{"_id":"67c52f3789e7f5d404076bc2","slug":"these-five-things-should-not-be-kept-in-the-fridge-even-by-mistake-fungus-grows-rapidly-know-more-2025-03-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Things Never Store In Fridge: फ्रिज में भूलकर न रखें ये 5 चीजें, हो सकती हैं गंभीर बीमारियां","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Things Never Store In Fridge: फ्रिज में भूलकर न रखें ये 5 चीजें, हो सकती हैं गंभीर बीमारियां
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 03 Mar 2025 09:55 AM IST
सार
Never Store These Things In Fridge: अगर आप भी बिना सोचे-समझे हर चीज फ्रिज में रख देती हैं, तो जरा ठहरिए! यहां 5 ऐसी चीजें हैं, जिन्हें गलती से भी फ्रिज में रखना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होगा। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
इन चीजों को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए
- फोटो : freepik.com
Link Copied
फ्रिज हर चीज के लिए सुरक्षित ठिकाना नहीं होता, बल्कि कुछ चीजें ठंडे माहौल में अपनी ताजगी और स्वाद खो देती हैं। भारतीय महिलाएं रसोई घर में बेहद लजीज खाना पकाती हैं। ऐसे में जब कोई व्यंजन बच जाता है तो उसे फ्रिज में स्टोर कर देती हैं, जिससे उसे बाद में इस्तेमाल किया जा सके। हालांकि, कई बार कुछ चीजें फ्रिज में रखने की नहीं होती है। अगर आप भी बिना सोचे-समझे हर चीज फ्रिज में रख देती हैं, तो जरा ठहरिए! यहां 5 ऐसी चीजें हैं, जिन्हें गलती से भी फ्रिज में रखना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होगा। आइए जानते हैं।
Trending Videos
2 of 5
इन चीजों को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए
- फोटो : Freepik.com
1. टमाटर
टमाटर को फ्रिज में रखने से उनकी बनावट खराब हो जाती है और वे ज्यादा जल्दी सड़ने लगते हैं। ठंडक से उनका स्वाद भी बदल जाता है। ऐसे में अगर आप भी टमाटर फ्रिज में रखती हैं तो इसे अभी बंद कर दीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
इन चीजों को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए
- फोटो : instagram
2. आलू
फ्रिज में रखने से आलू में मौजूद स्टार्च शुगर में बदल जाता है, जिससे उनका स्वाद और बनावट खराब हो जाती है। इन्हें ठंडी और सूखी जगह पर रखना बेहतर होता है।
4 of 5
इन चीजों को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए
- फोटो : freepik.com
3. प्याज और लहसुन
फ्रिज में रखने से प्याज जल्दी नरम और गीला हो जाता है। लहसुन भी नमी के कारण जल्दी खराब हो सकता है। इसमें तेजी से फंगस पकड़ता है। ऐसे में फ्रिज में प्याज और लहसुन रखना अभी बंद कर दीजिए। इन्हें सूखी और हवादार जगह पर रखें।
विज्ञापन
5 of 5
इन चीजों को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए
- फोटो : freepik.com
5. ब्रेड
फ्रिज में ब्रेड रखने से वह जल्दी सूखने लगती है और उसका स्वाद बदल जाता है। अगर ज्यादा दिनों तक स्टोर करना हो तो इसे फ्रीजर में रख सकते हैं। अगर आप इन चीजों को सही तरीके से स्टोर करेंगे, तो वे लंबे समय तक अच्छी रहेंगी और उनके पोषक तत्व भी सुरक्षित रहेंगे।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।