सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Omicron Variant: संक्रमितों को रात में हो रही है ऐसी दिक्कत, डेल्टा से बिल्कुल अलग है यह लक्षण

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sun, 12 Dec 2021 01:51 PM IST
विज्ञापन
Omicron Corona New Variant Symptom News, night sweating seen in many patients
ओमिक्रॉन संक्रमितों के लक्षण - फोटो : iStock

भारत सहित दुनिया के तमाम हिस्सों में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना के इस नए खतरे को 'वैरिएंट ऑफ कंसर्न' के रूप में वर्गीकृत किया है। भारत में अब तक कुल 35 लोगों में ओमिक्रॉन के संक्रमण की पहचान हो चुकी है। अध्ययनों से पता चलता है कि कोरोना के इस वैरिएंट में 30 से अधिक म्यूटेशन देखे गए हैं जो इसे अब तक का सबसे संक्रामक कोरोना वैरिएंट बताते हैं। इसके अलावा वैज्ञानिकों का कहना है कि यह शरीर में वैक्सीनेशन से बनी प्रतिरक्षा प्रणाली को भी आसानी से चकमा देने की क्षमता रखता है, जिसको लेकर टीकाकरण करा चुके लोगों को भी विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।



इस बीच कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने ओमिक्रॉन के कुछ ऐसे लक्षणों के बारे में लोगों को बताया है, जो डेल्टा वैरिएंट से इसे अलग बनाते हैं। डॉक्टरों ने बताया है कि संक्रमितों में रात में कुछ खास लक्षण देखे जा रहे हैं, जिसके आधार पर ओमिक्रॉन के केस का पता लगाना आसान हो सकता है। आइए इस बारे में आगे की स्लाइडों में विस्तार से जानते हैं।

Trending Videos
Omicron Corona New Variant Symptom News, night sweating seen in many patients
ओमिक्रॉन के लक्षण - फोटो : iStock

डेल्टा से अलग हो सकते हैं ओमिक्रॉन के लक्षण
दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के रोगियों का इलाज कर रही डॉक्टर एंजेलिक कोएत्ज़ी ने एक रिपोर्ट में बताया है कि ओमिक्रॉन के कुछ खास लक्षण इसे डेल्टा से अलग बनाते हैं। गंभीर थकान और कमजोरी की समस्या अब भी संक्रमितों में देखने को मिल रही है, जो पहले के संक्रमण के दौरान भी देखी जा रही थी। वहीं इस बार ओमिक्रॉन के संक्रमण में रोगियों में रात के समय कुछ विशिष्ट लक्षण देखने को मिल रहे हैं, जिसके बारे में जानना आवश्यक हो जाता है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Omicron Corona New Variant Symptom News, night sweating seen in many patients
रात में पसीना आने की समस्या - फोटो : Pixabay

संक्रमितों को रात में आ रहा है बहुत अधिक पसीना
डॉक्टर एंजेलिक कोएत्ज़ी बताती हैं, ओमिक्रॉन संक्रमित ज्यादातर रोगियों को रात में बहुत अधिक पसीना आने की समस्या देखने को मिल रही है। कुछ रोगियों को रात में इतना अधिक पसीना आता है कि उनके कपड़े और बिस्तर तक भीग जा रहे हैं। रात में पसीना आने के साथ शरीर में तेज दर्द की समस्या भी रोगियों में देखने को मिल रही है। मौजूदा समय में कोरोना रोगियों का इलाज कर रहे डॉक्टरों को इन लक्षणों पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

Omicron Corona New Variant Symptom News, night sweating seen in many patients
गले में दर्द के कारण - फोटो : iStock

गले में खरोंच और तेज दर्द
डॉक्टर एंजेलिक कोएत्ज़ी ने रिपोर्ट में जिक्र किया है कि अब तक कोरोना के डेल्टा सहित अन्य तमाम वैरिएंट्स में लोगों को गले में खराश की समस्या हो रही थी, हालांकि इस बार संक्रमितों को गले में खरोंच जैसा अनुभव हो रहा है, जो तेज दर्द का भी कारण बन सकता है। रोगी बता रहे हैं कि उन्हें ऐसा एहसास होता है कि जैसे उनका गला छिल गया हो।

विज्ञापन
Omicron Corona New Variant Symptom News, night sweating seen in many patients
ओमिक्रॉन के लक्षणों को न करें अनदेखा - फोटो : Pixabay

इन लक्षणों के बारे में भी जानिए
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक ओमिक्रॉन संक्रमितों में भी कुछ लक्षण डेल्टा वैरिएंट वाले देखे जा रहे हैं, जिसमें कमजोरी, हल्का बुखार, सूखी खांसी की समस्या सामान्य है। डेल्टा वैरिएंट के संक्रमण की तरह स्वाद और गंध जाने जैसी दिक्कत, ओमिक्रॉन संक्रमितों में फिलहाल देखने को नहीं मिल रही है। ओमिक्रॉन की संक्रामता दर को देखते हुए सभी लोगों को इससे बचाव के पर्याप्त उपाय करते रहना चाहिए।



----------------

स्रोत और संदर्भ
Doctor shares the three specific symptoms of Omicron variant

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed