सब्सक्राइब करें

Health Tips: रोजा रखने का शरीर पर क्या असर होता है? क्या सावधानियां बरतें, यहां जानिए सबकुछ

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 03 Mar 2025 08:00 AM IST
सार

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रोजे रखने से बरकत मिलती है, दुआएं कुबूल होती हैं। उपवास को अध्ययनों में सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी बताया जाता रहा है, ऐसे में रोजा रखने से भी स्वास्थ्य को कई फायदे हो सकते हैं।

विज्ञापन
ramadan 2025 health benefits of ramadan fasting know roza rakhne ke kya fayde hain
रोजा रखने के फायदे - फोटो : Freepik.com

देशभर में रमजान का पवित्र महीना शुरू हो चुका है। इस्लाम धर्म को मानने वाले लोगों के लिए ये महीना काफी खास होता है। रमजान के महीने को सिर्फ रोजे यानी व्रत रखने तक ही नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि ये आत्म सुधार, धैर्य, परोपकार और आध्यात्मिक उन्नति का भी समय होता है। इस महीने रोजेदार (व्रत करने वाले लोग) झूठ बोलने, गुस्सा करने और बुरी आदतों से बचने की कोशिश करते हैं।



धार्मिक मान्यताओं के अनुसार रोजे रखने से बरकत मिलती है, दुआएं कुबूल होती हैं। वयस्कों से लेकर बुजुर्ग तक लगभग सभी रोजा रखते हैं। उपवास को अध्ययनों में सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी बताया गया है।

रमजान के महीने में मुस्लिम धर्म के लोग सूर्योदय से सूर्यास्त तक बिना कुछ खाए-पिए रहते हैं। विज्ञान भी मानता है कि रोजा रखना शरीर के डिटॉक्स और मानसिक शांति के लिए फायदेमंद होता है।

Trending Videos
ramadan 2025 health benefits of ramadan fasting know roza rakhne ke kya fayde hain
रमजान और इसके फायदे - फोटो : Freepik.com

रोजे रखने का सेहत पर असर

रोजे रखने से शरीर पर लगभग उसी तरह से असर होता है जैसे इंटरमिटेंट फास्टिंग का। रोजे के दौरान लंबे समय तक बिना खाए रहने से पाचन तंत्र को आराम मिलता है। इससे पेट की सफाई होती है और गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं। यह नेचुरल तरीके से शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है।

आइए जानते हैं कि रोजे रखना सेहत के लिए किस तरह से लाभदायक हो सकता है?

विज्ञापन
विज्ञापन
ramadan 2025 health benefits of ramadan fasting know roza rakhne ke kya fayde hain
वेट लॉस में मिलता है लाभ - फोटो : Freepik.com

रोजे रखने के क्या फायदे हैं?

रोजे के दौरान खान-पान को लेकर विशेष सावधानियां बरती जाती हैं, इससे मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है, जिससे शरीर जमा चर्बी को ऊर्जा में बदलने लगता है। यह वजन घटाने के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इस दौरान चूंकि आप दिनभर खाली पेट रहते हैं इसलिए ये वेट लॉस करने में काफी प्रभावी हो सकता है। 

ramadan 2025 health benefits of ramadan fasting know roza rakhne ke kya fayde hain
मानसिक शांति - फोटो : Freepik.com

मानसिक शांति में लाभदायक

रोजा रखने से मन शांत रहता है, क्योंकि इसमें आध्यात्मिक ध्यान और संयम शामिल होता है। यह तनाव, चिंता और डिप्रेशन को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा इंसान के भीतर आत्मसंयम, धैर्य और सहनशीलता जैसे गुण विकसित होते हैं, जो मानसिक शांति और आत्मिक विकास में मददगार होते हैं। 

विज्ञापन
ramadan 2025 health benefits of ramadan fasting know roza rakhne ke kya fayde hain
डॉक्टर की सलाह जरूरी - फोटो : Adobe stock

इन बातों का जरूर रखें ख्याल

अगर आप भी रोजा रख रहे हैं तो इस दौरान अपनी सेहत का भी जरूर ध्यान रखें। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिन लोगों को पहले से किसी प्रकार की क्रोनिक बीमारी है, डायबिटीज या गंभीर बीमारियों के शिकार हैं उन्हें रोजा रखने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। दिनभर बिना कुछ खाए-पिए रहने से समस्याएं बढ़ सकती हैं।

डॉक्टर्स कहते हैं, कुछ प्रकार की बीमारियों के शिकार, विशेषतौर पर जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, उन लोगों को रमजान के महीने में रोजा रखने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ज्यादा देर तक खाली पेट होने से इंसुलिन से संबंधित समस्या और ब्लड शुगर बढ़ने की दिक्कतें हो सकती हैं। इसके अलावा दवाइयों में गैप होने से स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। अगर आपको पहले से कोई गंभीर बीमारी है और उसका इलाज चल रहा है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


---------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed