सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: इन स्थितियों में भी हो सकते हैं डेमेंशिया जैसे ही लक्षण, न हों भ्रमित

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 18 Sep 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Some health conditions that mimic dementia, know how to differentiate
डेमेंशिया की समस्या हो सकती है गंभीर - फोटो : Pixabay

डेमेंशिया, दुनियाभर में तेजी से बढ़ती गंभीर मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। इस बीमारी के कारण लोगों में कमजोर याददाश्त, भाषा को समझने, समस्याओं का समाधान कर पाने और सोचने की क्षमता से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। यह समस्या व्यक्ति के सामान्य जीवन को गंभीर रूप से प्रभावित कर देती हैं। । विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के आंकड़ों के अनुसार, वर्तमान में दुनिया भर में 55 मिलियन (5.5 करोड़) से अधिक लोग डेमेंशिया के शिकार हैं, इतना ही नहीं हर साल इस रोग के लगभग 10 मिलियन (1 करोड़) नए मामले सामने आ रहे हैं।  


मानसिक रोग विशेषज्ञों का कहना है कि डेमेंशिया कोई एक बीमारी नहीं है, इसमें कई मानसिक समस्याओं का संयोजन हो सकता है। अल्जाइमर रोग, वैस्कुलर डेमेंशिया और पार्किंसंस रोग वास्तव में डेमेंशिया के ही एक प्रकार हैं। मनोरोग विशेषज्ञ कहते हैं, कई अन्य बीमारियों के लक्षण भी डेमेंशिया से मिलते-जुलते हो सकते हैं, ऐसे में इनसे भ्रमित होने से बचना चाहिए। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसी ही कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानते हैं जिनके लक्षण डेमेंशिया की तरह तो हो सकते हैं, पर असल में यह डेमेंशिया होता नहीं है।

Trending Videos
Some health conditions that mimic dementia, know how to differentiate
डेमेंशिया के लक्षणों की करें पहचान - फोटो : Pixabay
डेमेंशिया के बारे में जानिए
मानसिक रोग विशेषज्ञों के मुताबिक डेमेंशिया मुख्यरूप से याददाश्त की समस्याओं की बीमारी है, पर अकेल याददाश्त की समस्याओं को ही डेमेंशिया मान लेना सही नहीं है। अल्जाइमर रोग को वृद्ध लोगों में प्रगतिशील डेमेंशिया का सबसे आम कारण माना जाता है, लेकिन डेमेंशिया  के कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। जिन लोगों को डेमेंशिया की समस्या होती है उनमें कई तरह के लक्षण देखे जा सकते हैं।
  • याददाश्त की समस्या
  • एक ही सवाल को बार-बार पूछना
  • शब्दों को समझने या बोलने में कठिनाई
  • अक्सर चिंतत या भ्रमित रहना।
  • योजना बनाने और कार्यों को करने में कठिनाई
  • मनोदशा में अचानक बदलाव आ जाना।
  • व्यवहार में परिवर्तन
  • नींद से संबंधी परेशानियां
आइए आगे की स्लाइडों में उन स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानते हैं जिनके लक्षण डेमेंशिया की तरह ही हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Some health conditions that mimic dementia, know how to differentiate
ब्रेन ट्यूमर के लक्षणों को जानिए - फोटो : Pixabay

ब्रेन ट्यूमर की समस्या
मस्तिष्क में ट्यूमर की समस्या को काफी गंभीर माना जाता है। मस्तिष्क में ट्यूमर के स्थान के आधार पर रोगियों में व्यक्तित्व परिवर्तन और डेमेंशिया की तरह कई लक्षण नजर आ सकते हैं। ऐसे रोगियों को भी याददाश्त और नींद की समस्याओं के साथ चीजों को समझने में दिक्कतों का अनुभव हो सकता है। वृद्ध वयस्कों में ट्यूमर के मामले ज्यादा देखने को मिल सकते हैं।  
ऐसे में इस बारे में डॉक्टर से राय लेना काफी आवश्यक हो जाता है।

Some health conditions that mimic dementia, know how to differentiate
विटामिन बी-12 की कमी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विटामिन बी12 की कमी
विटामिन बी12 शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों में से एक है जो हमारे तंत्रिका कोशिकाओं को स्वस्थ रखने और मेगालोब्लास्टिक एनीमिया को रोकने में मदद करता है। इस पोषक तत्व की कमी के कारण लोगों को अवसाद, चिड़चिड़ापन, धुंधला दिखाई देने, भूलने की बीमारी और एकाग्रता की कमी जैसे लक्षण हो सकते हैं। ऐसे लक्षणों को डेमेंशिया मान लेना सही नहीं है। इस बारे में डॉक्टर से सलाह जरूर ले लेना चाहिए। अंडे, मांस और मछली जैसे पशु-आधारित खाद्य उत्पादों में विटामिन बी-12 अधिक पाया जाता है, ऐसे में ज्यादातर शाकाहारी लोगों में इस पोषक तत्व की कमी हो सकती है। 

विज्ञापन
Some health conditions that mimic dementia, know how to differentiate
सिर में चोट की समस्या (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

सिर में लगी चोट
दुर्घटनाओं या गिर जाने के कारण किसी भी प्रकार की सिर की चोट में भी लोगों को डेमेंशिया की तरह लक्षणों का अनुभव हो सकता है। ऐसे लोगों को याददाश्त की समस्या, दिमाग के धीमे चलने, समस्याओं को हल करने में कठिनाई, एकाग्रता न बना पाने और सुस्ती जैसे दिक्कतें हो सकती हैं। सिर में लगी किसी भी तरह की चोट को हल्के में नहीं लेना चाहिए, अनुपचारित स्थिति में इसके गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं।


----------------
नोट: यह लेख तमाम मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed