सब्सक्राइब करें

अलर्ट: मुंह में होने वाले ऐसे बदलावों को न करें अनदेखा, डायबिटीज के हो सकते हैं संकेत

हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Sat, 18 Sep 2021 11:57 AM IST
विज्ञापन
oral signs of diabetes, know how to detect diabetes at home
मुंह में डायबिटीज के लक्षण (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

डायबिटीज, मौजूदा समय में सबसे तेजी से बढ़ने वाली बीमारियों में से एक है। एक दशक पहले जहां माना जाता था कि यह समस्या ज्यादातर उम्रदराज लोगों में होती है, वहीं अब बहुत ही कम उम्र में लोग मधुमेह के शिकार होते जा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो जीवनशैली संबंधी गड़बड़ी के कारण लोगों में मधुमेह का खतरा समय से पहले ही बढ़ता जा रहा है। यह एक ऐसी बीमारी है जो शरीर को धीरे-धीरे खोखला बनाती जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक किसी भी स्थिति के निदान का पहला चरण, उसके प्रमुख लक्षणों पर ध्यान देना है। चाहे वह सामान्य सर्दी हो या फ्लू, हृदय रोग या मधुमेह, शरीर में दिखने वाले लक्षणों के आधार पर समस्या के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है।


डॉक्टर बताते हैं, डायबिटीज की समस्या का भी पता लगाना काफी आसान है। डायबिटीज के रोगियों को मुंह में कुछ ऐसे बदलाव नजर आ सकते हैं, जिसके आधार पर आसानी से इस समस्या के बारे में जाना जा सकता है। सबसे खास बात यह है कि यदि शुरुआती समय में ही डायबिटीज का पता चल जाए तो इसका इलाज भी आसान होता है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि मुंह में किन बदलावों के आधार पर डायबिटीज की समस्या का पता लगाया जा सकता है?

Trending Videos
oral signs of diabetes, know how to detect diabetes at home
मुंह के संकेतों को न करें अनदेखा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

बार-बार मुंह सूखने की दिक्कत
यदि आपको भी बार-बार मुंह सूखने की दिक्कत हो रही है तो सावधान हो जाइए। असल में ब्लड शुगर का स्तर मुंह में लार के उत्पादन को प्रभावित कर सकता है। यदि शुगर अनियंत्रित रूप से बढ़ जाता है तो लार का उत्पादन कम हो सकता है, ऐसे में आपके बार-बार मुंह सूखने की समस्या हो सकती है। समय के साथ इस समस्या के कारण मुंह में घाव और अल्सर का भी खतरा हो सकता है। बार-बार मुंह सूखने की दिक्कत डायबिटीज का संभावित संकेत माना जाता है, इसे नजरअंदाज न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
oral signs of diabetes, know how to detect diabetes at home
डायबिटीज के लक्षणों को पहचानें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

संक्रमण का खतरा अधिक होना
मधुमेह की स्थिति में कई कारणों से मुंह या जीभ में संक्रमण होने की आशंका अधिक होती है। यदि आपकी जीभ या गाल के अंदुरूनी हिस्से में बार-बार संक्रमण हो जा रहा है, साथ ही इसे ठीक होने में अपेक्षाकृत अधिक समय लग रहा है तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। यह डायबिटीज का संकेत हो सकता है, इस बारे में तुरंत डॉक्टर से सलाह ले लें।

oral signs of diabetes, know how to detect diabetes at home
जीभ के बदलावों पर रखें ध्यान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

जीभ या मुंह में जलन
मधुमेह के कारण बार-बार मुंह सूखने या संक्रमण की समस्या के कारण लोगों को जीभ या मुंह में जलन हो सकती है। कुछ लोगों को जीभ सुन्न होने के साथ मुंह में झुनझुनी का भी अनुभव हो सकता है। यदि आपको भी इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो सावधान हो जाएं, यह मधुमेह का संकेत हो सकता है। इस बारे में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। 

विज्ञापन
oral signs of diabetes, know how to detect diabetes at home
मुंह में घाव की समस्या (सांकेतिक) - फोटो : Pixabay

मुंह के घाव का जल्दी ठीक न होना
मधुमेह की स्थिति में प्रतिरक्षा प्रणाली काफी धीमी हो जाती है, इसके अलावा हाई ब्लड शुगर का स्तर उपचार की प्रक्रिया को भी प्रभावित कर देता है। यदि आपके मुंह के छाले या घावों को ठीक होने में बहुत अधिक समय लग रहा हो तो यह मधुमेह का लक्षण हो सकता है। इन स्थितियों में तुरंत रोग के निदान के लिए जांच कराना आवश्यक हो जाता है।


----------------
नोट: यह लेख तमाम मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed