सब्सक्राइब करें

Health Tips: हाई ब्लड प्रेशर की तरह ही खतरनाक है ब्लड प्रेशर लो होना, जानिए इसके कारण और बचाव के तरीके

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 03 Oct 2022 12:14 PM IST
विज्ञापन
how low blood pressure is dangerous, know its symptoms and prevention tips in hindi
रक्तचाप कम होने की समस्या - फोटो : istock

ब्लड प्रेशर आपकी धमनियों की दीवारों के खिलाफ रक्त का दबाव की स्थिति है। धमनियां आपके हृदय से रक्त को शरीर के अन्य भागों में ले जाती हैं। रक्तचाप का बढ़ना और कम होना दोनों ही स्थितियां शरीर के लिए नुकसानदायक मानी जाती है। आमतौर पर हम सभी ब्लड प्रेशर बढ़ने और इसके कारण होने वाली समस्याओं के बारे में सुनते और जानते आ रहे हैं, पर क्या आप जानते हैं कि ब्लड प्रेशर का सामान्य से कम होना भी शरीर के लिए कई प्रकार से हानिकारक हो सकता है? स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ब्लड प्रेशर बढ़ने की तरह ही इसका लो होना भी कई प्रकार की स्वास्थ्य जटिलताओं का कारण बन सकता है।



निम्न रक्तचाप को आमतौर पर सिस्टोलिक 90 मिलीमीटर (मिमी एचजी) और डायस्टोलिक 60 मिमी एचजी से कम होने की स्थिति होती है। निम्न रक्तचाप की स्थिति में अक्सर कोई ध्यान देने योग्य लक्षण नजर नहीं आता है, जबकि कुछ लोगों में इसके कारण चक्कर आने और गंभीर बेहोशी की समस्या हो सकती है। कभी-कभी निम्न रक्तचाप कोमा और शरीर के लिए अन्य प्रकार की गंभीर समस्याओं का जोखिम भी पैदा कर सकता है। आइए जानते हैं कि ब्लड प्रेशर कम क्यों होता है और इसे ठीक रखने के लिए क्या किया जाना चाहिए?

Trending Videos
how low blood pressure is dangerous, know its symptoms and prevention tips in hindi
गर्भावस्था में लो ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : iStock
गर्भावस्था

गर्भावस्था के दौरान शरीर में होने वाले कई प्रकार के परिवर्तनों के कारण रक्त वाहिकाओं का विस्तार होता है। इस प्रकार के परिवर्तनों के कारण रक्तचाप में गिरावट आ सकती है। गर्भावस्था के पहले 24 हफ्तों में निम्न रक्तचाप की समस्या आम है। हालांकि अगर आपको अक्सर ही इस तरह की दिक्कत बनी रहती है तो इस बारे में डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें। ब्लड प्रेशर का अक्सर ही लो रहना कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है जिससे बच्चे की सेहत पर भी असर हो सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
how low blood pressure is dangerous, know its symptoms and prevention tips in hindi
लो ब्लड प्रेशर में हृदय रोगों की समस्या - फोटो : istock

हृदय से संबंधित समस्याएं

हाई ब्लड प्रेशर की ही तरह से ब्लड प्रेशर का कम होना भी हृदय से संबंधित समस्याओं का कारण बनती है। दिल का दौरा पड़ने, हार्ट फेलियर, हार्ट वाल्व की समस्याएं और हृदय गति में कमी (ब्रैडीकार्डिया) भी निम्न रक्तचाप का कारण बन सकती है। हृदय की इस तरह की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। यदि आपको अक्सर ही इस तरह की दिक्कतें बनी रहती हैं तो इस बारे में किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें। 

how low blood pressure is dangerous, know its symptoms and prevention tips in hindi
डिहाइड्रेशन की समस्या के कारक - फोटो : Pixels

पानी की कमी या रक्तस्राव

शरीर में पानी की कमी हो जाने के कारण भी रक्तचाप में गिरावट आ सकती है। बुखार, उल्टी, गंभीर दस्त, मूत्रवर्धक दवाओं का अति प्रयोग शरीर में डिहाइड्रेशन या पानी की कमी का कारण बन सकता है। इसके अलावा चोट या आंतरिक रक्तस्राव से के कारण होने वाली बहुत अधिक रक्त की हानि की स्थिति भी ब्लड प्रेशर लो होने का कारण बन सकती है। सभी लोगों को रोजाना 3-4 लीटर पानी पीते रहने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
how low blood pressure is dangerous, know its symptoms and prevention tips in hindi
ब्लड प्रेशर कम होना - फोटो : istock

लो-ब्लड प्रेशर से कैसे बचा जाए?
कुछ बातों का ध्यान रखकर लो ब्लड-प्रेशर की समस्या से बचाव किया जा सकता है। 
शरीर में पानी की कमी न होने पाए। भरपूर मात्रा में पानी पीते रहें। 
कम कार्ब वाला भोजन करें। आहार की पौष्टिकता पर विशेष ध्यान दें।
कैफीनयुक्त पेय- कॉफी या चाय पीने का सेवन अधिक न करें, इससे डिहाइड्रेशन का खतरा होता है।
नियमित रूप से व्यायाम करें। हर दिन कम से कम 30 मिनट की मध्यम शारीरिक गतिविधि आपके पूर्ण रूप से स्वस्थ रखने में सहायक है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed