Chronic Lower Back Pain Reason: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में कमर दर्द एक ऐसी चुनौती बन गया है जो लगभग हर उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर रही है। पहले इसे बुढ़ापे की निशानी माना जाता था, लेकिन अब युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन एक बड़ा कारण हमारी दिनचर्या की कुछ गलत आदतें भी हो सकती हैं।
Health Tips: क्या आपको भी अक्सर 'कमर में दर्द' रहता है? आपकी दिनचर्या की ये गलत आदत हो सकती हैं बड़ा कारण
कमर में दर्द होना एक आम समस्या है, जिससे लगभग सभी लोग कभी न कभी दो चार होते हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, लेकिन एक बड़ा कारण हमारी दिनचर्या की कुछ गलत आदतें भी हो सकती हैं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलत बैठने की मुद्रा
लंबे समय तक गलत तरीके से बैठना, जैसे कुर्सी पर झुककर काम करना या सोफे पर गलत पोजिशन में बैठना, कमर दर्द का प्रमुख कारण है। ऑफिस में घंटों कंप्यूटर के सामने बैठने वाले लोग अक्सर रीढ़ की हड्डी पर दबाव डालते हैं, जिससे कमर में अकड़न और दर्द शुरू हो जाता है। इसे रोकने के लिए सीधे बैठें, पीठ को सहारा देने वाली कुर्सी का उपयोग करें, और हर 30-40 मिनट में थोड़ा टहलें।
ये भी पढ़ें- Night Munching: क्या आपको भी आधी रात में भूख लगती है? सोने से पहले खाएं ये 3 चीजें, नींद में नहीं आएगी कोई बाधा
शारीरिक गतिविधि की कमी
बैठे-बैठे काम करने की आदत या व्यायाम न करना मांसपेशियों को कमजोर करता है। कमर की मांसपेशियां जब कमजोर पड़ती हैं, तो वे रीढ़ को पर्याप्त सहारा नहीं दे पातीं, जिससे दर्द बढ़ता है। नियमित रूप से योग, स्ट्रेचिंग, या हल्का व्यायाम जैसे ताड़ासन और भुजंगासन कमर को मजबूत करते हैं।
ये भी पढ़ें- NFHS: देश में कम वजनी 47% बच्चे UP-बिहार समेत चार राज्यों में लेते हैं जन्म, बंगाल-महाराष्ट्र में स्थिति गंभीर
गलत तरीके से वजन उठाना
भारी सामान को गलत तरीके से उठाना या झुककर भारी वस्तुएं ले जाना कमर दर्द का कारण बन सकता है। इससे रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ता है और मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है। ऐसे में कोशिश करें कि कोई भी भारी सामान सावधानी से और किसी की मदद से उठाएं।
खराब गद्दा और नींद की पोजिशन
रात में सोते समय गलत गद्दे का उपयोग या असहज पोजिशन में सोना भी कमर दर्द को बढ़ाता है। बहुत नरम या बहुत सख्त गद्दा रीढ़ को सहारा नहीं दे पाता है, जिससे सुबह कमर में जकड़न महसूस होती है। इसलिए अच्छा गद्दा चुनें और पीठ के बल या करवट लेकर सोने की कोशिश करें।