पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Curd with Salt vs Curd with Sugar: दही में चीनी मिलाकर खाना सही है या नमक? जानिए किससे मिलेगा ज्यादा फायदा

Fri, 26 Jun 2026 03:59 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Fri, 26 Jun 2026 03:59 PM IST
सार

Curd with Salt or Curd with Sugar: गर्मी में दही खाने की सलाह तो हर कोई देता है। पर कोई ये नहीं बताता है कि इसके साथ चीनी खाएं या फिर नमक... यहां हम आपको इसी बारे में बताएंगे। ताकि इसका पूरा फायदा आपको मिलेगा।

विज्ञापन
sugar or salt which is beneficial with curd in hindi dahi me kya daal ke khana chahiye disprj
दही में चीनी मिलाकर खाना सही है या नमक? - फोटो : AI
Curd with Salt or Curd with Sugar: गर्मियों के मौसम में दही को सबसे हेल्दी फूड्स में से एक माना जाता है। यह शरीर को ठंडक पहुंचाने के साथ-साथ पाचन को बेहतर बनाने और आंतों को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। इसलिए डॉक्टर और डाइट एक्सपर्ट भी गर्मियों में रोजाना दही खाने की सलाह देते हैं। 


हालांकि, दही खाते समय लोगों के मन में एक सवाल अक्सर आता है कि इसे चीनी के साथ खाना ज्यादा फायदेमंद है या नमक के साथ। कुछ लोग मीठा दही पसंद करते हैं, जबकि कई लोग नमक और भुना जीरा मिलाकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या दोनों का शरीर पर एक जैसा असर होता है? क्या चीनी मिलाने से दही के फायदे कम हो जाते हैं? 

अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो यहां जानिए गर्मियों में दही को किस तरह खाना आपकी सेहत के लिए ज्यादा लाभदायक हो सकता है।
 
sugar or salt which is beneficial with curd in hindi dahi me kya daal ke khana chahiye disprj
दही में चीनी मिलाकर खाना सही है या नमक? - फोटो : Adobe stock
 नमक के साथ दही खाने के फायदे
 
  • अगर आप दही में सीमित मात्रा में सेंधा नमक या बहुत कम साधारण नमक मिलाकर खाते हैं, तो यह पाचन को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
  • इसमें भुना जीरा और काला नमक मिलाने से गैस और अपच जैसी समस्याओं में भी राहत मिल सकती है।
  • हालांकि हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों को ज्यादा नमक से बचना चाहिए।

 
sugar or salt which is beneficial with curd in hindi dahi me kya daal ke khana chahiye disprj
दही में चीनी मिलाकर खाना सही है या नमक? - फोटो : Adobe stock
 चीनी के साथ दही खाने के फायदे
 
  • दही में चीनी मिलाने से उसका स्वाद बढ़ जाता है और तुरंत ऊर्जा भी मिलती है।
  • अधिक चीनी मिलाने से अतिरिक्त कैलोरी बढ़ जाती है, जिससे वजन बढ़ने और ब्लड शुगर पर असर पड़ सकता है।
  • अगर कभी मीठा दही खाना हो, तो चीनी की मात्रा सीमित रखें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
sugar or salt which is beneficial with curd in hindi dahi me kya daal ke khana chahiye disprj
दही में चीनी मिलाकर खाना सही है या नमक? - फोटो : Adobe stock
 सबसे हेल्दी तरीका कौन-सा है?

विशेषज्ञों के अनुसार, सादा दही सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है। अगर स्वाद बढ़ाना हो तो इसमें भुना जीरा, पुदीना या थोड़ी मात्रा में भुना जीरा पाउडर मिलाया जा सकता है। इससे दही का पोषण भी बना रहता है और अतिरिक्त चीनी या नमक की जरूरत नहीं पड़ती।

 
विज्ञापन
sugar or salt which is beneficial with curd in hindi dahi me kya daal ke khana chahiye disprj
दही में चीनी मिलाकर खाना सही है या नमक? - फोटो : Freepik.com
 वजन घटाने वालों के लिए क्या बेहतर है?

अगर आपका लक्ष्य वजन कम करना है, तो बिना चीनी वाला दही सबसे अच्छा विकल्प है। इसमें प्रोटीन अधिक और अतिरिक्त कैलोरी कम होती है, जिससे लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस होता है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed