीर पूरी तरह ढक जाए
2. धूप में नंगे पांव न जाएं
3. बाहर जा रहे हैं, तो भूलकर भी खाली पेट न जाएं
4. घर से बाहर जाते समय टोपी, चश्मा और छती का इस्तेमाल करें
5. ज्यादा टाइट या चटकीले कपड़े पहनने की जगह पर हल्के सूती व हल्के रंग के कपड़े पहनें।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
ये हैं कुछ घरेलू उपाय:
1. तेज धूप में अगर किसी जरूरी काम की वजह से घर से बाहर जाना पड़ रहा है तो अपनी जेब में एक प्याज रख लें, इससे लू से बचने में मदद मिल सकती है
2. धनिए के पानी में चीनी मिलाकर सेवन करने से भी लाभ मिलता है
3. गर्मी में आम पन्ना या आम का शरबत पीने से भी आपको फायदा मिल सकता है
4. तरबूज, खीरा, खरबूजा और ककड़ी का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें। ध्यान रहे कि ये गर्म न हो, इनको थोड़ा ठंडा कर लें
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X