How to Increase Attention Span: अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि जरूरत पर हमारा दिमाग कुछ समय के लिए स्थिर हो जाता है या काम नहीं करता है। आमतौर पर ऐसी स्थिति प्रेशर में देखने को मिलती है। कुछ लोग इस समस्या को परीक्षा के दौरान भी अनुभव करते हैं, ये भी देखने को मिलता है कि जिस टॉपिक की पढ़ाई अच्छे से की थी उसका जवाब भी नहीं रिकॉल हो पाता है। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है ध्यान केंद्रित करने में परेशानी होना।
Health Tips: जरूरत पड़ने पर अचानक ब्लैंक हो जाता है दिमाग, अटेंशन स्पैम खराब होने के पीछे ये हैं बड़े कारण
How to Improve Memory: आज के समय में बहुत से लोग फोकस न कर पाने की समस्या से परेशान हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि किसी दबाव वाले स्थिति में दिमाग बिल्कुल काम नहीं कर पाता है। इसके पीछे कई कारण हैं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
अधिक स्क्रीन का उपयोग
आजकल हम अपना ज्यादातर समय मोबाइल, लैपटॉप और टीवी स्क्रीन पर बिताते हैं। लगातार नोटिफिकेशन, सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग और ऑनलाइन जानकारी की भरमार हमारे दिमाग को ओवरलोड कर देती है। यह मल्टीटास्किंग की आदत हमारी एकाग्रता को कमजोर करती है, जिससे हमारा दिमाग एक समय में किसी एक चीज पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाता।
ये भी पढ़ें- Digestive Health: पेट की गैस और अपच से मिलेगा छुटकारा, हार्वर्ड के डॉक्टर ने बताए 6 सबसे फायदेमंद चीजें
खराब नींद की आदतें
शरीर और दिमाग दोनों के लिए पर्याप्त और अच्छी नींद बहुत जरूरी है। जब हम ठीक से नहीं सो पाते तो हमारा दिमाग थकान महसूस करता है, जिससे उसकी कार्यक्षमता कम हो जाती है। नींद की कमी से दिमाग में 'ब्रेन फॉग' (मानसिक धुंधलापन) की स्थिति पैदा होती है, जिससे ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो जाता है।
ये भी पढ़ें- Nobel Prize 2025: इम्यून सिस्टम को बेहतर तरीके से समझने की खोज, इन तीन वैज्ञानिकों को चिकित्सा का नोबेल
तनाव और मानसिक थकान
अत्यधिक तनाव और चिंता हमारे दिमाग पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। जब हमारा दिमाग लगातार तनाव में रहता है तो वह कोर्टिसोल जैसे स्ट्रेस हार्मोन का उत्पादन करता है, जो दिमाग की याददाश्त और एकाग्रता वाले हिस्सों को प्रभावित कर सकता है। इससे हमारा दिमाग आसानी से थक जाता है और 'ब्लैंक' हो जाता है।
मस्तिष्क के सही कामकाज के लिए संतुलित पोषण बहुत आवश्यक है। विटामिन बी12, ओमेगा-3 फैटी एसिड और आयरन जैसे पोषक तत्वों की कमी से दिमाग की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा शारीरिक गतिविधि की कमी से दिमाग में रक्त संचार भी कम होता है, जिससे एकाग्रता कमजोर हो सकती है।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

कमेंट
कमेंट X