सब्सक्राइब करें

जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन: डेल्टा वैरिएंट्स पर प्रभावी, पर इन गंभीर साइड-इफेक्ट्स के बारे में भी जानिए

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 11 Sep 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
side effects of johnson and johnson vaccine, all you need to know
जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI

कोरोना संक्रमण से मुकाबले के लिए भारत में वैक्सीनेशन की रफ्तार तेज कर दी गई है। टीकों की बढ़ती मांग को देखते हुए देश में आपातकालीन उपयोग के लिए अब तक 6 वैक्सीन को मंजूरी मिल चुकी है। सात अगस्त को ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने अमेरिका की जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दी थी। सूत्रों से प्राप्त हो रही जानकारियों के मुताबिक अक्तूबर तक यह वैक्सीन उपयोग के लिए उपलब्ध हो जाएगी। इससे पहले देश में आपातकालीन उपयोग के लिए तीन स्वदेशी वैक्सीन कोवाक्सिन, कोविशील्ड और जाइकोब-डी के साथ रूस की स्पूतनिक-वी तथा अमेरिका की माडर्ना को मंजूरी मिल चुकी है।


जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन सिंगल शॉट की वैक्सीन है, यानी कि इसमें लोगों को अन्य वैक्सीनों की तरह दो नहीं बस एक डोज की ही आवश्यकता होगी। कंपनी की ओर से दावा किया जा रहा है कि यह वैक्सीन कोरोना के डेल्टा जैसे गंभीर संक्रामक वैरिएंट से भी सुरक्षा दे सकती है। हालांकि हाल ही में हुए कुछ अध्ययनों में जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन के गंभीर दुष्परिणाम भी देखने को मिले हैं। आइए आगे की स्लाइडों में इस वैक्सीन के प्रभाव और दुष्परिणामों के बारे में जानते हैं।

Trending Videos
side effects of johnson and johnson vaccine, all you need to know
डेल्टा वैरिएंट के संक्रमण से मिलेगी सुरक्षा (सांकेतिक) - फोटो : istock

डेल्टा वैरिएंट्स पर प्रभावी होने का दावा
जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी का दावा है कि यह वैक्सीन दुनियाभर के लिए गंभीर चिंता का कारण बने कोरोना के डेल्टा वैरिएंट के खिलाफ प्रभावी साबित हो सकती है। कंपनी की ओर से बताया गया है कि क्लीनिकल ट्रायल के तीसरी चरण के परीक्षण में इसे कोरोना संक्रमण के खिलाफ 85 फीसदी तक असरदार पाया गया है। कंपनी का दावा है कि वैक्सीन लेने के एक महीने बाद शरीर में बनी प्रतिरोधक क्षमता कोरोना के गंभीर मामलों और मृत्यु के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
side effects of johnson and johnson vaccine, all you need to know
बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

बच्चों पर क्लीनिकल ट्रायल के लिए आवेदन
भारत में आपातकालीन उपयोग के मंजूरी मिलने के बाद कंपनी ने देश में 12-17 साल के बच्चों पर वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल के लिए आवेदन किया है। कंपनी का कहना है कि तीसरी चरण के ट्रायल में वैक्सीन 85 फीसदी तक असरदार साबित हुई है, हम बच्चों पर वैक्सीन की परीक्षण करने के लिए अनुमति की मांग कर रहे हैं। फिलहाल इस संबंध में सरकार की तरफ से जवाब का इंतजार है।

side effects of johnson and johnson vaccine, all you need to know
वैक्सीन के कई दुष्प्रभाव सामने आए (सांकेतिक) - फोटो : पीटीआई

जॉनसन एंड जॉनसन के सामने आए हैं गंभीर दुष्प्रभाव
अपनी प्रभाविकता के साथ जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन साइड-इफेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में रह चुकी है। इस वैक्सीन को ले चुके की लोगों में गंभीर न्यूरोलॉजिकल जटिलताओं के मामले सामने आ चुके हैं। इसे बारे में आगाह करते हुए फ़ूड एण्ड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने बताया कि कुछ अध्ययनों में वैक्सीन के साइड-इफेक्ट्स के रूप में लोगों में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम की समस्या देखने को मिली है। यह गंभीर और दुर्लभ समस्या लोगों में लकवा का कारण बन सकती है। हालांकि इसके खतरे को जानने के लिए वैज्ञानिक तमाम स्तरों पर अध्ययन कर रहे हैं।

विज्ञापन
side effects of johnson and johnson vaccine, all you need to know
टीकाकरण के हो सकते हैं सामान्य साइड-इफेक्ट्स (सांकेतिक) - फोटो : पीटीआई

वैक्सीन के अन्य दुष्प्रभाव
एफडीए के मुताबिक दुर्लभ गुइलेन-बैरे सिंड्रोम के अलावा जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन के कारण लोगों को इंजेक्शन वाले हिस्से में दर्द, सिरदर्द, थकान, और मांसपेशियों में दर्द और हल्के बुखार की समस्या हो सकती है। यह सभी लक्षण सामान्यत: एक से दो दिनों में स्वत: ठीक हो जाते हैं। वैक्सीन के प्रभावों के बारे में जानने के लिए वैज्ञानिक अध्ययन कर रहे हैं।

 
----------------
नोट: यह लेख तमाम मीडिया रिपोर्टस और अध्ययनों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed