सब्सक्राइब करें

Katha Benefits: स्वाद से ज्यादा, सेहत का खजाना है पान में लगने वाला कत्था, जानिए इसके बड़े फायदे

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 03 Mar 2025 11:41 AM IST
सार

Health benefits of katha: कत्था लाल और सफेद रंग का होता है। यह मुंह को लाल करने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है। तो आइए आज की इस खबर में जानते हैं इसके चमत्कारी फायदों के बारे में।

विज्ञापन
Katha Benefits More than taste catechu used in betel leaves is a treasure of health know its benefits disprj
स्मोक पान (सांकेतिक) - फोटो : freepik.com

कत्था केवल पान का स्वाद बढ़ाने वाला घटक नहीं, बल्कि एक प्राचीन औषधि भी है, जिसे आयुर्वेद में सेहत का खजाना माना जाता है। यह अपने औषधीय गुणों के कारण शरीर को भीतर और बाहर से मजबूत बनाता है। कत्था, खैर की पेड़ की लकड़ी से निकाला जाता है। यही नहीं, कत्था लाल और सफेद रंग का होता है। यह मुंह को लाल करने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है। तो आइए आज की इस खबर में जानते हैं इसके चमत्कारी फायदों के बारे में।

Trending Videos
Katha Benefits More than taste catechu used in betel leaves is a treasure of health know its benefits disprj
पान के कत्थे के ये हैं फायदें - फोटो : freepik.com

1. मुंह की सेहत

  • कत्था एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है, जो मुंह में बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करता है।
  • मसूड़ों को मजबूत बनाता है और पायरिया जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
  • दांतों में दर्द और सड़न को रोकने में सहायक होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Katha Benefits More than taste catechu used in betel leaves is a treasure of health know its benefits disprj
पान के कत्थे के ये हैं फायदें - फोटो : freepik.com

2. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

  • यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखता है और एसिडिटी की समस्या को कम करता है।
  • डायरिया और पेचिश जैसी बीमारियों में लाभकारी होता है।
Katha Benefits More than taste catechu used in betel leaves is a treasure of health know its benefits disprj
पान के कत्थे के ये हैं फायदें - फोटो : freepik.com

3. त्वचा के लिए लाभकारी

  • त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
  • घाव को तेजी से भरने में सहायक होता है और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण जलन व खुजली को कम करता है।
विज्ञापन
Katha Benefits More than taste catechu used in betel leaves is a treasure of health know its benefits disprj
पान के कत्थे के ये हैं फायदें - फोटो : freepik.com

4. गले और खांसी में राहत

  • गले की खराश, सूजन और खांसी में कत्थे का उपयोग लाभदायक होता है।
  • आयुर्वेद में इसे कफ नाशक माना जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed