सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Health Tips: बाजार में बिक रही ये चीजें बढ़ा सकती हैं दिल की बीमारी का खतरा, 'धीमा जहर' हैं ये फूड्स

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Sun, 12 Oct 2025 08:20 PM IST
सार

आज के समय में दिल से संबंधित समस्याएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं, कम उम्र में भी हार्ट अटैक के कई मामले भी देखने को मिल रहे हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं लेकिन इनमें से एक प्रमुख कारण है हमारा खानपान है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
These things sold in the market can increase the risk of heart disease know in hindi
हृदय रोग - फोटो : adobe stock photos

Foods That Increase Heart Disease: आजकल दिल से जुड़ी बीमारियां (हृदय रोग) सिर्फ बुढ़ापे या पारिवारिक इतिहास तक सीमित नहीं रह गई हैं, बल्कि युवा भी बड़ी संख्या में इनकी चपेट में आ रहे हैं। इसका एक बड़ा कारण हमारी आधुनिक जीवनशैली और अनजाने में खाए जा रहे वो खाद्य पदार्थ हैं जो बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं और जिन्हें अक्सर 'धीमा जहर' कहा जाता है।



ये चीजें तुरंत बीमार नहीं करतीं, लेकिन धीरे-धीरे हमारी धमनियों को सिकुड़ती हैं, रक्तचाप बढ़ाती हैं और वजन बढ़ाती हैं, जो सब मिलकर दिल को कमजोर करते हैं। हम अक्सर सोचते हैं कि सिर्फ तला हुआ भोजन ही खतरनाक है, लेकिन प्रोसेस्ड फूड्स में छिपी हुई चीनी और नमक की मात्रा हमारी सोच से कहीं ज्यादा हानिकारक होती है।

दिल की बीमारी का खतरा कम करने के लिए आपको डॉक्टर या लैब टेस्ट की नहीं, बल्कि अपनी रसोई और डाइनिंग टेबल पर नजर रखने की जरूरत है। विशेषज्ञों के अनुसार कुछ चीजों का सेवन करने से आपके दिल को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।

Trending Videos
These things sold in the market can increase the risk of heart disease know in hindi
नो शुगर डाइट - फोटो : Freepik.com

चीनी का अधिक सेवन
बाजार में बिकने वाले सॉफ्ट ड्रिंक्स, पैकेज्ड जूस और डेजर्ट्स में चीनी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। अत्यधिक चीनी का सेवन न केवल वजन बढ़ाता है, बल्कि यह शरीर में सूजन पैदा करता है, जिससे रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं। लंबे समय तक चीनी का अधिक सेवन ब्लड प्रेशर और ट्राइग्लिसराइड के लेवल को बढ़ाकर दिल की बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ा देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
These things sold in the market can increase the risk of heart disease know in hindi
Salt - फोटो : Adobestock

नमक पर लगाम लगाएं
भारत में नमक का सेवन सामान्य तौर अधिक होता है। नमक (सोडियम) का अधिक सेवन सीधे तौर पर हाई ब्लडप्रेशर से जुड़ा हुआ है। हाई ब्लडप्रेशर आपके दिल पर अत्यधिक दबाव डालता है, जिससे दिल की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। पैकेज्ड स्नैक्स, अचार और रेडी-टू-ईट फूड्स में छिपे हुए नमक से बचना अत्यंत आवश्यक है।


ये भी पढ़ें- Arthritis: लाइफस्टाइल और खानपान ही नहीं, शरीर की अपनी ‘गलती’ भी बढ़ा देती है आर्थराइटिस का खतरा
These things sold in the market can increase the risk of heart disease know in hindi
धूम्रपान के नुकसान - फोटो : Freepik.com

धूम्रपान और शराब का सेवन
धूम्रपान दिल की सेहत के लिए सबसे बड़ा खतरा है। यह रक्त वाहिकाओं को संकरा कर देता है, रक्त के थक्के बनने के जोखिम को बढ़ाता है और हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ाता है। शराब का अत्यधिक सेवन भी रक्तचाप बढ़ता है और दिल की मांसपेशियों को कमजोर करता है। स्वस्थ दिल के लिए इन आदतों को तुरंत छोड़ना जरूरी है।


ये भी पढ़ें- Health Tips: क्या आपकी हड्डियों से भी आती है कट-कट की आवाज? जोड़ों में दर्द होने की ये हैं चार बड़ी वजहें
विज्ञापन
These things sold in the market can increase the risk of heart disease know in hindi
प्रोसेस्ड फूड - फोटो : Adobe Stock
प्रोसेस्ड फूड्स
प्रोसेस्ड फूड्स (जैसे चिप्स, बिस्किट, फ्रोजन फूड) दिल के लिए एक 'कॉम्बो पैकेज' हैं। इनमें अक्सर सेचुरेटेड फैट, अतिरिक्त चीनी और सोडियम तीनों अधिक मात्रा में होते हैं। ये सभी कारक मिलकर शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं और सूजन पैदा करते हैं, जिससे धमनियों में प्लाक जमने लगता है और हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ जाता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed