सब्सक्राइब करें

Night Munching: क्या आपको भी आधी रात में भूख लगती है? सोने से पहले खाएं ये 3 चीजें, नींद में नहीं आएगी बाधा

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Wed, 18 Jun 2025 12:21 PM IST
सार

Night Munching: कई लोगों को रात में भोजन के बाद भी कुछ खाने की इच्छा होती हैं और कुछ को तो आधी रात को भी भूख लग जाती है। ऐसे में सोने से पहले आप कुछ ऐसी चीजों को खा सकते हैं, जिसके बाद आपका पेट भरा हुआ महसूस होगा। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Night Munching Do you also feel hungry at night Eat these 3 things before sleeping know in hindi
नाइट मंचिंग - फोटो : Freepik.com

Night Munching: रात का खाना खाने के बाद भी, कई बार ऐसा होता है कि देर रात अचानक भूख लग जाती है। यह समस्या आजकल कई लोगों के लिए एक आम चुनौती बन गई है, खासकर जब हम देर रात तक जागते हैं या तनाव में होते हैं। देखा जाए तो रात में भूख लगना एक आम समस्या है, जो नींद को तो बाधित करती ही है, साथ ही वजन बढ़ने का कारण भी बन सकती है।



जब रात में भूख लगती है, तो लोग अक्सर चिप्स, मिठाई या अन्य अनहेल्दी स्नैक्स खाते हैं। ये चीजें न केवल वजन बढ़ने का कारण बन सकती हैं, बल्कि पाचन और नींद की गुणवत्ता पर भी नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। रात में भूख लगने के कई कारण हो सकते हैं, जिनमें से एक मुख्य कारण यह हो सकता है कि शायद आपने रात में भर पेट खाना न खाया हो। मगर कई बार कुछ लोगों को भर पेट डिनर करने के बावजूद रात में मंचिंग (कुछ खाने) की आदत हो जाती है।

Trending Videos
Night Munching Do you also feel hungry at night Eat these 3 things before sleeping know in hindi
खान-पान - फोटो : Adobe stock photos

ऐसे में, रात के समय सोने से पहले आप कुछ ऐसी चीजों को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं, जिन्हें खाने के बाद आपका पेट रात भर भरा हुआ महसूस होगा और आपको अनचाही मंचिंग नहीं करनी पड़ेगी। आइए इस लेख में एसी ही तीन चीजों के बारे में जानते हैं।


ये  भी पढ़ें- Covid-19: कोरोना के बढ़ते मामले चिंताजनक, भारतीय वैज्ञानिकों ने संक्रमण का पता लगाने के लिए ढूंढ लिया सस्ता-कारगर तरीका
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Night Munching Do you also feel hungry at night Eat these 3 things before sleeping know in hindi
दूध - फोटो : Adobe stock

दूध
रात में एक गिलास गुनगुना दूध पीने से रात भर पेट भरा रहता है। दूध में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड होता है, जो मेलाटोनिन और सेरोटोनिन के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे नींद अच्छी आती है। यह कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होता है, जो भूख को नियंत्रित करता है और मांसपेशियों को पोषण देता है। रात में एक छोटा गिलास (150-200 मिली) दूध पीना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।


ये भी पढें- World Food Safety Day 2025: मोटापा से बचने के लिए कैसा होना चाहिए खान-पान? सभी के लिए जानना जरूरी
Night Munching Do you also feel hungry at night Eat these 3 things before sleeping know in hindi
ड्राई फ्रूट्स - फोटो : Freepik.com

नट्स
मुट्ठीभर नट्स, जैसे बादाम या अखरोट, रात के लिए हल्का और पौष्टिक स्नैक है। इनमें हेल्दी फैट, प्रोटीन और फाइबर होता है, जो भूख को तुरंत शांत करता है और शुगर लेवल को स्थिर रखता है। बादाम में मैग्नीशियम होता है, जो तनाव कम करता है और नींद को बढ़ावा देता है। 5-6 बादाम या 2-3 अखरोट रात में खाएं।


ये भी पढ़ें- World Brain Tumor Day: हर साल 2.5 लाख से ज्यादा लोगों की जान ले लेता है ब्रेन ट्यूमर, समय पर इसकी पहचान कैसे करें?
विज्ञापन
Night Munching Do you also feel hungry at night Eat these 3 things before sleeping know in hindi
केला - फोटो : Freepik.com
केला
केला पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन बी6 से भरपूर होता है, जो मांसपेशियों को आराम देता है। इससे नींद अच्छी आती है। इसमें प्राकृतिक शर्करा और नेचुरल फाइबर होते हैं, जो भूख को शांत करते हैं और ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखते हैं। रात में एक छोटा या मध्यम आकार का केला खाएं। इसे दूध के साथ मिलाकर खाने से यह और पौष्टिक बनता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed