फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Grahan 2019: ग्रहण के दौरान भूलकर भी न करें ये काम वरना सेहत को होगा ये बड़ा नुकसान

Fri, 04 Jan 2019 10:58 AM IST
kapil sharma लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Published by: kapil sharma Updated Fri, 04 Jan 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
Solar eclipse 2019: Avoid doing these 5 things during solar eclipse to have healthy life
Surya Grahan 2019:  इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 6 जनवरी को लगने वाला है।सूतक समय को शास्त्रों में अशुभ मुहूर्त माना जाता है। इसका मतलब है कि इस समय व्यक्ति को कोई भी शुभ कार्य करने की मनाही होती है। इतना ही नहीं इस खास समय भगवान की पूजा भी नहीं की जाती है। धार्मिक नियमों के अनुसार सूर्य ग्रहण के 12 घंटे से पहले ही सूतक लग जाता है, यही वजह है कि इस दौरान मंदिरों के पट भी बंद रहते हैं।
Solar eclipse 2019: Avoid doing these 5 things during solar eclipse to have healthy life
- फोटो : file photo
खाना 
कई वैज्ञानिक शोध में इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि ग्रहण के समय मनुष्य की पाचन शक्ति बहुत शिथिल हो जाती है। ऐसे में पेट में दूषित भोजन और पानी जाने पर बीमार होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में ग्रहण से पहले ही जिस पात्र में पीने का पानी रखते हों उसमें कुशा और तुलसी के कुछ पत्ते डाल देने चाहिए। कुशा और तुलसी में ग्रहण के समय पर्यावरण में फैल रहे जीवाणुओं को संग्रहित करने की अद्भुत शक्ति होती है। 
 
Solar eclipse 2019: Avoid doing these 5 things during solar eclipse to have healthy life
- फोटो : file photo
शारीरिक संबंध
सूतक के समय कभी भी पति-पत्नी को शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए। कहा जाता है कि इस समय बनाए गए शारीरिक संबध से पैदा हुए बच्चे को जीवन भर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Solar eclipse 2019: Avoid doing these 5 things during solar eclipse to have healthy life
- फोटो : social media
ग्रहण की छाया
चंद्र ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से ग्रहण की छाया पड़ने से बचना चाहिए । ऐसा माना जाता है कि ग्रहण के दौरान निकलने वाली किरणें बेहद हानिकारक होती हैं जिसका प्रभाव गर्भ में पल रहे शिशु पर पड़ सकता है। 
 
विज्ञापन
Solar eclipse 2019: Avoid doing these 5 things during solar eclipse to have healthy life
पूजा
ग्रहण के समय कहा जाता है कि पूजा पाठ नहीं करना चाहिए। यही कारण है कि कई मंदिरों में भी मंदिर के कपाट ग्रहण के समय बंद कर दिए जाते हैं। ऐसे में पूजा, उपासना या देव दर्शन करना वर्जित होता है इसलिए आप अपने मन में ईश्वर को याद करें।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed