सब्सक्राइब करें

सावधान: कहीं आप भी तो नहीं करते हैं ग्रीन-टी पीते-बनाते समय ऐसी गलतियां? फायदे की जगह हो सकते हैं नुकसान

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 18 Sep 2021 05:02 PM IST
विज्ञापन
how to drink green tea correctly, how to get most benefits from green tea
ग्रीन-टी से होने वाले फायदे - फोटो : Pixabay

ग्रीन-टी दुनिया भर में तमाम तरह के स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले सबसे लोकप्रिय पेय में से एक है। ग्रीन-टी में कुछ ऐसे यौगिक पाए जाते हैं जो आसानी से वजन कम करने में सहायक हो सकते हैं। ग्रीन-टी कई प्रकार के एंटीऑक्सिडेंट्स से भी भरपूर होती है जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हुए कैंसर जैसे गंभीर रोगों से सुरक्षा देने में सहायक है। इसके अलावा कई अध्ययनों में पता चलता है कि ग्रीन टी में एंटी एजिंग गुण भी पाए जाते हैं जो समय से पहले बुढ़ापे के लक्षणों को कम करने में सहायक हो सकते हैं। पर क्या ग्रीन-टी पीने के बाद भी आपको लाभ नहीं मिल रहा है?


स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक ग्रीन-टी बनाते और पीते समय हम अमूमन कई तरह की गलतियां करते हैं जिससे इसके पोषक गुण कम हो जाते हैं। ग्रीन-टी से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए सबसे पहले हमें इसे बनाने और पीने के दौरान की जाने वाली सामान्य गलतियों से बचना होगा। आइए आगे की स्लाइडों में इसी बारे में विस्तार से जानते हैं।

Trending Videos
how to drink green tea correctly, how to get most benefits from green tea
ग्रीन-टी कब पीना चाहिए? - फोटो : Pixabay

भोजन के साथ या तुरंत बाद न पिएं ग्रीन-टी
अक्सर आपने भी लोगों को भोजन के तुरंत बाद ग्रीन-टी पीते हुए देखा होगा, हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस आदत को सेहत के लिए नुकसानदायक बताते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक भोजन के पेट में पहुंचने के साथ ही इसकी पाचन प्रक्रिया शुरू हो जाती है। भोजन के साथ या इसके तुरंत बाद ग्रीन-टी पीने से इसके पोषक तत्वों का ठीक से अवशोषण नहीं हो पाता है, जिससे लोगों को इसका पूरा लाभ नहीं मिलता है। ऐसे में भोजन के कम से कम डेढ़ से दो घंटे के बाद ही ग्रीन-टी पिएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to drink green tea correctly, how to get most benefits from green tea
ग्रीन-टी बनाते समय ध्यान रखें यह बातें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

उबालने वाले बर्तन में शहद न डालें
ग्रीन-टी के स्वाद को बढ़ाने के लिए इसमें शहद डालने की सलाह दी जाती है, हालांकि जिस बर्तन में आप चाय उबाल रहे हैं, उसी में शहद न डालें। उबलती चाय में शहद मिलाने से इसके पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं। इसलिए शहद को चाय में ऊपर से मिलाकर ही इसका सेवन करें, सीधे उबलते हुए पानी में इसे न डालें। 

how to drink green tea correctly, how to get most benefits from green tea
ग्रीन टी सेहत के लिए है बेहद फायदेमंद - फोटो : Pixabay

बहुत ज्यादा न पिएं ग्रीन-टी
ग्रीन-टी का सेवन करना सेहत के लिए लाभदायक होता है, हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि आप बहुत अधिक मात्रा में ग्रीन-टी पीना शुरू कर दें। ग्रीन-टी के ज्यादा सेवन के कारण पाचन और नींद की समस्या हो सकती है। दिन में 2-3 बार से अधिक मात्रा में ग्रीन-टी का सेवन नहीं करना चाहिए। ज्यादा पीने से इसके फायदे की जगह नुकसान भी हो सकते हैं।

विज्ञापन
how to drink green tea correctly, how to get most benefits from green tea
ग्रीन टी पीने का सही समय क्या है? - फोटो : Getty Images
सोने से पहले ग्रीन टी न पिएं
ग्रीन-टी पीने वालों को इसके समय और मात्रा दोनों का ध्यान रखना चाहिए, सोने से पहले तो इसका सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। एक कप ग्रीन टी में लगभग 35 मिलीग्राम कैफीन होती है, ऐसे में सोने से ठीक पहले इसे पी लेने से नींद बाधित हो सकती है। सोने से पहले किसी भी तरह के कैफीन युक्त चीजों के सेवन से परहेज करने की आवश्यकता है। 


------------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला के  हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगिरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों,व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं. लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed