फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Organ Donation Day 2026: अंगदान से बच सकती है कई लोगों की जिंदगी, जानें इस दिन का महत्व और इतिहास

Tue, 11 Aug 2026 11:51 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Tue, 11 Aug 2026 11:51 AM IST
सार

World Organ Donation Day 2026: अंगदान को सबसे बड़ा दान माना जाता है। ऐसे में इस दिन का महत्व लोगों को समझाने के लिए हर साल विश्व अंगदान दिवस मनाया जाता है।  यहां हम इस लेख में हम आपको बताएंगे इस दिन का महत्व और इतिहास।

विज्ञापन
world organ donation day 2026 theme History and its importance
कब और क्यों मनाया जाता है विश्व अंगदान दिवस? - फोटो : AI
World Organ Donation Day 2026: अंगदान को मानवता के सबसे बड़े कार्यों में से एक माना जाता है। किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके स्वस्थ अंग किसी जरूरतमंद मरीज के जीवन को नई उम्मीद दे सकते हैं। किडनी, लिवर, हृदय, फेफड़े और आंखों जैसे अंगों का प्रत्यारोपण गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। 


WHO के अनुसार, कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों में अंग प्रत्यारोपण जीवन बचाने का सबसे प्रभावी या कई बार एकमात्र उपचार हो सकता है। इसी क्रम में भारत में भी अंगदान और प्रत्यारोपण को लेकर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत लगातार महसूस की जाती है। ऐसे में जानते हैं इस दिन का महत्व, इतिहास और अंगदान से जुड़ी जरूरी बातें।
 
world organ donation day 2026 theme History and its importance
कब और क्यों मनाया जाता है विश्व अंगदान दिवस? - फोटो : AI
विश्व अंगदान दिवस कब है?

विश्व अंगदान दिवस 2026 इस साल 13 अगस्त, गुरुवार को मनाया जाएगा। इस मौके पर अंगदान के महत्व, प्रत्यारोपण की जरूरत और लोगों को डोनर बनने के लिए प्रोत्साहित करने से जुड़े जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। 

 
world organ donation day 2026 theme History and its importance
कब और क्यों मनाया जाता है विश्व अंगदान दिवस? - फोटो : AI
विश्व अंगदान दिवस का महत्व

अंगदान का सबसे बड़ा महत्व यह है कि इससे गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को जीवन का दूसरा मौका मिल सकता है। कई मरीज अंग प्रत्यारोपण के इंतजार में रहते हैं और समय पर उपयुक्त अंग उपलब्ध होना उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। WHO के मुताबिक अंग प्रत्यारोपण की जरूरत पूरी दुनिया में बढ़ रही है, लेकिन कई देशों में दान और प्रत्यारोपण से जुड़ी सुविधाओं, जागरूकता और उपलब्धता में बड़ी चुनौतियां हैं।

इस दिन लोगों को यह समझाने का प्रयास किया जाता है कि अंगदान केवल एक चिकित्सा प्रक्रिया नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी और मानवता की मिसाल भी हो सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
world organ donation day 2026 theme History and its importance
कब और क्यों मनाया जाता है विश्व अंगदान दिवस? - फोटो : AI
कब हुआ था पहला ऑर्गन ट्रांसप्लांट

ऑर्गन ट्रांसप्लांट की शुरुआत 20वीं सदी में तेजी से हुई चिकित्सा प्रगति के साथ मानी जाती है। साल 1954 में डॉ. जोसेफ मरे ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए जीवित डोनर रोनाल्ड ली हेरिक की किडनी उनके जुड़वां भाई रिचर्ड हेरिक में सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट की थी। यह दुनिया का पहला सफल जीवित डोनर किडनी ट्रांसप्लांट माना जाता है। इस सफलता ने मेडिकल साइंस में एक नए युग की शुरुआत की। इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने यह साबित किया कि अंगदान के जरिए गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को जीवन की नई उम्मीद दी जा सकती है।

 
विज्ञापन
world organ donation day 2026 theme History and its importance
कब और क्यों मनाया जाता है विश्व अंगदान दिवस? - फोटो : AI
  अंगदान से कौन-कौन से अंग काम आ सकते हैं?

मृत्यु के बाद चिकित्सकीय जांच और लागू नियमों के अनुसार कई अंगों और ऊतकों का प्रत्यारोपण किया जा सकता है। इनमें किडनी, लिवर, हृदय और फेफड़े जैसे महत्वपूर्ण अंग शामिल हैं। इसके अलावा आंखों के कॉर्निया और कुछ अन्य ऊतकों का भी उपयोग जरूरतमंद मरीजों के उपचार में किया जा सकता है।हालांकि, कौन-सा अंग दान किया जा सकता है, यह व्यक्ति की मेडिकल स्थिति, मृत्यु की परिस्थितियों और चिकित्सकीय मूल्यांकन पर निर्भर करता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed