सब्सक्राइब करें

Health Tips: नवरात्र व्रत के दौरान कब्ज और थकान को कैसे करें दूर? ये टिप्स हैं आपके लिए बेहद कारगर

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 26 Sep 2022 12:12 PM IST
विज्ञापन
navratri fasting tips, how to avoid constipation and weakness during fasting
व्रत रखने के फायदे - फोटो : istock

आज (26 सितंबर) से देशभर में शरदीय नवरात्र का पर्व शुरू हो रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले इस विशेष उत्सव में मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मां को प्रसन्न करने के लिए भक्त व्रत रखते हैं। व्रत रखने का आध्यात्मिक और चिकित्सकीय  दोनों रूपों में विशेष लाभ का जिक्र मिलता है। पाचन क्रिया को ठीक रखने से लेकर मन की शांति तक के लिए विशेषज्ञों ने व्रत रखने के लाभ के बारे में बताया है। हालांकि कुछ लोगों को व्रत के दौरान लंबे समय तक खाली पेट रहने के कारण कब्ज, पेट में गैस बनने और थकान-कमजोरी की दिक्कतों का अनुभव हो सकता है। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, व्रत करते समय अपनी सेहत का ध्यान रखना भी सभी लोगों के लिए अति आवश्यक हो जाता है। फलाहार व्रत करते समय कुछ बातों का अगर ध्यान रखा जाए तो कब्ज और पेट की अन्य तरह की दिक्कतों से बचाव किया जा सकता है। यदि आप भी नवरात्र का व्रत कर रहे हैं तो इन उपायों के बारे में जान लेना आपके लिए भी आवश्यक है, जिससे नवरात्र उत्सव के दौरान आपकी सेहत से किसी प्रकार का समझौता न होने पाए।

आइए जानते हैं कि इसके लिए किन बातों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए?

Trending Videos
navratri fasting tips, how to avoid constipation and weakness during fasting
शरीर के हाइड्रेशन का ध्यान रखना आवश्यक - फोटो : Pixabay

शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी

व्रत के दौरान भी शरीर के हाइड्रेशन का ध्यान रखा जाना बहुत आवश्यक हो जाता है, इसके लिए समय-समय पर पानी पीते रहना चाहिए। पानी पीते रहने से रक्तचाप नियंत्रित रखने में मदद मिलती है जिससे थकान-कमजोरी की दिक्कत कम होती है। तीन से चार लीटर पानी पीने की आदत पाचन स्वास्थ्य के लिए भी कई प्रकार से लाभकारी मानी जाती है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से कब्ज और पेट की अन्य समस्याओं के जोखिम को कम किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
navratri fasting tips, how to avoid constipation and weakness during fasting
फाइबर वाली चीजों का करें सेवन - फोटो : iStock

आहार में फाइबर वाली चीजों की बढ़ाएं मात्रा

व्रत के दौरान आप जिन चीजों का भी सेवन कर रहे हैं, कोशिश करें कि उसमें से अधिक से अधिक चीजें फाइबर से भरपूर होनी चाहिए। सेब, केला-एवोकाडो जैसे फल, सूखे मेवे, खीरा आदि में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इन चीजों के सेवन से  गैस्ट्रिक सिस्टम को नियंत्रित करने और आंतों को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। कब्ज और पाचन स्वास्थ्य की अन्य कई तरह की समस्याओं के जोखिम को कम करने में इन चीजों का सेवन आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकता है।

navratri fasting tips, how to avoid constipation and weakness during fasting
ज्यादा कॉफी या चाय से होती है कब्ज की दिक्कत - फोटो : Pixabay

कॉफी या चाय के ज्यादा सेवन से होती है कब्ज

व्रत के दौरान शरीर को रिफ्रेश और ऊर्जावान रखने के लिए यदि आप भी कॉफी या चाय का अधिक सेवन करते हैं तो सावधान हो जाइए, कैफीन युक्त इन चीजों का खाली पेट सेवन गैस की समस्या को काफी बढ़ा सकता है। बहुत अधिक चाय या कॉफी पीने से बचें। इनके अधिक सेवन की आदत शरीर को निर्जलित भी करता है, जिसके कारण कई तरह की पाचन समस्याओं और एसिडिटी का खतरा बढ़ जाता है। 

विज्ञापन
navratri fasting tips, how to avoid constipation and weakness during fasting
अच्छी नींद लेना बहुत जरूरी - फोटो : iStock

रात में अच्छी नींद लेना बहुत आवश्यक

व्रत के दौरान गंभीर थकान-कमजोरी से बचे रहने के लिए रात की नींद अच्छी लेना बहुत आवश्यक माना जाता है। नींद पूरी होने से शरीर स्वस्थ और फुर्तीला रहता है। इतना ही नहीं अच्छी नींद मेटाबॉलिज्म को भी उत्तेजित करके पाचन स्वास्थ्य को ठीक रखने में मदद करती है। सभी लोगों के लिए रोजाना रात में 6-8 घंटे की निर्बाध नींद प्राप्त करना बहुत आवश्यक हो जाता है। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed