सब्सक्राइब करें

Monsoon Health Risk: मानसून में बढ़ जाता है इन 4 बीमारियों का खतरा, बचाव के लिए अभी से जान लें ये जरूरी बातें

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Wed, 18 Jun 2025 03:45 PM IST
सार

मानसून बारिश के साथ-साथ स्वास्थ्य चुनौतियां भी लाता है। नमी और गंदा पानी मच्छरों और सूक्ष्मजीवों को बढ़ावा देते हैं, जिससे कुछ गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कुछ सावधानियां अपनाकर इन बीमारियों से बचा जा सकता है।

विज्ञापन
risk of these 4 diseases increases during monsoon know these important things now to prevent them
मानसून - फोटो : Adobe Stock

Monsoon Health Risk: मानसून, अपने साथ सिर्फ बारिश की ठंडी फुहारें और गर्मी से राहत ही नहीं लाता, बल्कि इसके साथ कई स्वास्थ्य चुनौतियां भी आती हैं। इस मौसम में वातावरण में नमी बढ़ जाती है, जिससे सूक्ष्मजीवों को पनपने का अनुकूल माहौल मिलता है। सड़कों पर जमा गंदा पानी और तेजी से बढ़ती मच्छरों की संख्या कई अदृश्य खतरों को जन्म देती है, जो हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को चुनौती दे सकते हैं।



ऐसे में इस बदलते मौसम में खुद को सचेत रखना बहुत जरूरी है। आइए इस लेख में जानते हैं कि मानसून में किन बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, और इन बीमारियों से बचने के लिए अभी से क्या सावधानी बरतनी चाहिए?

Trending Videos
risk of these 4 diseases increases during monsoon know these important things now to prevent them
टाइफाइड - फोटो : Adobe Stock

टाइफाइड
टाइफाइड साल्मोनेला बैक्टीरिया के कारण फैलता है, जो दूषित पानी और भोजन से शरीर में प्रवेश करता है। मानसून में गंदा पानी और अस्वच्छ भोजन इस बीमारी का खतरा बढ़ाते हैं। बुखार, सिरदर्द, और कमजोरी इसके प्रमुख लक्षण हैं। अब क्योंकि मानसून आने वाला इसलिए अभी कुछ सावधानियां बरतें, जैसे- साफ या फिल्टर किया हुआ पानी पिएं। साथ ही बाहर का खाना, खासकर काटकर रखे हुए फल और स्ट्रीट फूड से परहेज करें।


ये भी पढ़ें- Health Tips: क्या आपको भी अक्सर 'कमर में दर्द' रहता है? आपकी दिनचर्या की ये गलत आदत हो सकती हैं बड़ा कारण
 
विज्ञापन
विज्ञापन
risk of these 4 diseases increases during monsoon know these important things now to prevent them
बुखार - फोटो : Adobe Stock

मलेरिया
मलेरिया मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है। बारिश में जगह-जगह जमा पानी मच्छरों के प्रजनन को बढ़ावा देता है। बुखार, ठंड लगना और पसीना आना इसके प्रमुख लक्षण हैं। बचाव के लिए घर के आसपास पानी जमा न होने दें। मच्छरदानी का उपयोग करें। पूरी बांह के कपड़े पहनें और मच्छर से बचने के लिए मॉस्किटो रिप्लीकेंट का उपयोग करें।


ये भी पढ़ें- Night Munching: क्या आपको भी आधी रात में भूख लगती है? सोने से पहले खाएं ये 3 चीजें, नींद में नहीं आएगी कोई बाधा
 
risk of these 4 diseases increases during monsoon know these important things now to prevent them
बुखार - फोटो : Adobe Stock

डेंगू
डेंगू एडीज मच्छर के काटने से होता है, जो सामान्यतौर पर दिन में सक्रिय रहता है। तेज बुखार, जोड़ों में दर्द, और त्वचा पर चकत्ते इसके लक्षण हैं। मानसून में साफ पानी में भी डेंगू मच्छर पनप सकते हैं। गमलों, कूलर, और टायरों में पानी जमा न होने दें। मच्छरों से बचने के लिए मच्छर भगाने वाले क्रीम का उपयोग करें।

विज्ञापन
risk of these 4 diseases increases during monsoon know these important things now to prevent them
पाचन तंत्र - फोटो : Freepik.com
पाचन संबंधी समस्याएं
मानसून में पाचन संबंधी समस्याएं बढ़ जाती हैं। इस मौसम में रखे हुए भोजन जल्दी खराब हो जाते हैं, जिससे दस्त, उल्टी, और पेट दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गंदा पानी और अस्वच्छ भोजन बैक्टीरियल इंफेक्शन का कारण बनता है। इसलिए घर का बना हुआ ताजा खाना खाएं। कच्ची सब्जियों को अच्छे से धोकर पकाएं। 

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed