{"_id":"6a7aac2e0e8ff628200c7903","slug":"newborn-baby-care-tips-newborn-baby-symptoms-of-body-pain-in-hindi-2026-08-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Newborn Baby Care: नवजात बच्चे में दिखें ये संकेत तो न करें नजरअंदाज, तुरंत डॉक्टर से लें सलाह","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Newborn Baby Care: नवजात बच्चे में दिखें ये संकेत तो न करें नजरअंदाज, तुरंत डॉक्टर से लें सलाह
Tue, 11 Aug 2026 10:49 AM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Tue, 11 Aug 2026 10:49 AM IST
सार
Newborn Baby Care: अगर आपके घर पर भी नवजात बच्चा है तो आपको ये जानने की काफी जरूरत है कि ये कैसे पहचाने कि आपका बच्चा किसी परेशानी में है।
विज्ञापन
नवजात बच्चे में दिखें ये संकेत तो न करें नजरअंदाज
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Newborn Baby Care: घर में नवजात बच्चे के आने के बाद माता-पिता की जिम्मेदारी काफी बढ़ जाती है। नवजात शिशु अपनी परेशानी बोलकर नहीं बता सकता, इसलिए उसके व्यवहार, दूध पीने, रोने, सांस लेने और शरीर के तापमान में होने वाले बदलावों पर नजर रखना बेहद जरूरी है। जीवन के शुरुआती 28 दिन बच्चे के लिए बेहद संवेदनशील माने जाते हैं।
नवजात बच्चे में दिखें ये संकेत तो न करें नजरअंदाज
- फोटो : AI
बच्चा दूध पीना कम कर दे
नवजात के लिए नियमित फीडिंग बेहद महत्वपूर्ण है। अगर बच्चा सामान्य की तुलना में दूध पीने में रुचि नहीं दिखा रहा है, बार-बार फीड छोड़ रहा है या दूध पीने में परेशानी हो रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें। WHO भी खराब फीडिंग को नवजात के महत्वपूर्ण खतरे के संकेतों में शामिल करता है।
नवजात के लिए नियमित फीडिंग बेहद महत्वपूर्ण है। अगर बच्चा सामान्य की तुलना में दूध पीने में रुचि नहीं दिखा रहा है, बार-बार फीड छोड़ रहा है या दूध पीने में परेशानी हो रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें। WHO भी खराब फीडिंग को नवजात के महत्वपूर्ण खतरे के संकेतों में शामिल करता है।
नवजात बच्चे में दिखें ये संकेत तो न करें नजरअंदाज
- फोटो : Adobe stock
सांस लेने में परेशानी
अगर बच्चे की सांस बहुत तेज चल रही है, सांस लेने में मेहनत दिखाई दे रही है, छाती अंदर की तरफ खिंच रही है या सांस लेते समय असामान्य आवाज आ रही है, तो तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। सांस से जुड़ी परेशानी नवजात में गंभीर समस्या का संकेत हो सकती है।

बच्चा बहुत ज्यादा सुस्त हो
नवजात बच्चे का सोना सामान्य है, लेकिन अगर बच्चा असामान्य रूप से सुस्त हो, जगाने पर प्रतिक्रिया न दे या सामान्य गतिविधियों में कमी दिखाई दे, तो माता-पिता को सतर्क होना चाहिए। कम एक्टिविटी भी नवजात में वार्निंग साइन मानी जाती है।

- फोटो : Adobe Stock
शरीर बहुत गर्म या ठंडा लगे
नवजात के शरीर का तापमान सामान्य बनाए रखना जरूरी है। अगर बच्चे को बुखार महसूस हो या उसका शरीर असामान्य रूप से ठंडा लगे, तो घर पर खुद से इलाज करने के बजाय डॉक्टर से संपर्क करें। WHO नवजात में बुखार और शरीर का ठंडा पड़ना दोनों को ऐसे संकेतों में शामिल करता है जिनमें तुरंत चिकित्सा सहायता की जरूरत हो सकती है।