फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हड्डियों को मजबूत बनाएंगे ये सुपरफूड, खाने में जरूर करें इन्हें शामिल

Fri, 18 Sep 2020 04:46 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 18 Sep 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
Super foods for make bones stronger
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हमारा पूरा शरीर हड्डियों के ढांचे पर टिका है, इसलिए हड्डियों का मजबूत होना बुहत जरुरी होता है। हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी की आवश्यकता होती है। विटामिन डी के लिए सूरज की किरणें सबसे अच्छा स्रोत हैं, लेकिन इसके लिए खाने में भी कुछ चीजों को शामि्ल करना बहुत जरुरी है। हड्डियां कमजोर होने पर जोड़ों में दर्द अकड़न जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं। बढ़ती उम्र के बच्चों के विकास के लिए भी हड्डियों का मजबूत होना बहुत जरुरी होता है इसलिए बच्चों को कैल्शियम से युक्त खाद्य पदार्थ दिए जाते हैं।


 

Super foods for make bones stronger
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बच्चों को ही नहीं, बड़ों को भी प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन डी जैसे पोषक तत्वों से भरपूर आहार की आवश्यकता होती है, क्योंकि एक उम्र के बाद हड्डियों में कैल्शियम की कमी होने लगती है,जिससे हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इसकी वजह से चलने-फिरने या उठने-बैठने में भी परेशानी होने लगती है। हड्डियों को मजबूत रखने के लिए कुछ खाद्य पदार्थों को अपने खाने में जरुर शामिल करना चाहिए। ये खाद्य पदार्थ शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करके हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।

Super foods for make bones stronger
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कैल्शियम के लिए सबसे पहले दूध का नाम लिया जाता है। दूध को एक संपूर्ण आहार माना जाता है। ये पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके अलावा दही और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट को भी आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इनमें कैल्शियम, मिनरल्स पाए जाते हैं, जो केवल हड्डियों के लिए ही नहीं बल्कि पूरे शरीर के लिए लाभदायक होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Super foods for make bones stronger
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हरी सब्जियों का सेवन तो पूरे स्वास्थ्य के लिए ही बहुत जरुरी होता है। हरी सब्जियों में पोषक तत्व और आयरन पाया जाता है। हरी सब्जियों में पाए जाने वाले पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाते हैं।

विज्ञापन
Super foods for make bones stronger
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सोयाबीन प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत है। इसमें कैल्शियम भी पाया जाता है। इसलिए सोयाबीन को डाइट में शामिल करना चाहिए। शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सोयाबीन फायदेमंद होती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed