फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heatwave Safety Tips: 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, इस भीषण गर्मी में भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां

Fri, 13 Jun 2025 05:39 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 13 Jun 2025 05:39 PM IST
सार

गर्मी के मौसम में अक्सर लोग कुछ ऐसी गलतियां करते हैं जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ता है। उत्तर भारत में इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है, ऐसे में आइए इस लेख में जानते हैं कि किन गलतियों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
 

विज्ञापन
temperature has crossed 45 degrees do not commit these 4 mistakes in this scorching heat
गर्मी का मौसम - फोटो : Freepik

Heatwaves Tips: भारत में इस वक्त गर्मी का कहर अपने चरम पर है, और कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर चुका है। सूरज की तपिश और लू के थपेड़े जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग ने जुलाई तक एक लंबे समय तक चलने वाली हीटवेव की चेतावनी दी है, खासकर राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में स्थिति और भी गंभीर होने की आशंका है।



यह भीषण गर्मी सिर्फ असहजता का कारण नहीं, बल्कि हीटस्ट्रोक, गंभीर डिहाइड्रेशन और अन्य जानलेवा स्वास्थ्य समस्याओं का भी खतरा बढ़ा देती है। ऐसे में, खुद को और अपने प्रियजनों को इस जानलेवा गर्मी से बचाने के लिए कुछ खास गलतियों से बचना बेहद जरूरी है। इस भीषण गर्मी में छोटी सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है, इसलिए सतर्कता और सही जानकारी के साथ इस मौसम का सामना करना ही समझदारी है। आइए जानें चार ऐसी गलतियां, जो इस मौसम में भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।

temperature has crossed 45 degrees do not commit these 4 mistakes in this scorching heat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

गहरे रंग के टाइट कपड़े पहनना
गहरे रंग के कपड़े, जैसे काला या नीला, सूरज की गर्मी को ज्यादा अवशोषित करते हैं, जिससे शरीर का तापमान बढ़ता है। टाइट कपड़े पसीने को सूखने से रोकते हैं और त्वचा को सांस लेने में दिक्कत होती है, जिससे घबराहट महसूस हो सकती है। ऐसे में हल्के रंग के ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनें, जो हवा को पास होने दें।


ये भी पढ़ें- Warts: आखिर क्यों होते हैं शरीर पर मस्से, जानें क्या है इसके पीछे की वजह
temperature has crossed 45 degrees do not commit these 4 mistakes in this scorching heat
डिहाइड्रेशन का खतरा - फोटो : Freepik.com

पानी कम पीना
गर्मी में पसीने के कारण शरीर से पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स तेजी से निकलते हैं। कम पानी पीने से डिहाइड्रेशन, चक्कर आना और किडनी की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में कम से कम दिनभर में 8-10 गिलास पानी पिएं। साथ ही नारियल पानी, नींबू पानी, लस्सी या ORS जैसे पेय को अपनी डाइट में शामिल करें।


ये भी पढ़ें- Hypersomnia: क्या आपको भी बहुत ज्यादा नींद आती रहती है? कहीं ये किसी गंभीर समस्या का संकेत तो नहीं
 
विज्ञापन
विज्ञापन
temperature has crossed 45 degrees do not commit these 4 mistakes in this scorching heat
दोपहर में बाहर न घूमें - फोटो : Freepik.com

दोपहर में बाहर घूमना
दोपहर 12 से 3 बजे तक सूरज की किरणें सबसे तीव्र होती हैं, जिससे हीटस्ट्रोक का खतरा बढ़ता है। ऐसी भीषण गर्मी में अक्सर गर्मी के कारण बेहोश होने की खबरें आती हैं। इसलिए दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें।

विज्ञापन
temperature has crossed 45 degrees do not commit these 4 mistakes in this scorching heat
खान-पान - फोटो : Freepik.com
फ्राइड और स्पाइसी फूड का अधिक सेवन
तले हुए और मसालेदार भोजन शरीर की गर्मी बढ़ाते हैं और पाचन को धीमा करते हैं, जिससे असहजता होती है। भीषण गर्मी के मौसम में भारी भोजन से बचना चाहिए। हल्का और पानी से भरपूर भोजन, जैसे खीरा, तरबूज, दही और सलाद, को डाइट में शामिल करना चाहिए। छोटे-छोटे अंतराल में भोजन करें और ताजा फलों का रस पिएं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed