सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Health Tips: प्रोटीन की कमी बिगाड़ सकती है सेहत, कब लें प्रोटीन? व्यायाम से पहले या बाद में

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 06 Oct 2025 10:30 AM IST
सार

  • अक्सर लोगों के मन में रहता है कि प्रोटीन वाली चीजों का सेवन कब करना चाहिए, विशेषतौर पर जो लोग व्यायाम करते हैं उनके मन में सवाल रहता है कि प्रोटीन कब लेना चाहिए व्यायाम से पहले या बाद?

विज्ञापन
protein deficiency disease and health risk best time to take protein for good fitness
प्रोटीन की जरूरत - फोटो : freepik.com

प्रोटीन हमारी सेहत के लिए सबसे अहम पोषक तत्वों में से एक है। यह न सिर्फ मांसपेशियों को मजबूत बनाता है, बल्कि हड्डियों, त्वचा, बाल और शरीर की हर कोशिका के विकास व मरम्मत में भी मदद करता है। अगर शरीर को पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिले तो थकान, कमजोरी, बाल झड़ना और इम्युनिटी कमजोर होने जैसी समस्याएं शुरू हो सकती हैं। सभी उम्र के लोगों के लिए आहार के माध्यम से प्रोटीन प्राप्त करने की सलाह दी जाती है। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हर व्यक्ति को अपनी उम्र, वजन और सक्रियता के हिसाब से रोजाना पर्याप्त प्रोटीन की जरूरत होती है। सामान्य तौर पर एक स्वस्थ व्यक्ति को प्रति किलोग्राम बॉडी वेट के अनुसार 0.8 से 1 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए। यानी अगर आपका वजन 60 किलो है, तो आपको लगभग 50 से 60 ग्राम प्रोटीन रोजाना चाहिए। वहीं, जिम करने वाले, खिलाड़ियों और गर्भवती महिलाओं को और अधिक मात्रा में प्रोटीन की आवश्यकता हो सकती है। 

क्या आपके आहार में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन है?

Trending Videos
protein deficiency disease and health risk best time to take protein for good fitness
आहार से प्राप्त करें प्रोटीन - फोटो : Adobe Stock

आहार से जरूर प्राप्त करें प्रोटीन

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, भोजन से प्रोटीन प्राप्त किया जा सकता है। आमतौर पर मांसाहार भोजन को प्रोटीन से भरपूर माना जाता है हालांकि शाकाहारी लोग भी आसानी से भोजन से प्रोटीन पा सकते हैं। दालें, चना, राजमा, मूंगफली, सोयाबीन, टोफू, दूध, दही, पनीर इसका बेहतरीन प्रोटीन स्रोत हैं। वहीं नॉनवेज खाने वालों के लिए चिकन, मछली और अंडे खाने चाहिए।

प्रोटीन की कमी को चिकित्सा भाषा में हाइपोपरोटीनीमिया कहा जाता है। इसकी वजह से शरीर धीरे-धीरे कमजोर होने लगता है और कई तरह की दिक्कतें होने लगती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
protein deficiency disease and health risk best time to take protein for good fitness
अच्छी फिटनेस के लिए प्रोटीन जरूरी - फोटो : Freepik.com

शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए जरूरी है प्रोटीन

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, तंदुरुस्त शरीर हर किसी की चाहत होती है और इसके लिए कई तरह के व्यायाम और जिम का सहारा भी लिया जाता है। व्यायाम करने के दौरान काफी ऊर्जा खर्च होती है, इसके लिए प्रोटीन का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

अक्सर लोगों के मन में रहता है कि प्रोटीन वाली चीजों का सेवन कब करना चाहिए, विशेषतौर पर जो लोग व्यायाम करते हैं उनके मन में सवाल रहता है कि प्रोटीन कब लेना चाहिए व्यायाम से पहले या बाद?

protein deficiency disease and health risk best time to take protein for good fitness
पौष्टिक चीजों का करिए सेवन - फोटो : Freepik.com

कब लेना चाहिए प्रोटीन?

व्यायाम के बाद प्रोटीन का सेवन मांसपेशियों की रिकवरी और विकास के लिए महत्वपूर्ण है, जबकि व्यायाम से पहले भी प्रोटीन का सेवन फायदेमंद हो सकता है। व्यायाम के बाद मांसपेशियों को प्रोटीन की आवश्यकता होती है ताकि वे रिपेयर हो सकें और मजबूत हो सकें और व्यायाम से पहले प्रोटीन लेने से मांसपेशियों को ईंधन मिलता है और प्रदर्शन में सुधार हो सकता है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

फिटनेस विशेषज्ञ डॉ. अमित अग्रवाल कहते हैं, व्यायाम के साथ प्रोटीन लेना जरूरी है। यह एमीनो एसिड प्रदान करता है, जो मांसपेशियों की मरम्मत की प्रक्रिया को तेज करता है। प्रोटीन का सही समय पर सेवन शरीर को मजबूत बनाता है। व्यायाम करने वालों को व्यायाम से लगभग 30-60 मिनट पहले 15-20 ग्राम प्रोटीन का सेवन करना चाहिए। यह मांसपेशियों को कसरत के दौरान ऊर्जा प्रदान करता है। प्रोटीन का सेवन व्यायाम के बाद भी किया जा सकता है। ऐसा करने से मांसपेशियों में हुई टूट-फूट की मरम्मत और विकास में मदद मिलती है।




----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed