फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Healthy Body: आप स्वस्थ हैं या नहीं? इन 8 संकेतों से आसानी से लगा सकते हैं पता

Thu, 05 Sep 2024 04:31 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 05 Sep 2024 04:31 PM IST
विज्ञापन
key indicators of good health know simple signs that indicate you are healthy person
अच्छी सेहत का कैसे लगाएं पता? - फोटो : istock

दुनियाभर में तेजी से बढ़ती कई तरह की बीमारियों के बीच आपका स्वस्थ रहना किसी वरदान से कम नहीं है। पर आप स्वस्थ हैं या नहीं? क्या इसका कोई परीक्षण है?



बीमारियों की स्थिति में कुछ प्रकार की जांच के माध्यम से समस्याओं का पता चल जाता है। डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों में खून का जांच, पेट की दिक्कतों में अल्ट्रासाउंड को प्रभावी तरीका माना जाता है, पर ये कैसे पता किया जाए कि हम स्वस्थ हैं या नहीं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हम ठीक हों या बीमार दोनों ही स्थितियों में शरीर संकेत देता है। इनपर ध्यान देकर जाना जा सकता है कि सब कुछ ठीक चल रहा है या नहीं? आइए ऐसे ही आठ संकेतों के बारे में जानते हैं जो बताते हैं कि आप स्वस्थ हैं।

key indicators of good health know simple signs that indicate you are healthy person
पाचन स्वास्थ्य - फोटो : istock

1. ठीक रहता है पाचन

पाचन ठीक रहता है तो इसका मतलब है कि आप काफी हद तक स्वस्थ हैं। खाने के बाद पेट फूलना या गैस की दिक्कत पाचन तंत्र में गड़बड़ी को दर्शाता है। अगर हमारा शरीर भोजन को अच्छी तरह पचाता है, तो इसका मतलब है कि हमारा पाचन तंत्र पोषक तत्वों को कुशलता से अवशोषित कर रहा है। अगर आपको समय पर भूख लगती है और गैस-अपच जैसी दिक्कतें नहीं हैं तो इसे अच्छा संकेत माना जाता है।

key indicators of good health know simple signs that indicate you are healthy person
नींद की गुणवत्ता - फोटो : Freepik

2. नींद पूरी होना

शरीर स्वस्थ है या नहीं इसका अंदाजा नींद की गुणवत्ता से भी लगाया जा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, जो लोग स्वस्थ होते हैं उन्हें अच्छी नींद आती है और रात भर की नींद के बाद तरोताजा और आराम महसूस करते हैं। शरीर को अच्छी गुणवत्ता वाली नींद मिल रही है तो ये अच्छे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का संकेत माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
key indicators of good health know simple signs that indicate you are healthy person
मल-मूत्र की समस्या - फोटो : istock

3. साफ रंग का पेशाब

अच्छी सेहत का पता लगाने के लिए मल-मूत्र पर भी ध्यान देते रहना जरूरी है। साफ या हल्के पीले रंग का पेशाब आमतौर पर संकेत देता है कि आप अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रहते हैं। ये किडनी ठीक होने का भी संकेत माना जाता है। पेशाब के रंग में अगर गाढ़ापन या बदलाव नजर आता है तो सावधान हो जाना चाहिए।

विज्ञापन
key indicators of good health know simple signs that indicate you are healthy person
कब्ज की समस्या - फोटो : istock

4. आरामदायक मल त्याग

मूत्र की ही तरह मल त्याग पर भी ध्यान देते रहना जरूरी है। नियमित और आरामदायक मल त्याग बेहतर पाचन का संकेत माना जाता है। दिन में एक-दो बार मल त्याग को सामान्य माना जाता है। मल त्यागने में अगर कोई कठिनाई नहीं होती है और शौच के बाद फ्रेश और पेट खाली महसूस करते हैं तो ये अच्छी सेहत का संकेत है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed