फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नई मुसीबत: कोरोना से ठीक हुए मरीजों को हो रही ये गंभीर बीमारी, गलने लगते हैं शरीर के अंग, जानिए लक्षण

Sat, 18 Sep 2021 11:23 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 18 Sep 2021 11:23 AM IST
विज्ञापन
gallbladder gangrene reported in five patients in India Diseases after covid 19 recovery
कोरोना से ठीक होने के बाद बीमारी - फोटो : Pixabay

Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja 



डॉ राजेश मुंडेजा 
जनरल फिजीशियन, उजाला सिग्नस अस्पताल  
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी


किसी व्यक्ति का कोरोना से संक्रमित होना आजकल तो आम बात हो गई है। थोड़ी सी भी लापरवाही लोगों को संक्रमण का शिकार बना दे रही है। अगर आप कोरोना के कारण गंभीर रूप से बीमार नहीं हुए हैं और जल्दी ठीक हो गए, तो ये अच्छी बात है, लेकिन दिक्कत ये है कि संक्रमण से उबरने के बाद भी लोग तरह-तरह की बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। कुछ महीने पहले तक मरीजों को ब्लैक, येलो और व्हाइट फंगस ने परेशान किया था और अब भारत में कोरोना से ठीक हुए मरीजों में एक नई बीमारी देखने को मिल रही है, जो बेहद ही घातक है। दरअसल, कोविड से ठीक होने के बाद पांच मरीजों के गॉल ब्लैडर में गैंग्रीन की समस्या देखी गई है। दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि ये भारत में इस तरह का पहला मामला है। इससे चिंताएं काफी बढ़ गई हैं। 

gallbladder gangrene reported in five patients in India Diseases after covid 19 recovery
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना से ठीक होने के बाद पांचों मरीजों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत थी, जिसके बाद उनका सीटी स्कैन किया गया तो उनकी पित्त की थैली में गैंग्रीन की पुष्टि हुई। हालांकि ऑपरेशन के जरिये डॉक्टरों ने इनकी जान बचा ली है। 

gallbladder gangrene reported in five patients in India Diseases after covid 19 recovery
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

क्या होता है गैंग्रीन? 

  • गैंग्रीन एक घातक बीमारी है। यह बीमारी तब होती है, जब शरीर के किसी हिस्से के टिशू यानी ऊतक नष्ट हो जाते हैं। यह समस्या किसी चोट या इंफेक्शन यानी संक्रमण होने की स्थिति में होती है। सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, जिन पांचों मरीजों में गैंग्रीन की पुष्टि हुई, उनमें से चार मरीजों की पित्त की थैली फट चुकी थी और ऐसे में उनकी तुरंत सर्जरी की गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
gallbladder gangrene reported in five patients in India Diseases after covid 19 recovery
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

कितनी खतरनाक बीमारी है गैंग्रीन? 

  • गैंग्रीन बीमारी के खतरनाक होने का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यह शरीर के जिस भी हिस्से पर होता है, वह हिस्सा काला या बैंगनी रंग का दिखना शुरू हो जाता है और धीरे-धीरे गलने लगता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, इसका एकमात्र इलाज ऑपरेशन ही होता है। दरअसल, शरीर के जिस भी हिस्से पर गैंग्रीन का असर होता है, उसे काटकर हटा दिया जाता है। 
विज्ञापन
gallbladder gangrene reported in five patients in India Diseases after covid 19 recovery
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज 

  • विशेषज्ञ कहते हैं कि कोरोना से ठीक होने के बाद अगर लोगों को पेट में दर्द, उल्टी और भूख कम लगना जैसे लक्षण दिखते हैं तो इन्हें भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed