फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: शहद सिर्फ फायदेमंद नहीं, नुकसानदायक भी हो सकता है, ऐसी स्थितियों में विशेष सावधानी बरतने की सलाह

Thu, 07 Jul 2022 11:29 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 07 Jul 2022 11:29 AM IST
विज्ञापन
honey health benefits and side effects in hindi, honey poisoning causes and effects
शहद के साइड-इफेक्ट्स के बारे में जानिए - फोटो : Istock

शहद का सेवन वर्षों से कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता रहा है। चीनी के विकल्प के रूप में हो या फिर कई प्रकार के घरेलू उपायों के तौर पर, आयुर्वेद और मेडिकल साइंस दोनों में शहद के विशिष्ट गुणों का जिक्र मिलता है। कई अध्ययनों में जिक्र मिलता है कि सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू के साथ शहद का सेवन करना आपकी सेहत के लिए विशेष लाभप्रद हो सकता है। शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने के साथ वजन घटाने के लिए इसका प्रयोग काफी लाभकारी माना जाता रहा है।



पर क्या शहद के भी नुकसान हो सकते हैं? हाल ही में सद्गुरू ने शहद की विषाक्तता को लेकर सोशल मीडिया के एक पोस्ट में जिक्र किया है।

सद्गुरू कहते हैं, अगर सही तरीके से शहद का सेवन न किया जाए तो इसके कई प्रकार के नुकसान हो सकते हैं। विशेषकर शहद को किस तापमान पर रखा गया है, इसका बहुत प्रभाव होता है। मेडिकल साइंस में भी इस बात का जिक्र मिलता है कि कुछ स्थितियों में शहद, शरीर में विषाक्तता का कारण बन सकती है, जिसके कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा रहता है। आइए जानते हैं कि शहद के सेवन को लेकर किन बातों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए?

honey health benefits and side effects in hindi, honey poisoning causes and effects
शहद खाने के फायदे क्या हैं? - फोटो : iStock

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

सद्गुरू ने एक पोस्ट में बताया कि शहद को हमेशा ऐसे तापमान में रखना चाहिए जिससे यह सेवन के योग्य बना रहे। शहद के सेवन का सबसे अच्छा तरीका है इसे कच्चा यानी कि इसके स्रोत से खरीदा या निकाला जाता हो। यदि किसी पेय के साथ मिलाकर इसका सेवन करना चाहते हैं तो यह सुनिश्चित करें कि शहद मिलाने से पहले पेय को ठंडा किया जाए। आयुर्वेद भी बताता है कि गर्म चीजों में शहद मिलाकर इसका सेवन शरीर में विषाक्तता का कारण बन सकता है। इसके अलावा शहद का संयमित मात्रा में ही सेवन किया जाना चाहिए, इसके अधिक सेवन के कारण भी कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं।

honey health benefits and side effects in hindi, honey poisoning causes and effects
हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को जानिए - फोटो : Pixabay

ब्लड प्रेशर की समस्या

शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करते हैं, लेकिन इसके ज्यादा सेवन से हाइपोटेंशन का खतरा बढ़ सकता है। यानी कि जो लोग इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं उनमें समय के साथ लो ब्लड प्रेशर की समस्या का खतरा हो सकता है जिसे सेहत के लिए कई प्रकार से नुकसानदायक माना जाता है। ब्लड प्रेशर के रोगियों को इस बारे में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
honey health benefits and side effects in hindi, honey poisoning causes and effects
शहद से डायबिटीज का जोखिम - फोटो : iStock

बढ़ सकता है ब्लड शुगर

ब्लड प्रेशर की ही तरह ब्लड शुगर वाले लोगों के लिए भी शहद के संयमित सेवन की सलाह दी जाती है। शहद में चीनी और कार्बोहाइड्रेट होते हैं इसलिए जब आप शहद का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं तो इसके कारण डायबिटीज रोगियों के लिए समस्याओं के बढ़ने का खतरा हो सकता है। यदि आप मधुमेह रोगी हैं, तो बिना डॉक्टरी सलाह के शहद या किसी भी मीठी चीज के सेवन से बचना चाहिए। 

विज्ञापन
honey health benefits and side effects in hindi, honey poisoning causes and effects
दांतों में जम जाता है शहद - फोटो : istock

दांतों की समस्या

बहुत अधिक मात्रा में शहद दांतों के सड़न को बढ़ावा दे सकता है। यूएसडीए नेशनल न्यूट्रिएंट डेटाबेस के अनुसार, लगभग शहद में लगभग 82% चीनी होता है और यह आपके दांतों को नुकसान पहुंचाने के लिए काफी है। इसके अलावा, शहद प्रकृति में चिपचिपा भी होता है, जिसका अर्थ है कि यह आपके दांतों से चिपककर दांतों की सड़न को बढ़ावा दे सकता है। इसलिए शहद के सेवन के बाद दांतों की सफाई बहुत आवश्यक मानी जाती है। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से प्राप्त जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। अमर उजाला इस दावे की पुष्टि नहीं करता है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed