फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shortness Of Breath: सांस लेने में आती है कठिनाई, कहीं इस समस्या से ग्रस्त तो नहीं हैं आप?

Sat, 09 Jul 2022 11:59 AM IST
स्वाति शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वाति शर्मा Updated Sat, 09 Jul 2022 11:59 AM IST
विज्ञापन
shortness of breath can be an indication of serious problem
सांस लेने में दिक्कत - फोटो : iStock

सांस लेने में दिक्कत महसूस करना या कठिन प्रयास के बाद सांस ले पाना गंभीर समस्या भी हो सकती है। जो लोग कुछ समय पहले कोरोना के शिकार होकर स्वस्थ हुए हैं, उनमें भी यह समस्या आम है। लेकिन इसके अलावा और भी कई स्थितियां हैं जो आपकी सांसों की लय को बिगाड़ सकती हैं। सांसों की लय का सही बना रहना स्वस्थ रहने की सबसे बड़ी निशानी है। इसलिए अगर चलने, उठने-बैठने या थोड़ा भी काम करते समय सांस लेने में दिक्कत आये तो हो  सकता है आपके शरीर में कोई बड़ी उथल-पुथल चल रही हो। ऐसे में तुरंत सतर्क होकर डॉक्टर से परामर्श लें।


हमारा पूरा शरीर ऑक्सीजन की लय पर चलता है। ऑक्सीजन का पर्याप्त मात्रा में शरीर के भीतर पहुंचना पूरे शरीर से लेकर दिमाग तक के कार्य संचालन के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। यह ऑक्सीजन ही है जो आपके दिल और दिमाग को चुस्त-दुरुस्त बनाये रखती है। इसलिए ही डॉक्टर्स भी आपको डीप ब्रीद करने की सलाह देते हैं। जहाँ सांस लेने में दिक्कत आई, शरीर में ऑक्सीजन का पहुंचना भी चुनौती बनने लगता है और यहीं से शुरू होती है मुसीबत। 

shortness of breath can be an indication of serious problem
व्यायाम भी हो सकता है कारण - फोटो : Pixabay

सामान्य कारण

ठीक तरह से सांस न ले पाने के पीछे कई बार बहुत सामान्य कारण भी हो सकते हैं। इनमें सामान्य सर्दी-जुकाम के कारण नाक के बंद हो जाने या भरा हुआ होने, बहुत रो लेने या किसी अचानक होने वाली स्थिति से हड़बड़ा जाने या अचानक तेज दौड़ने, एरोबिक्स या अन्य एक्सरसाइज करने से सांसों का असंतुलित होना आदि भी शामिल हो सकता है। ऐसे अधिकांश मामलों में सामान्य उपायों से सांस फिर सामान्य स्तर पर लौट आती है। कई बार तो कुछ देर में स्थिति सामान्य होते ही सांसें भी अपनी लय पर लौट आती हैं, लेकिन यदि बार-बार या लगातार सांस उखड़ने लगती है या  बहुत ही सामान्य स्थिति में भी साँसें अनियमित होने लगती हैं तो यह कुछ गंभीर समस्याओं की ओर इशारा हो सकता है। इससे शरीर को नुकसान पहुँच सकता है। 

shortness of breath can be an indication of serious problem
ऑक्सीजन का न मिलना है घातक - फोटो : istock

जब शरीर को नहीं मिलती ऑक्सीजन

सांस ठीक से न ले पाने की स्थिति में शरीर के भीतर ऑक्सीजन ठीक तरह से नहीं पहुँच पाती। इसकी वजह से शरीर कई स्तरों पर तकलीफ महसूस करने लगता है। कुछ लोगों को दम घुटने जैसा एहसास होता है, कुछ उलटी आने जैसी स्थिति महसूस करते हैं, कुछ के सीने या शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द हो सकता है, कभी थकान महसूस हो सकती है, तो कुछ को चक्कर आ सकते हैं। असल में ऑक्सीजन का काम केवल सांस लेने तक ही सीमित नहीं होता। फेफड़ों तक पहुंचने के बाद यह पूरे शरीर में रक्त संचरण को सुचारू बनाने, इम्युनिटी बढ़ाने, भोजन को ऊर्जा में बदलने, दिमाग के कामों को सही तरीके से संचालित करने और कोशिकाओं के कार्यों को सुचारू रखने, जैसे हर काम में महत्वपूर्ण योगदान देती है। इसलिए जब ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में शरीर में नहीं पहुंचती, तो हर अंग पर इसका प्रभाव पड़ने लगता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shortness of breath can be an indication of serious problem
फेफड़ों संबंधी समस्या - फोटो : सोशल मीडिया

ये समस्याएं हो सकती हैं

सांस लेने में दिक्कत से जुडी गंभीर समस्याएं भी विभिन्न अंगों से जुड़ी हो सकती हैं। इनमें मुख्यतः फेफड़े व ह्रदय शामिल हैं। इन समस्याओं में शामिल हो सकती हैं-

लंग्स या फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं: 
अस्थमा
निमोनिया 
क्रॉनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पल्मोनरी डिसीज़ (सीओपीडी)
पल्मोनरी एम्बोलिज्म 
पल्मोनरी हायपरटेंशन 
इपीग्लॉटिस, आदि 

हार्ट से जुडी समस्याएं:
कोरोनरी आर्टरी डिसीज 
कंजेनिटल हार्ट डिसीज़ 
अरिदमिया 
कंजेस्टिव हार्ट फेलियर, आदि  

विज्ञापन
shortness of breath can be an indication of serious problem
एलर्जी भी हो सकती है कारण

अन्य समस्याएं 

फेफड़ों व ह्रदय के अलावा जिन अन्य समस्याओं या स्थितियों की वजह से सांस लेने में मुश्किल हो सकती है, उनमें से कुछ हैं-
* किसी प्रकार की एलर्जी 
* स्ट्रेस या एंग्जायटी 
* हायटल हार्निया 
* कैमिकल या धुएंयुक्त जगह पर लम्बे समय तक काम करने या रहने से, धूम्रपान से आदि 
ये समस्याएं किसी भी उम्र या वर्ग के व्यक्ति को हो सकती हैं। ये धीरे-धीरे भी सामने आ सकती हैं और अचानक भी। यदि बार-बार सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़े या अचानक सांस रूकती सी लगे तो जरूरी है कि तुरंत डॉक्टर की सलाह ली जाए। क्योंकि सांस न ले पाने की स्थिति में शरीर को जितनी देर ऑक्सीजन नहीं मिलती उतनी देर में अंदरूनी स्तर पर शरीर को नुकसान पहुंच सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed