अच्छी सेहत चाहते हैं तो खान पान को ठीक रखना सबसे जरूरी माना जाता है। आप क्या चीजें खाते हैं, उसका सेहत पर सीधा असर होता है। जिन चीजों को सेहत के लिए सबसे नुकसानदायक माना जाता है उनमें ज्यादा नमक-चीनी, ज्यादा फैट वाली चीजें शामिल हैं।
Healthy Diet: सैचुरेटेड और अनसैचुरेटेड फैट क्या होते हैं, कौन सा सेहत के लिए हानिकारक? जरूर जानिए
सेचुरेटेड फैट और अनसेचुरेटेड फैट दोनों का हमारे शरीर पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। कौन सा फैट आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है और कौन सा नुकसानदायक इसके बारे में जानना और उसी के आधार पर खाद्य पदार्थों का चयन करना चाहिए।
क्यों जरूरी हैं फैट वाली चीजें?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, वैसे तो वसा (फैट) वाली चीजें हमारे शरीर के लिए एक जरूरी पोषक तत्व हैं। ये ऊर्जा प्रदान करने के साथ कोशिकाओं को स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद करती हैं, लेकिन फैट वाली चीजें हर बार आपको फायदा दें ये भी जरूरी नहीं है।
सैचुरेटेड फैट और अनसैचुरेटेड फैट दोनों का हमारे शरीर पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। कौन सा फैट आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है और कौन सा नुकसानदायक इसके बारे में जानना और उसी के आधार पर खाद्य पदार्थों का चयन करना चाहिए।
सैचुरेटेड फैट
कई अध्ययन इस बात पर जोर देते हैं कि अच्छी सेहत चाहते हैं तो सैचुरेटेड फैट वाली चीजों का सेवन कम से कम करना चाहिए। शोध आधारित तथ्य बताते हैं कि अधिक मात्रा में सेचुरेटेड फैट का सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है, जिसे हृदय रोग, स्ट्रोक और मोटापे को बढ़ाने वाला माना जाता रहा है। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की रिपोर्ट बताती है कि जो लोग सेचुरेटेड फैट वाले आहार का सेवन अधिक करते हैं उनमें हृदय रोग होने की आशंकी 30% तक बढ़ जाती है।
घी, मक्खन, रेड मीट, कुछ प्रकार के डेयरी प्रोडक्ट्स (पनीर, क्रीम, चीज़) और फ्राइड फूड्स में सैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक होती है।
अनसैचुरेटेड फैट
अनसैचुरेटेड फैट वाली चीजें सेहत को कई प्रकार से लाभ देने वाली होती हैं। आहार में इससे संबंधित चीजों की मात्रा बढ़ाना सेहत के लिए कई प्रकार से लाभप्रद हो सकते हैं। ये दो प्रकार का होता है, मोनोअनसेचुरेटेड फैट और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट। हार्वर्ड के विशेषज्ञ कहते हैं, अनसेचुरेटेड फैट का सेवन करने वाले लोगों में हृदय रोग का खतरा 25% तक कम हो जाता है।
ऑलिव ऑयल, मूंगफली और सूरजमुखी तेल, एवोकाडो, बादाम और अलसी के बीज में अनसैचुरेटेड फैट की मात्रा होती है।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कई प्रकार की बीमारियों से बचे रहने विशेषतौर पर हृदय रोग, डायबिटीज और मोटापा जैसी बीमारियों को कम करने के लिए अनसैचुरेटेड फैट वाली चीजों का सेवन करना जरूरी है। स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन करने की कम उम्र से ही आदत बनाएं।
---------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
