फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Newborn Baby Care: नवजात बच्चे में दिखें ये संकेत तो न करें नजरअंदाज, तुरंत डॉक्टर से लें सलाह

Tue, 11 Aug 2026 10:49 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Tue, 11 Aug 2026 10:49 AM IST
सार

Newborn Baby Care: अगर आपके घर पर भी नवजात बच्चा है तो आपको ये जानने की काफी जरूरत है कि ये कैसे पहचाने कि आपका बच्चा किसी परेशानी में है। 

विज्ञापन
Newborn Baby Care tips newborn baby symptoms of body pain in hindi
नवजात बच्चे में दिखें ये संकेत तो न करें नजरअंदाज - फोटो : AI
 Newborn Baby Care: घर में नवजात बच्चे के आने के बाद माता-पिता की जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है। नवजात शिशु अपनी परेशानी बोलकर नहीं बता सकता, इसलिए उसके व्यवहार, दूध पीने, रोने, सांस लेने और शरीर के तापमान में होने वाले बदलावों पर नजर रखना बेहद जरूरी है। जीवन के शुरुआती 28 दिन बच्चे के लिए बेहद संवेदनशील माने जाते हैं। 


WHO के मुताबिक इस दौरान बच्चे में किसी बीमारी या गंभीर समस्या के संकेतों को जल्द पहचानना और जरूरत पड़ने पर समय पर चिकित्सा सहायता लेना महत्वपूर्ण है। आइए जानते हैं नवजात बच्चे में कौन-कौन से वार्निंग साइन दिखाई देने पर माता-पिता को तुरंत सतर्क हो जाना चाहिए।
 
Newborn Baby Care tips newborn baby symptoms of body pain in hindi
नवजात बच्चे में दिखें ये संकेत तो न करें नजरअंदाज - फोटो : AI
बच्चा दूध पीना कम कर दे

नवजात के लिए नियमित फीडिंग बेहद महत्वपूर्ण है। अगर बच्चा सामान्य की तुलना में दूध पीने में रुचि नहीं दिखा रहा है, बार-बार फीड छोड़ रहा है या दूध पीने में परेशानी हो रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें। WHO भी खराब फीडिंग को नवजात के महत्वपूर्ण खतरे के संकेतों में शामिल करता है।

 
Newborn Baby Care tips newborn baby symptoms of body pain in hindi
नवजात बच्चे में दिखें ये संकेत तो न करें नजरअंदाज - फोटो : Adobe stock
सांस लेने में परेशानी

अगर बच्चे की सांस बहुत तेज चल रही है, सांस लेने में मेहनत दिखाई दे रही है, छाती अंदर की तरफ खिंच रही है या सांस लेते समय असामान्य आवाज आ रही है, तो तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। सांस से जुड़ी परेशानी नवजात में गंभीर समस्या का संकेत हो सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Newborn Baby Care tips newborn baby symptoms of body pain in hindi
नवजात बच्चे में दिखें ये संकेत तो न करें नजरअंदाज - फोटो : Adobe stock
 बच्चा बहुत ज्यादा सुस्त हो

नवजात बच्चे का सोना सामान्य है, लेकिन अगर बच्चा असामान्य रूप से सुस्त हो, जगाने पर प्रतिक्रिया न दे या सामान्य गतिविधियों में कमी दिखाई दे, तो माता-पिता को सतर्क होना चाहिए। कम एक्टिविटी भी नवजात में वार्निंग साइन मानी जाती है।

 
विज्ञापन
Newborn Baby Care tips newborn baby symptoms of body pain in hindi
नवजात बच्चे में दिखें ये संकेत तो न करें नजरअंदाज - फोटो : Adobe Stock
शरीर बहुत गर्म या ठंडा लगे

नवजात के शरीर का तापमान सामान्य बनाए रखना जरूरी है। अगर बच्चे को बुखार महसूस हो या उसका शरीर असामान्य रूप से ठंडा लगे, तो घर पर खुद से इलाज करने के बजाय डॉक्टर से संपर्क करें। WHO नवजात में बुखार और शरीर का ठंडा पड़ना दोनों को ऐसे संकेतों में शामिल करता है जिनमें तुरंत चिकित्सा सहायता की जरूरत हो सकती है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed