सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

बार-बार मुंह में छाले होना अल्सरेटिव कोलाइटिस का हो सकता है संकेत? जानिए इसके कारण और बचाव के तरीके

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 03 Apr 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
know the reason of mouth ulcer again and again
mouth ulcer

हम में से ज्यादातर लोगों को मुंह में छालों की समस्या कभी न कभी जरूर हुई होगी। लेकिन अगर आपको बार-बार इस तरह की दिक्कत हो रही है तो सावधान हो जाइए, ऐसी समस्या कई तरह के गंभीर रोगों का संकेत भी हो सकती है। सामान्यतौर पर जीभ, होंठ, गाल या गले में छाले निकल आते हैं, जिसके कारण आपको दर्द और कुछ भी खाने में काफी दिक्कत हो सकती है। लेकिन अगर छालों के साथ-साथ बुखार भी आता है और ये छाले लंबे समय तक बने रहते हैं तो आपको सचेत हो जाना चाहिए। ऐसी समस्या अल्सरेटिव कोलाइटिस और क्रोन रोग जैसी गंभीर स्थितियों का संकेत भी हो सकती है। आइए मुंह में छाले होने के कारण और बचाव के तरीकों के बारे में जानते हैं।

Trending Videos
know the reason of mouth ulcer again and again
Mouth Ulcer

कैसे करें छालों की पहचान
मुंह में होने वाले छालों की पहचान करना आसान होता है। जिन लोगों को छाले होते हैं उनके जीभ, होंठ और गाल में छोटे-छोटे घाव देखे जा सकते हैं। इतना ही नहीं यह घाव काफी दर्दकारक होते हैं। छालों के कारण बोलने और खाने में भी दिक्कत होती है। कई बार छाले मुंह और गले में संक्रमण का भी कारण बन सकते हैं।  यदि छालों का आकार लगातार बढ़ रहा हो और कई हफ्तों तक ये ठीक न हो रहे हों तो इस बारे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
know the reason of mouth ulcer again and again
mouth ulcer

छाले होते क्यों हैं?
मुंह में छाले होने का कोई कारण स्पष्ट नहीं है। आमतौर पर मुंह में चोट लग जाने, गलती से गालों के कट जाने आदि के कारण ऐसी दिक्कतें होना सामान्य है। कई लोगों को टूथपेस्ट या माउथवाश के कारण भी छाले हो सकते हैं, इन उत्पादों में अक्सर सोडियम लॉरयल सल्फेट की मात्रा होती है जो मुंह में घाव कर सकती है। विटामिन बी12, जिंक, फोलिक एसिड या आयरन की कमी के कारण भी ऐसी समस्या हो सकती है।

know the reason of mouth ulcer again and again
mouth ulcer

बचाव कैसे करें?
दिल्ली स्थित मुंह से संबंधित रोगों के विशेषज्ञों डॉ अर्वित सिंह की मानें तो छालों की समस्या से बचने के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। मसालेदार भोजन का सेवन कम से कम करें। जिन लोगों को यह दिक्कत बार-बार हो रही हो उन्हें न्यूट्रिशनल सप्लीमेंट्स जैसे कि फोलिक एसिड, विटामिन बी9, विटामिन बी6 और बी12 का सेवन करना चाहिए। अगर फिर भी आपको राहत न मिले तो डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed