फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पार्टनर के प्रति प्यार जाहिर करने के लिए बनवाएं ये टैटू

Mon, 25 Feb 2019 12:48 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत राय Updated Mon, 25 Feb 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
Trending Fashionable Tattoo Designs looks for Girls and Boys
tatto

टैटू हमेशा से स्टाइल स्टेटमेंट रहा है पर बदलते वक्त के साथ टैटू कब जज्बातों का जरिया बन गया इसका पता ही नहीं चला। आजकल के युवा अपने प्यार को जाहिर करने के लिए टैटू करा रहे हैं। ताकि वो अपने चाहने वाले को बता सके कि वो उनसे कितना मोहब्बत करते हैं। कोई मां-बाप के प्रति प्यार जाहिर करने के लिए टैटू बनवाता है कोई अपने पार्टनर के प्रति प्यार जाहिर करने के लिए टैटू बनावता है तो कोई भगवान के प्रति श्रद्धा दिखाने के लिए टैटू बनवाता है। आजकल टैटू में कई स्टाइल आ चुके हैं आइए जानते हैं क्या खास है। 

Trending Fashionable Tattoo Designs looks for Girls and Boys
tatto

कुछ कपल्स भावनात्मक रूप से एक-दूसरे से जुड़े होते हैं। ऐसे में उनकी डिमांड ऐसे टैटू बनाने की होती है जो उनके रिश्ते का मतलब बताए। खासकर जिसके कुछ न कुछ अच्छे मायने हों। इसलिए आजकल कपल्स मीनींगफूल टैटू बनवा कर अपने पार्टनर के प्रति प्यार जाहिर कर रहे हैं। 

Trending Fashionable Tattoo Designs looks for Girls and Boys
tatto

पिछले कुछ समय से टैटू पार्लर की ओर युवा तेजी से रुख कर रहे हैं। वह हमेशा ट्रेंडी टैटू बनवाना पसंद करते हैं। इसी कड़ी में आजकल हाफ एंड हाफ टैटू काफी ट्रेंड कर रहा है। इसमें एक ही टैटू के दो पार्ट होते हैं। उसका एक हिस्सा एक लड़की के हाथ पर तो टैटू का दूसरा हिस्सा लड़के के हाथ पर डिजाइन किया जाता है। हाफ एंड हाफ टैटू में पजल्स, हार्ट, एंकर ऐंड वील्स के साथ-साथ तीर और दिल के निशान जैसे डिजाइन काफी पसंद किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Fashionable Tattoo Designs looks for Girls and Boys
tatoo

कुछ कपल्स जो एक-दूसरे के लिए काफी सीरियस हैं। वे अपने पार्टनर को बेहतरीन और जिंदगीभर का यादगार गिफ्ट देने के लिए पोट्रेट टैटू के ऑप्शन पर जा रहे हैं। इस टैटू में कपल्स एक-दूसरे के हाथ में अपनी फोटो बनवाते हैं। पोट्रेट टैटू को बहुत कम लोग बनवाते हैं। जो लोग अपने पार्टनर के साथ जिंदगीभर साथ निभाना चाहते हैं या फिर न्यूली मैरिड कपल पोट्रेट टैटू बनवाते हैं। 

विज्ञापन
Trending Fashionable Tattoo Designs looks for Girls and Boys
tatoo

कई ऐसे लोग कवरअप टैटू करा रहे हैं ताकि उनका पहले का टैटू खत्म हो सके। कभी-कभी लोग अपने पार्टनर के लिए टैटू बनवाते हैं लेकिन ब्रेकअप होने के बाद वो अलग हो जाते हैं। ऐसे में जब नए पार्टनर मिलते हैं तो पुराने पार्टनर के लिए बनवाए गए टैटू को कवर करने के लिए कवरअप टैटू कराया जा रहा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed