सब्सक्राइब करें

सावधान: टाइप-2 डायबिटीज के मरीज भूलकर भी न करें इन संकेतों को अनदेखा, पड़ सकता है भारी

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 18 Sep 2021 01:36 PM IST
विज्ञापन
Type 2 Diabetes Symptoms in hindi do not ignore these signs
टाइप 2 डायबिटीज के लक्षण - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Ambika Prasad Yadav 



डॉ. अंबिका प्रसाद यादव 
इंटरनल मेडिसिन, डायबिटीज और हाइपरटेंशन कंसल्टेंट, उजाला सिग्नस अस्पताल 
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी


डायबिटीज वैसे तो एक आम बीमारी है, लेकिन यह तेजी से बढ़ती जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, दुनियाभर में 42 करोड़ से भी अधिक लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं, जबकि हर साल करीब 16 लाख मौतें सीधे तौर पर डायबिटीज के कारण होती हैं। इसलिए इसके मरीजों को खानपान से लेकर पूरी जीवनशैली पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। दरअसल, डायबिटीज में सबसे बड़ी दिक्कत होती है ब्लड शुगर लेवल का बढ़ना या घटना। शुगर लेवल बढ़ जाने पर कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ठीक से नींद न आना, बहुत प्यास लगना, बार-बार पेशाब लगना और धुंधला दिखाई देना, शुगर लेवल बढ़ने के संकेत हैं, जबकि भूख लगना, पसीना आना, बेचैनी और चिड़चिड़ापन महसूस होना, शुगर लेवल घटने के संकेत हैं। इसके अलावा कुछ ऐसी बातें भी हैं, जिन्हें टाइप-2 डायबिटीज के मरीजों को भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में... 

Trending Videos
Type 2 Diabetes Symptoms in hindi do not ignore these signs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

घाव का जल्दी नहीं भरना 

  • अगर आपके पैर पर लगा कट या घाव जल्दी नहीं भर रहा है, तो इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह डायबिटीक न्यूरोपैथी का संकेत हो सकता है। यह एक तंत्रिका की समस्या है, जो शरीर के विभिन्न हिस्सों के सुन्न पड़ जाने और उनमें दर्द, सूजन, या मांसपेशियों में कमजोरी का कारण बनती है। यह समस्या आमतौर पर हाथ या पैरों में शुरू होती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि ऐसा लंबे समय तक ब्लड शुगर लेवल बढ़े रहने की वजह से होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Type 2 Diabetes Symptoms in hindi do not ignore these signs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आंखों के नीचे काले धब्बे होना 

  • डायबिटीज की वजह से आंखों को भी बहुत नुकसान पहुंचता है। दरअसल, जब ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है तो रेटिना की रक्त वाहिकाओं के क्षतिग्रस्त होने और आंखों की रोशनी चले जाने का खतरा रहता है। इस स्थिति को डायबिटिक रेटिनोपैथी कहते हैं। आंखों के नीचे काले धब्बों का बढ़ना इसका संकेत हो सकता है, जिसपर ध्यान देने की जरूरत होती है। 
Type 2 Diabetes Symptoms in hindi do not ignore these signs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

ठीक से न सुनाई देना 

  • ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने या घटने का असर शरीर के कई अंगों पर पड़ता है। दरअसल, रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचने के कारण ठीक से न सुनाई देने या कम सुनाई देने की समस्या पैदा हो जाती है। इसलिए इसे कभी भी नजरअंदाज करने की गलती न करें। 
विज्ञापन
Type 2 Diabetes Symptoms in hindi do not ignore these signs
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

थकान या सुस्ती महसूस होना 

  • जब शुगर लेवल बढ़ जाता है तो शरीर के अलग-अलग हिस्सों में ठीक तरीके से ब्लड सप्लाई नहीं हो पाता है। ऐसे में जरूरत से ज्यादा थकान या सुस्ती महसूस होने लगती है। इन लक्षणों को नजरअंदाज करने की गलती बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। 

नोट: डॉ. अंबिका प्रसाद यादव, वाराणसी के उजाला सिग्नस अस्पताल में इंटरनल मेडिसिन, डायबिटीज और हाइपरटेंशन कंसल्टेंट हैं। इन्होंने आगरा विश्वविद्यालय से मेडिसिन में एमबीबीएस और एमडी किया है।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed