सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Health Tips: क्या आपकी हड्डियों से भी आती है कट-कट की आवाज? जोड़ों में दर्द होने की ये हैं चार बड़ी वजहें

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 12 Oct 2025 09:11 PM IST
सार

हड्डियों से आवाज आना एक बहुत सामान्य बात, इसके पीछे कई कारण हो सकते है जिसके बारे में हम इस लेख में जानेंगे। साथ ही ये भी जानेंगे कि हड्डियों से आने वाली आवाज और आपके जोड़ों के दर्द के बीच का क्या संबंध है?

विज्ञापन
Health Tips: Why Do Your Bones Crack Check 4 Common Reasons Behind Joint Pai
हड्डियों की समस्या - फोटो : Freepik.com

Joint Pain and Cracking Sounds: अक्सर ऐसा होता है कि उठते-बैठते समय जोड़ों से 'कट-कट' की आवाज आती है। यह आवाज जोड़ों के अंदर की चिकनाहट (साइनोवियल फ्लूइड) में बने हवा के बुलबुलों के फूटने के कारण आती है। सामान्यतौर पर ऐसा आवाज आना चिंता का विषय नहीं है, लेकिन अगर इस आवाज के साथ आपको दर्द, सूजन या अकड़न भी महसूस हो, तो इसका मतलब है कि आपके जोड़ों में कोई समस्या शुरू हो रही है।



ऐसी स्थिति को नजरअंदाज करना आपके सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। लंबे समय तक बनी रहने वाली यह 'कट-कट' की आवाज और दर्द मुख्य रूप से जोड़ों के घिसने, कार्टिलेज के नुकसान, या मांसपेशियों के असंतुलन के कारण हो सकती है।

लोग अक्सर इसे सामान्य बुढ़ापा समझकर टाल देते हैं, जबकि शुरुआती चरण में इसे पहचानना और इसका उपचार कराना भविष्य में होने वाली गंभीर समस्याओं, जैसे ऑस्टियोआर्थराइटिस से बचाव कर सकता है। इसलिए आइए इस लेख में हम जानेंगे कि हड्डियों से कट-कट की आवाज के साथ जोड़ों के दर्द का क्या संबंध है और साथ ही इसके पीछे की चार बड़ी वजहें क्या हैं?

Trending Videos
Health Tips: Why Do Your Bones Crack Check 4 Common Reasons Behind Joint Pai
गठिया - फोटो : Freepik.com

हड्डियों से 'कट-कट' की आवाज और जोड़ों के दर्द का गहरा संबंध है। यह आवाज अक्सर कार्टिलेज के घिसने या साइनोवियल फ्लुइड की कमी के कारण होती है। जब यह आवाज दर्द और अकड़न के साथ आती है, तो यह ऑस्टियोआर्थराइटिस या जोड़ की अन्य समस्या का स्पष्ट संकेत हो सकता है।

कार्टिलेज का घिस जाना
जोड़ों की हड्डियों के सिरों को ढकने वाला कार्टिलेज एक कुशन (गद्दे) की तरह काम करता है। उम्र बढ़ने या चोट लगने पर यह कार्टिलेज घिसने लगता है। कार्टिलेज के घिसने पर, हड्डियां आपस में रगड़ खाती हैं, जिससे 'कट-कट' की आवाज आती है और यह गठिया (ऑस्टियोआर्थराइटिस) का सबसे बड़ा कारण है।


ये भी पढ़ें- Japan: जापान में फैली बीमारी के कारण 4000 से अधिक लोग अस्पतालों में भर्ती, सरकार ने घोषित की 'महामारी'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health Tips: Why Do Your Bones Crack Check 4 Common Reasons Behind Joint Pai
हड्डियों की समस्या - फोटो : Freepik.com
लिगामेंट या टेंडन का तनाव
आवाज आने का दूसरा कारण यह हो सकता है कि जोड़ के आसपास के लिगामेंट या टेंडन अपनी जगह से थोड़ा हट जाते हैं और चलते समय वापस अपनी जगह पर आने पर आवाज पैदा करते हैं। यह आवाज अक्सर तेज और चटखने वाली हो सकती है, जो मांसपेशियों में अत्यधिक तनाव या खिंचाव के कारण होती है।

ये भी पढ़ें- World Arthritis Day 2025: बिना दवाई गठिया को ठीक करने का सबसे असरदार तरीका है ये तरीका, डॉक्टर से जानें
Health Tips: Why Do Your Bones Crack Check 4 Common Reasons Behind Joint Pai
बच्चों में आर्थराइटिस की समस्या - फोटो : Freepik.com
साइनोवियल फ्लूड की कमी
जोड़ों के अंदर एक चिपचिपा तरल पदार्थ होता है जिसे साइनोवियल फ्लूइड कहते हैं। यह जोड़ों को चिकनाई देता है। इस फ्लूइड में कमी आने या सूखने के कारण हड्डियां एक-दूसरे से ज्यादा टकराती हैं। यह घर्षण न केवल आवाज पैदा करता है, बल्कि सूजन और दर्द को भी बढ़ाता है।

 
विज्ञापन
Health Tips: Why Do Your Bones Crack Check 4 Common Reasons Behind Joint Pai
हड्डियों की बीमारी - फोटो : Freepik.com
मांसपेशियों में असंतुलन और कमजोरी
कमजोर मांसपेशियां जोड़ों को पर्याप्त सहारा नहीं दे पाती हैं, जिससे जोड़ असामान्य रूप से हिलते हैं। मांसपेशियों के असंतुलन या कमजोरी के कारण जोड़ पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे चलते, उठते या झुकते समय लगातार आवाज और दर्द की समस्या बनी रहती है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed