Nail Health Sign: हममें से ज्यादातर लोग नाखूनों को सिर्फ हाथों की सुंदरता का एक हिस्सा मानते हैं। सामान्यतौर पर महिलाएं इनपर नेल पॉलिश लगाकर उन्हें और आकर्षक बनाती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये नाखून हमारे सेहत के बारे में बहुत कुछ बताते हैं? जी हां, नाखूनों का रंग, उनकी बनावट और यहां तक कि उनका आकार भी अक्सर हमारे शरीर के अंदर चल रही स्वास्थ्य समस्याओं की ओर इशारा करते हैं।
Health Tips: आपके नाखून में छिपा है सेहत का राज? जानें नाखूनों के रंग और बनावट से जुड़े 4 स्वास्थ्य संकेत
नाखून सिर्फ हमारे शरीर के सुंदरता का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि ये हमारे स्वास्थ्य का आईना भी हैं। नाखूनों का रंग, बनावट, और आकार कई बार शरीर में होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं की ओर इशारा करते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीले नाखून और संभावित समस्याएं
नाखूनों का पीला पड़ना एक आम लक्षण है, जो कई कारणों से हो सकता है। यह फंगल इंफेक्शन, नाखून पॉलिश का अत्यधिक उपयोग, या धूम्रपान के कारण हो सकता है। हालांकि, अगर पीलेपन के साथ नाखून मोटे, भुरभुरे, या कमजोर हो रहे हैं, तो यह फेफड़ों की बीमारी, थायराइड की समस्या जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत चिकित्सक से परामर्श करना जरूरी है।
ये भी पढ़ें- Cholesterol: कभी भी न हो हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या, इसके लिए 20 की उम्र से ही गांठ बांध लीजिए ये जरूरी बातें
सफेद धब्बे और पोषण की कमी
नाखूनों पर छोटे-छोटे सफेद धब्बे अक्सर सामान्य माने जाते हैं, ये धब्बे कई कारण से हो सकते हैं। आमतौर पर ये धब्बे चोट लगने या दब जाने की वजह से होते हैं। लेकिन अगर ये धब्बे बार-बार या अधिक मात्रा में दिखें, तो यह जिंक, कैल्शियम, या प्रोटीन की कमी का संकेत हो सकता है। यह लिवर की समस्याओं, जैसे सिरोसिस, या किडनी से संबंधित रोगों की ओर भी संकेत हो सकता है। संतुलित आहार लें और अगर लक्षण बने रहें, तो डॉक्टर से जांच करवाएं।
ये भी पढ़ें- Health Tips: क्या 'प्रोसेस्ड फूड' वाकई इतने बुरे हैं? जानें किनसे बचें और किन्हें सीमित मात्रा में खाएं
नाखूनों का भुरभुरापन
अगर नाखून आसानी से टूट रहे हैं, भुरभुरे हैं, या उनकी सतह असमान है, तो यह थायराइड की समस्या का संकेत हो सकता है। थायराइड हार्मोन का असंतुलन नाखूनों को कमजोर और रूखा बना सकता है। इसके साथ थकान, वजन बढ़ना, या त्वचा का रूखापन जैसे लक्षण भी दिख सकते हैं। अगर ये सभी लक्षण दिखते हैं तो, ऐसी स्थिति में थायराइड फंक्शन टेस्ट करवाना जरूरी है। इसके अलावा, बायोटिन और ओमेगा-3 युक्त आहार नाखूनों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।
नाखूनों का नीला या बैंगनी रंग शरीर में ऑक्सीजन की कमी या रक्त संचार की समस्या का संकेत हो सकता है। यह फेफड़ों की बीमारी और हृदय रोग जैसी स्थिति के कारण हो सकता है। अगर नाखून का रंग बार-बार बदल रहा है और इसके साथ सांस लेने में तकलीफ, चक्कर आना जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।