सब्सक्राइब करें

Shardiya Navratri 2022: डांडिया करने जा रहे हैं तो पैरों का रखें खास ख्याल, जरूर करें ये काम

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वाति शैवाल Updated Mon, 26 Sep 2022 08:25 AM IST
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2022: keep your feet in rhythm for dandiya celebration
एक अच्छी एक्सरसाइज है गरबा - फोटो : social media

डांडिया या गरबा नवरात्रि का एक खूबसूरत और पारंपरिक हिस्सा है। नौ दिनों तक माँ की आराधना के साथ चलने वाले नृत्य के इस विशेष आयोजन से पूरा माहौल ऊर्जा और उल्लास से भर जाता है। यूं गुजरात में तो हर घर में, हर उम्र और वर्ग का व्यक्ति डांडिया की धुन पर थिरकता है लेकिन देश के लगभग हर हिस्से में गरबों का आयोजन इसी धूमधाम के साथ किया जाता है। नृत्य व संगीत की यह आकर्षक और सुरीली परम्परा सबको एक सूत्र में बांध देती है। 



गरबे या डांडिए में जितनी महत्वपूर्ण भूमिका हाथों की ताली या डांडिए के संचालन की होती है उतना ही महत्वपूर्ण होता है फुट वर्क। पैरों का सही तरीके से चलना डांडिए को और भी खूबसूरत बनाता है। नौ दिनों के इस उल्लास भरे आयोजन के पहले इसलिए ही विशेषकर रिहर्सल क्लासेस संचालित की जाती हैं। ताकि वे लोग भी गरबे करना सीख सकें जिन्होंने अब तक इसे नहीं किया है। यह एक बहुत अच्छी एक्सरसाइज भी है। अक्सर लोग उत्साह और जोश में गरबे करना तो शुरू कर देते हैं लेकिन इसके लिए खास मेहनत करने वाले पैरों की सेहत को नजरअंदाज करने लगते हैं। ऐसे में दर्द, सूजन या कई मामलों में फ्रेक्चर जैसी स्थितियां जन्म ले सकती हैं। यही नहीं थकान इतनी होती है कि गरबों का आनंद, निराशा और तकलीफ में बदल जाता है। इसलिए जरूरी है कि कुछ बातों का ध्यान रखा जाये।  

Trending Videos
Shardiya Navratri 2022: keep your feet in rhythm for dandiya celebration
पंजों तक हाथों को ले जाने वाली एक्सरसाइज - फोटो : Pixabay

इन बातों का ध्यान जरूर रखें 

स्ट्रेचिंग पूरे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। पैरों के लिए भी इसका लाभ लें। यदि आप पहले से किसी विशेषज्ञ से इसे सीख रहे हैं या सीख चुके हैं तो आपको इन्हें करने का सही तरीका मालूम होगा। अन्यथा किसी से सीख कर इनको अपनाएं। इन 4 स्ट्रेचिंग को आप प्रयोग में ला सकते हैं-

1. डाउनवर्ड फेसिंग डॉग- यह पैरों के साथ साथ पूरे शरीर को स्ट्रेच करने में मदद करेगा। योगक्रिया में भी पैरों को मजबूत बनाने के लिए इस तरह की क्रिया का उपयोग होता है। 

2. बैठकर पंजों को हाथों से छूना- यह एक बहुत ही सामान्य और बेसिक स्ट्रेचिंग है लेकिन जरूरी नहीं कि इसमें सबके हाथ पंजों तक पहुंचें ही। कुछ लोग घुटनों से थोड़ा आगे ही हाथ ले जा पाते हैं, तो कुछ लोग पंजों को अच्छी तरह पकड़ कर पूरे शरीर को मोड़ लेते हैं। आप उतना ही करें जितना आपका शरीर इजाजत दे। जबरदस्ती शरीर पर दबाव न डालें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2022: keep your feet in rhythm for dandiya celebration
हर तरह की स्ट्रेचिंग है मददगार - फोटो : Instagram

3. कुर्सी पोज- यह भी अक्सर योगक्रिया के दौरान सिखाया जाता है। दोनों हाथों को आगे की ओर फैलाकर, पैरों को मोड़कर कुर्सी की स्थिति में धीरे धीरे बैठना, कुछ देर उसी स्थिति में रुकना और फिर धीरे धीरे खड़े होना। 

4. वॉरियर पोज- इस पोज में एक पैर को आगे बढ़ाकर, घुटने से हल्का सा मोड़ते हुए, दोनों हाथों को जोड़कर धीरे धीरे ऊपर ले जाना है। हाथों को फैलाते हुए अगल-बगल भी ले जा सकते हैं और फिर वापस धीरे धीरे सामान्य स्थिति में आना है। 

फायदे- उपरोक्त स्ट्रेचिंग पैरों को मजबूती देने के साथ ही मांसपेशियों को लचीला भी बनाने में भी मदद करेंगी। इससे आप डांडिया का हर स्टेप आसानी से कर सकेंगे और बिना थकान नृत्य को एन्जॉय कर सकेंगे। ये स्ट्रेचिंग कूल्हों, जाँघों, काफ मसल्स (पैरों के पीछे की ओर मौजूद मांसपेशियां) और शिंस (पैर के निचले हिस्से में सामने की ओर स्थित), टखनों, तक सभी हिस्सों को फायदा पहुंचाती हैं और इससे दर्द, थकान को भी दूर करने में मदद मिल सकती है। 

Shardiya Navratri 2022: keep your feet in rhythm for dandiya celebration
वॉक से भी मिलता है फायदा - फोटो : istock

ये भी जरूर करें-

स्ट्रेचिंग के अलावा आप रोज ब्रिस्क वॉक, इनडोर या आउटडोर साइकिलिंग, रस्सी कूदने जैसे तरीकों से भी पैरों की मांसपेशियों को लचीला और मजबूत बनाये रख सकते हैं। ध्यान सिर्फ इतना रखना है कि कोई भी एक्सरसाइज ओवर न हो। ताकि शरीर पर दबाव न पड़े। चूँकि इस समय आप पहले से गरबे जैसी एक्सरसाइज कर रहे होते हैं, ऐसे में ज्यादा दबाव शरीर के लिए मुश्किल भी खड़ी कर सकता है। 

एक्सरसाइज या स्ट्रेचिंग के दौरान हमेशा ब्रेक या पॉज जरूर लें। दिनभर आपके पैरों को काफी मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए उन्हें भी आराम जरूरत होती है। दिनभर में कुछ समय पैरों को पूरा आराम दें और बिस्तर, सोफे आदि पर इन्हें एक सीध में लम्बा फैलाकर बैठें या लेटें। इससे रक्त संचार को सुचारू होने में मदद मिलेगी और थकी हुई मांसपेशियों को मदद मिलेगी। 

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2022: keep your feet in rhythm for dandiya celebration
मसाज से भी मिलेगी राहत - फोटो : सोशल मीडिया

साधनों की मदद लें 

यदि आप वेरिकोज वेन्स, डायबिटीज, हड्डियों की किसी समस्या आदि से जूझ रहे हैं तो उनके लिए डॉक्टर द्वारा सुझाये गए साधन जैसे कम्प्रेशन स्टॉकिंग्स या लेगिंग्स, सिलिकॉन सोल्स आदि का उपयोग जरूर करें। ज्यादातर जगह गरबे बिना फुटवेयर के किये जाते हैं और यह कुछ विशेष स्थितियों (डायबिटीज, वेरिकोज वेन्स आदि) में मुश्किल पैदा कर सकता है। ऐसे में आप पैरों में सिम्पल सिलिकॉन सोल पहन सकते हैं जो कि शूज के शेप में भी मिलते हैं और इनसे पैरों को कुशन मिलता रहता है। ये फुटवेयर नहीं होते बस एक लाइनिंग की तरह होते हैं। गरबे के बीच बीच में ब्रेक मिलने पर इन्हें थोड़ी देर के लिए निकाल दें ताकि पैरों को सांस लेने का मौका मिल सके।

इसी तरह फोम रोलर का भी उपयोग किया जा सकता है। ये कड़क मांसपेशियों को ढीला करने में मददगार हो सकते हैं। घर आते ही सबसे पहले अच्छे से पैरों को धोएं और साफ़ करें ताकि किसी भी तरह के जर्म्स या गंदगी संक्रमण न पैदा कर सके। दिनभर में कभी भी समय मिलने पर गुनगुने पानी में थोड़ा सा नमक डालकर उसमें पैर डालकर भी बैठें। इससे भी पैरों को आराम मिलेगा और अगर थोड़ी सी सूजन है तो वह भी कम हो जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed