फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैठे-बैठे सेल्फी लेने की आदत है तो पढ़ लें ये खबर, इतने बड़े खतरे से जूझ रहे हैं आप

Tue, 01 May 2018 01:12 PM IST
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 01 May 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
Know how Selfie craze making you sick
fitness
अगर आप ज्यादा सेल्फी लेने के शौकीन हैं, तो सावधान हो जाइए, क्योंकि अब यह एक खतरनाक बीमारी के रूप में बदलती जा रही है। इस बीमारी का नाम सेल्फी एल्बो है। इसमें गर्दन, कंधा, कोहनी, कलाई और हाथ की पकड़ को नुकसान पहुंचता है। 


 
Know how Selfie craze making you sick
fitness
हाल ही में आई एक रिपोर्ट की मानें, तो यह बीमारी ठीक वैसी ही है, जैसी टेनिस एल्बो या फिर गोल्फ एल्बो। सेल्फी लेने के दौरान कोहनी के आसपास मांसपेशियों पर अनावश्यक दबाव पड़ता है, जिससे उनमें सूक्ष्म विघटन होता है। इससे कोहनी में सूजन और दर्द की समस्या शुरू हो जाती है।

 
Know how Selfie craze making you sick
अमेरिका के मेडिसिन विशेषज्ञ जॉर्डन मेट्जल के मुताबिक, सेल्फी लेने के लिए जब हम हाथ ऊपर उठाते हैं, तो कोहनी मुड़ी हुई रहती है। लोग इसी स्थिति में लगातार 20-30 क्लिक कर जाते हैं। ऐसे में मांसपेशियों पर अधिक दबाव पड़ता है, जिससे उनमें सूक्ष्म विघटन होता है। इससे कोहनी में सूजन और दर्द की समस्या शुरू हो जाती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know how Selfie craze making you sick
यह मामला उस समय सामने आया, जब अमेरिका के एक टी.वी.पत्रकार की कोहनी में अजीब तरह का दर्द होने लगा। डॉक्टरी जांच में पता चला कि उनके सेल्फी प्रेम का नतीजा उनकी बांह में दर्द की शक्ल में सामने आया है। वहीं, अमेरिकन साइकॉट्रिक एसोसिएशन (एपीए) ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि कई लोगों में सेल्फी लेना एक मानसिक विकार भी है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed