फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: बहुत गुणकारी है नींबू का रस, इन शारीरिक समस्याओं से राहत के लिए ऐसे करें सेवन

Fri, 24 Feb 2023 12:15 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 24 Feb 2023 12:15 PM IST
विज्ञापन
Health Tips lemon health benefits in hindi drinking lemon warm water on empty stomach
नींबू के फायदे - फोटो : Pixabay

Medically reviewed by-


हिमांशु राय
(आहार और पोषण विशेषज्ञ)
दिल्ली


हमारे भारतीय किचन में ही ऐसी कई खाद्य सामग्रियां हैं जो सेहत के लिए फायदेमंंद होती हैं। इनके उपयोग से कई तरह की शारीरिक समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है और कई बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। इन्हीं खाद्य सामग्रियों में से एक है नींबू। नींबू कई औषधीय गुण से भरपूर होता है। चेहरे के दाग-धब्बों और मुहासों से लेकर सेहत से जुड़ी अन्य समस्याओं में आप नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू में विटामिन सी होता है। आयुर्वेद में नींबू को महत्वपूर्ण फल माना जाता है, जिसे सर्वश्रेष्ठ रोग नाशक और रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने वाले फल के तौर पर विशेषज्ञ मान्यता देते हैं। नींबू को घरेलू उपचार और दवा के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। पोषक तत्वों से भरपूर नींबू के के कई फायदें हैं। चलिए जानते हैं नींबू के नियमित सेवन से सेहत में होने वाले लाभ और फायदों के बारे में।

Health Tips lemon health benefits in hindi drinking lemon warm water on empty stomach
नींबू के फायदे - फोटो : iStock

नींबू पेट की समस्या में फायदेमंंद

कब्ज- अगर आपको पाचन या पेट संबंधी समस्या है तो आप नींबू के रस का सेवन कर सकते हैं। सुबह उठकर खाली पेट दो गिलास पानी में एक नींबू और थोड़ा नमक डालकर पीएं। शाम में भी नींबू नमक का पानी पीएं। ऐसा करने से कब्ज से राहत मिलेगी। 

उल्टी- इसके अलावा अगर आपको उल्टी आ रही हो तो आधे कप पानी में नींबू के रस, जीरा और एक इलायची के दाने को पीसकर मिलाएं। दो घटों के अंतराल में इसे पीने से उल्टी बंद हो जाती है। 

खट्टी डकारें- सही खान पान न होने से खाना पचता नहीं है, जिसके कारण शरीर में अम्लता बढ़ती है और खट्टी डकारे आने लगती हैं। इसे दूर करने के लिए पीना में नींबू का रस, चीनी और थोड़ा नमक मिलाकर पीने से राहत मिलती है। 

Health Tips lemon health benefits in hindi drinking lemon warm water on empty stomach
नींबू के फायदे - फोटो : Pixabay

चेहरे के दाग-मुहांसे हटाना

त्वचा पर होने वाले दाग-धब्बे और मुहांसे की समस्या से अक्सर लोग परेशान होते हैं। इसका सस्ता और फायदेमंद इलाज है नींबू। एक चम्मच मलाई में एक चौथाई नींबू निचोड़ कर रोज चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे की रंगत साफ होती है और मुहांसों से भी राहत मिलती है। लगभग एक महीना ऐसा करने से आपको असर दिखने लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Health Tips lemon health benefits in hindi drinking lemon warm water on empty stomach
नींबू के फायदे - फोटो : iStock

वजन घटाना

वजन कम करने या मोटापा घटाने के लिए नींबू का रस लाभकारी है। रोजाना सुबह एक गिलास पानी में एक नींबू का रस और दो चम्मच शहद मिलाकर सेवन करने से वजन कम होता है। 

विज्ञापन
Health Tips lemon health benefits in hindi drinking lemon warm water on empty stomach
नींबू के फायदे - फोटो : iStock

बालों का झड़ना

अगर गंजेपन की शिकायत हो रही है तो नींबू बहुत फायदेमंद हो सकता है। इससे बाल झड़ना रुक जाते हैं। पके केले में नींबू का रस मिलाकर उसका पेस्ट बना लें और नियमित सिर की जड़ो में लगाएं। गंजापन दूर होता है। नींबू के रस को आंवला पाउडर के साथ मिलाकर भी बालों में लगा सकते हैं, इससे रूसी खत्म होती है और बाल काले व लंबे होते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed