Rich Source of Vitamin K: विटामिन K हमारे शरीर के लिए एक अहम पोषक तत्व है, जो हड्डियों की मजबूती और खून के थक्के बनने की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी कमी कई स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकती है, लेकिन शाकाहारी आहार के जरिए इसे आसानी से पूरा किया जा सकता है।
Vitamin K: विटामिन K की कमी से क्या होता है? जानें हड्डियों और खून के लिए इस विटामिन के चार शाकाहारी स्रोत
विटामिन K हड्डियों की मजबूती और खून के थक्के बनने के लिए जरूरी है। इसकी कमी से रक्तस्राव और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ सकता है। आइए इस लेख में विटामिन K के की कुछ शकाहारी स्रोतों के बारे में जानते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विटामिन K की कमी के प्रभाव
विटामिन K की कमी से खून का थक्का बनने की प्रक्रिया बाधित हो सकती है, जिसके कारण मामूली चोट पर भी अत्यधिक रक्तस्राव हो सकता है। यह हड्डियों को कमजोर कर सकता है, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर का खतरा बढ़ता है। इसके अलावा, मसूड़ों से खून बहना, नाक से रक्तस्राव, या मूत्र में खून जैसे लक्षण भी दिख सकते हैं। नवजात शिशुओं में इसकी कमी गंभीर हो सकती है, इसलिए उन्हें जन्म के समय विटामिन K का इंजेक्शन दिया जाता है। अब आइए विटामिन K के चार शाकाहारी स्रोतों के बारे में जानते हैं।
पालक
पालक विटामिन K1 का उत्कृष्ट स्रोत है। एक कप पकी हुई पालक में लगभग 888 माइक्रोग्राम विटामिन K होता है, जो दैनिक जरूरत से कहीं अधिक है। इसे सलाद, सूप, या सब्जी के रूप में खाया जा सकता है। पालक हड्डियों और खून दोनों के लिए फायदेमंद है।
ये भी पढ़ें- Laughter Therapy: मेंटल हेल्थ के लिए 'हंसी' क्यों है सबसे अच्छा इलाज? जानें 'लाफ्टर थेरेपी' के चार अद्भुत फायदे
ब्रोकली
ब्रोकली न केवल विटामिन K1 से भरपूर है, बल्कि इसमें फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स भी प्रचुर मात्रा में होते हैं। एक कप पकी हुई ब्रोकली में करीब 220 माइक्रोग्राम विटामिन K मिलता है। इसे उबालकर, सलाद के रूप में खाया जाता है।
ये भी पढ़ें- Aruna Irani: दो बार स्तन कैंसर का शिकार हुई हैं अभिनेत्री अरुणा ईरानी, क्यों फिर से लौट आता है कैंसर? जानिए विस्तार से
केल एक सुपरफूड है, जो विटामिन K1 का शानदार स्रोत है। इसे स्मूदी, सलाद, या हल्के तेल में भूनकर खाया जा सकता है। यह हड्डियों की मजबूती के लिए विशेष रूप से लाभकारी है।