{"_id":"5f6f1ecf8ebc3e9bea14dc53","slug":"lack-of-these-nutrients-in-body-may-cause-tiredness","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शरीर में इन चीजों की कमी से होती है बार-बार थकान","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
लाइफ स्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
tired
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
काम करते समय थकान होना तो स्वाभाविक है लेकिन काम करते हुए बहुत जल्दी थक जाना या बार-बार बिन वजह की थकान महसूस होना आपके शरीर में पोषक तत्वों का कमी की ओर इशारा करते हैं। अगर आप सुबह को सो कर उठते है तब भी आपको आलस, थकान शरीर में दर्द की शिकायत रहती है तो आपके शरीर में को पोषण की जरुरत है। अगर आपको ये सब परेशानियां ज्यादा हो रही हैं तो किसी डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इसके अलावा आपके पोषक तत्वों से भरपूर आहार लेना चाहिए। जानते है कि बार-बार थकान होने के क्या कारण होते हैं इसको दूर करने के लिए क्या करना चाहिए।
2 of 5
नींद पूरी न होने की वजह से थकान, चिड़ाचिड़ापन आदि समस्याएं होने लगती हैं (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
काम में मन न लगना या फिर हर समय थकान महसूस होने का एक कारण आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो सकती है। शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करने के लिए आयरन युक्त भोजन करना चाहिए। आपको पालक और अन्य हरी सब्जियों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
विटामिड डी हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करने का काम करता है। विटामिन डी की कमी से जोड़ो में अकड़न आदि की शिकायत रहती है। इसलिए आपको थकान जैसी महसूस होने लगती है। इसके लिए सबसे अच्छा तरीका है रोजाना सुबह कुछ देर तक सूर्य कि किरणों में बैठना। इसके साथ ही आपको विटामिन डी से भरपूर चीजों को भी अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
vitamin b
शरीर में विटामिन बी की कमी होने से व्यक्ति को हर समय सुस्ती सी महसूस होने लगती है। विटामिन बी की कमी से सुबह को भी शरीर में थकान महसूस होती रहती है। विटामिन बी की कमी को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में फलों को शामिल करें।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
शरीर में कैल्शियम की कमी से हमारी हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। जिसकी वजह से रीढ़ की हड्डी में दर्द, जोड़ो में दर्द आदि की शिकायत रहती है जिसकी वजह से कोई काम करते समय बहुत जल्दी थकान होने लगती है। कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए दूध और डेयरी प्रोडक्ट को अपने खाने में शामिल करें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।