{"_id":"6a1e65f0d6c03415ce0705ab","slug":"these-people-should-not-drink-bael-ka-sharbat-2026-06-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bael Sharbat: 20 रुपये का बेल शरबत पड़ सकता है भारी, इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए सेवन","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Bael Sharbat: 20 रुपये का बेल शरबत पड़ सकता है भारी, इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए सेवन
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:47 AM IST
सार
Bael Juice Side Effects: गर्मी के मौसम में बाजार में 20-30 रुपये में बेल का शरबत आसानी से मिल जाता है, लेकिन ये सभी के लिए लाभकारी नहीं है। आइए इस बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
इन लोगों को नहीं पीना चाहिए बेल का शरबत
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Bael Juice Side Effects: गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक पहुंचाने और हाइड्रेटेड रखने के लिए लोग बेल का शरबत खूब पीते हैं। सड़क किनारे ठेलों से लेकर जूस की दुकानों तक, 20-30 रुपये में मिलने वाला बेल का शरबत सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें फाइबर, विटामिन सी, कैल्शियम और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन को बेहतर बनाने और शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं।
इन लोगों को नहीं पीना चाहिए बेल का शरबत
- फोटो : AI
पहले जान लें बेल का शरबत पीने के फायदे
- बेल की तासीर ठंडी मानी जाती है, इसलिए यह गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है।
- बेल में मौजूद फाइबर पेट की सेहत के लिए फायदेमंद होता है और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है।
- गर्मी में शरीर में पानी की कमी होने का खतरा बढ़ जाता है। बेल का शरबत शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद कर सकता है।
- बेल में मौजूद विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
Trending Videos
इन लोगों को नहीं पीना चाहिए बेल का शरबत
- फोटो : Freepik.com
किन लोगों को बेल का शरबत नहीं पीना चाहिए?
1. कब्ज की समस्या वाले लोग
बेल का शरबत आमतौर पर पाचन के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन जिन लोगों को पहले से ही कब्ज की गंभीर समस्या है, उनके लिए इसका अधिक सेवन नुकसानदायक हो सकता है। बेल में मौजूद टैनिन और फाइबर कुछ मामलों में आंतों की गति को प्रभावित कर सकते हैं।
अगर इसका सेवन अधिक मात्रा में किया जाए तो पेट में भारीपन, गैस और मल त्याग में कठिनाई जैसी समस्या बढ़ सकती है। ऐसे लोगों को डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही सीमित मात्रा में बेल का शरबत पीना चाहिए या फिर इसे पूरी तरह से अवॉइड करना बेहतर हो सकता है।

- फोटो : Adobe Stock
2. डायबिटीज मरीज
डायबिटीज के मरीजों के लिए बेल का शरबत पीना सावधानी की मांग करता है। हालांकि बेल फल प्राकृतिक होता है, लेकिन बाजार में मिलने वाले शरबत में अक्सर अतिरिक्त चीनी मिलाई जाती है, जो ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकती है।
इससे शरीर में ग्लूकोज का संतुलन बिगड़ सकता है और शुगर कंट्रोल करना मुश्किल हो सकता है। अगर डायबिटिक व्यक्ति बेल का शरबत पीना चाहता है, तो उसे बिना चीनी वाला या डॉक्टर द्वारा सुझाई गई मात्रा में ही सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन
इन लोगों को नहीं पीना चाहिए बेल का शरबत
- फोटो : Adobe Stock
3. लो ब्लड शुगर वाले लोग
जिन लोगों का ब्लड शुगर अक्सर कम रहता है, उनके लिए भी बेल का शरबत सावधानी के साथ पीना जरूरी है। कुछ मामलों में बेल शरीर के मेटाबॉलिज्म और शुगर लेवल को प्रभावित कर सकता है, जिससे कमजोरी, चक्कर आना और थकान जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
ऐसे लोगों को बेल का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए, ताकि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या से बचा जा सके।