{"_id":"6a7170bab2309a7fa60e90cc","slug":"how-to-prevent-from-getting-viral-in-hindi-fever-viral-fever-kitne-din-tak-rehta-hai-2026-08-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Viral Fever Treatment: वायरल फीवर कितने दिन रहता है? जानें इसके लक्षण, इलाज और बचाव के आसान तरीके","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Viral Fever Treatment: वायरल फीवर कितने दिन रहता है? जानें इसके लक्षण, इलाज और बचाव के आसान तरीके
Tue, 04 Aug 2026 10:56 AM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Tue, 04 Aug 2026 10:56 AM IST
सार
How Long Does Viral Fever Last: बदलते मौसम में वायरल फीवर से ज्यादातर लोग परेशान रहते है। ये बुखार कितने दिन रहता है और इससे बचाव के क्या तरीके हैं, आइए जानते हैं।
विज्ञापन
वायरल फीवर कितने दिन रहता है?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
How Long Does Viral Fever Last: बदलते मौसम के साथ वायरल फीवर के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं। बारिश और मौसम में उतार-चढ़ाव के दौरान बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक कोई भी इसकी चपेट में आ सकता है। वायरल फीवर किसी एक वायरस से नहीं, बल्कि कई तरह के वायरल संक्रमणों के कारण होता है। इसकी शुरुआत अक्सर तेज बुखार, शरीर में दर्द, सिरदर्द, गले में खराश, खांसी, जुकाम और कमजोरी जैसे लक्षणों से होती है।
वायरल फीवर कितने दिन रहता है?
- फोटो : Freepik.com
वायरल फीवर कितने दिन रहता है?
- सामान्य तौर पर वायरल फीवर 3 से 7 दिन तक रहता है।
- कई लोगों में बुखार उतरने के बाद भी 1 से 2 सप्ताह तक कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है।
- अगर बुखार 5 से 7 दिन से ज्यादा बना रहे या बार-बार आए, तो डॉक्टर से जांच जरूर कराएं।
वायरल फीवर कितने दिन रहता है?
- फोटो : AI
वायरल फीवर के सामान्य लक्षण
- तेज बुखार
- शरीर और मांसपेशियों में दर्द
- सिरदर्द
- गले में खराश
- खांसी और जुकाम
- कमजोरी और थकान
- भूख कम लगना
- ठंड लगना या कंपकंपी
विज्ञापन
विज्ञापन
वायरल फीवर कितने दिन रहता है?
- फोटो : Freepik.com
वायरल फीवर होने पर क्या करें?
- पर्याप्त आराम करें।
- दिनभर खूब पानी, नारियल पानी, सूप और अन्य तरल पदार्थ पिएं।
- हल्का और पौष्टिक भोजन जैसे खिचड़ी, दाल, सूप और फल खाएं।
- डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही दवा लें।
- शरीर का तापमान नियमित रूप से जांचते रहें।
विज्ञापन
वायरल फीवर कितने दिन रहता है?
- फोटो : Freepik.com
वायरल फीवर से बचाव के तरीके
- हाथों को साबुन से अच्छी तरह धोएं।
- भीड़भाड़ वाली जगहों पर जरूरत पड़ने पर मास्क पहनें।
- संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें।
- संतुलित आहार लें और पर्याप्त नींद लें।
- रोज पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
- घर और आसपास साफ-सफाई रखें।
- नियमित व्यायाम कर इम्यूनिटी मजबूत करें।