सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: वजन बढ़ने की समस्या से हैं परेशान? आहार में इन चीजों को शामिल करके पा सकते हैं लाभ

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 11 Sep 2021 08:45 AM IST
विज्ञापन
what to eat for weight loss, weight loss diet tips in hindi
वजन कम करना हुआ आसान (सांकेतिक) - फोटो : Pixabay

Medically reviewed by-


हिमांशु राय
(आहार और पोषण विशेषज्ञ)
दिल्ली


युवाओं में बढ़ते हुए वजन की समस्या को स्वास्थ्य विशेषज्ञ भविष्य के लिए काफी गंभीर संकेत मान रहे हैं। हाल ही में द लैंसेट डायबिटीज एंड एंडोक्रिनोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने चेताया है कि अगले 10 वर्षों में 18-24 साल के युवाओं में मोटापे का खतरा चार से छह गुना तक बढ़ सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए वजन कम करने वाले उपायों पर सभी लोगों को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जो लोग अधिक वजन की समस्या से परेशान हैं उन्हें आहार का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हम क्या खाते हैं और कितना खाते हैं, यह सीधे हमारे वजन को प्रभावित करता है।
जब बात वजन कम करने की आती है, तो हमें उन खाद्य पदार्थों के बारे में पता होना चाहिए जिनका सेवन इसमें सहायक हो सकता है। वजन कम करने की दिशा में यह सबसे पहला और महत्वपूर्ण कदम माना जाता है। कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे हो सकते हैं, जिन्हें वैसे तो हम हल्के में लेते हैं लेकिन वजन कम करने में वह बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं।

Trending Videos
what to eat for weight loss, weight loss diet tips in hindi
शकरकंद खाने से मिलता है फायदा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
शकरकंद का सेवन है बेहद फायदेमंद
अक्सर वजन घटाने वाले आहारों में शकरकंद को सबसे कम रेटिंग वाला खाद्य पदार्थ माना जाता है, लेकिन यह कितना फायदेमंद साबित हो सकता है, इससे हम अक्सर अनजान रह जाते हैं। फाइबर से भरपूर और कैलोरी में कम होने के कारण शकरकंद वजन को कम करने में सहायक आहार हो सकता है। शकरकंद का सेवन भूख को कम कर देता है जिससे आसानी से वजन कम किया जा सकता है। इसके अलावा इसे विटामिन ए और सी का अच्छा स्रोत माना जाता है जो शरीर के लिए बेहद आवश्यक होते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
what to eat for weight loss, weight loss diet tips in hindi
वजन कम करने में कारगर है मशरूम (सांकेतिक) - फोटो : Social media

मशरूम हो सकता है बेहतर विकल्प
आमतौर पर शाकाहारी लोगों के लिए मशरूम, मांस का एक बढ़िया विकल्प माना जाता है, पर बहुत कम लोगों को पता होगा कि इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व वजन घटाने में काफी सहायक हो सकते हैं। मशरूम में एंटीऑक्सिडेंट की उच्च मात्रा होती है, इसके अलावा इससे प्रोटीन और फाइबर भी प्राप्त किया जा सकता है। अध्ययनों से यह भी संकेत मिलता है कि मशरूम खाने से तृप्ति का एहसास होता है, जिससे उच्च कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों की खपत कम हो सकती है।

what to eat for weight loss, weight loss diet tips in hindi
शरीर के लिए बेहद फायदेमंद है सेब का सेवन (सांकेतिक) - फोटो : पेक्सेल्स

सेब में होते हैं वजन कम करने वाले गुण
जब वजन घटाने की बात आती है, तो हम अक्सर कुछ खाद्य पदार्थों को बहुत अधिक महत्व देते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सेब का सेवन इसमें काफी फायदेमंद हो सकता है। कई प्रकार की बीमारियों के खतरे को कम करने के साथ सेब, वजन कम करने में भी सहायक है। सेब में कैलोरी की मात्रा कम जबकि फाइबर की मात्रा अधिक होती है। यह पाचन को स्वस्थ बनाए रखने के साथ आपको अधिक समय तक पेट भरा हुआ महसूस करा सकता है, जिससे अतिरिक्त कैलोरी की खपत कम की जा सकती है।

विज्ञापन
what to eat for weight loss, weight loss diet tips in hindi
वजन घटाने के लिए खाएं बादाम - फोटो : pixabay

रोज खाएं बादाम 
आमतौर पर बादाम को बॉडीबिल्डरों का सबसे पसंदीदा नट्स माना जाता है। बादाम में हेल्दी फैट की मात्रा अधिक होती है, ऐसे में इसे सेहत के लिए विशेष लाभदायक माना जा सकता है। हालांकि ध्यान रखने वाली बात यह है कि बादाम में कैलोरी की मात्रा भी अधिक होती है, ऐसे में इसका बहुत अधिक मात्रा में सेवन नहीं किया जाना चाहिए। यह प्रोटीन और फाइबर सहित तमाम अन्य पोषक तत्वों का एक समृद्ध स्रोत है जो वजन कम करने के साथ शरीर के लिए कई अन्य प्रकार से फायदेमंद साबित हो सकता है। 

--------------------
नोट: यह लेख आहार और पोषण विशेषज्ञ हिमांशु राय के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। हिमांशु राय दिल्ली के जाने-माने पोषण विशेषज्ञ हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed