फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Digestion Problem: पेट में खाना जाते ही तुरंत बज जाता है टॉयलेट का अलार्म? कहीं ये चिंता का कारण तो नहीं

Mon, 10 Aug 2026 09:15 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 10 Aug 2026 09:15 PM IST
सार

 भोजन के तुरंत बाद टॉयलेट लगने का मतलब यह नहीं है कि आपने अभी जो खाना खाया, वही तुरंत बाहर निकल रहा है। असल में आंत पहले से मौजूद सामग्री को आगे बढ़ाती है। कुछ लोगों में यह प्रतिक्रिया ज्यादा मजबूत होती है।

विज्ञापन
urge to poop after eating know its causes and risk khana khane ke baad toilet kyu jana padta hai
बार-बार टॉयलेट जाने की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

पाचन ठीक तो सेहत ठीक, हम सभी बचपन से ये सुनते आ रहे हैं। पर जिस तरह से लोगों की दिनचर्या और खानपान गड़बड़ होता जा रहा है, इसने पाचन स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। लिहाजा कब्ज, अपच, गैस और अक्सर पेट फूले रहने जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। कहीं आप भी तो इनका शिकार नहीं हैं?



क्या आपको भी खाना खाते ही तुरंत  टॉयलेट जाने की तेज जरूरत महसूस होने लगती है। अक्सर लोग इसे यह सोचकर टाल देते हैं कि शायद खाना पेट में जाते ही बाहर निकल रहा है। लेकिन ऐसा नहीं होता। इस समस्या को मेडिकल की भाषा में गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स कहा जाता है।

अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान है तो आइए जान लेते हैं कि इसका क्या कारण है और ये कब खतरनाक स्थिति हो सकती है?

urge to poop after eating know its causes and risk khana khane ke baad toilet kyu jana padta hai
गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स की समस्या - फोटो : Freepil.com

गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स की समस्या के बारे में जानिए

मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक जब खाना पेट में पहुंचता है और पेट फैलता है, तो शरीर की नसों और हार्मोन के जरिए बड़ी आंत को संकेत मिलता है कि पाचन तंत्र में नया भोजन आ गया है। इसके जवाब में आंत पहले से मौजूद मल को आगे बढ़ाने लगती है। इस प्रक्रिया को गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स कहा जाता है।  इसी वजह से भोजन के कुछ ही समय बाद टॉयलेट जाने की इच्छा होती है। यह प्रक्रिया सामान्य भी हो सकती है।

लेकिन जब हर बार भोजन के बाद बहुत तेज टॉयलेट लगे, मल पतला या पानी जैसा हो, पेट में दर्द या बार-बार दस्त हों तो ये समस्या का संकेत हो सकती है। जिसके बारे में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी हो जाता है।

urge to poop after eating know its causes and risk khana khane ke baad toilet kyu jana padta hai
ज्यादा खाने से क्या होता है? - फोटो : Freepik.com

ज्यादा खाना खाने से हो सकती है ये दिक्कत

भोजन की मात्रा भी इस प्रतिक्रिया को प्रभावित कर सकती है। पेट में ज्यादा खाना पहुंचने पर वह ज्यादा फैलता है और बड़ी आंत की गतिविधि तेज हो सकती है। इसी वजह से भारी भोजन के बाद कुछ लोगों को टॉयलेट जाने की इच्छा जल्दी हो सकती है।
 

  • बहुत ज्यादा कैलोरी वाला, तैलीय या भारी भोजन कुछ लोगों में आंतों की गतिविधियों को बढ़ा सकता है। 
  • अगर कभी-कभार ऐसा होता है और मल सामान्य है तो यह शरीर की सामान्य प्रतिक्रिया भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
urge to poop after eating know its causes and risk khana khane ke baad toilet kyu jana padta hai
पेट की समस्या - फोटो : Freepik.com

आईबीएस की दिक्कत तो नहीं

आईबीएस यानी इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम में आंतों की संवेदनशीलता और उनकी कार्यप्रणाली प्रभावित हो जाती है। इसके कारण कुछ लोगों में खाना खाने के बाद पेट में दर्द, ऐंठन, पेट फूलने और तुरंत शौच की इच्छा बढ़ जाती है। आईबीएस में दस्त या कब्ज जैसी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। अगर लंबे समय से भोजन के बाद टॉयलेट जाना पड़ रहा हो साथ ही पेट दर्द, पेट फूलने और मल की आदत में बदलाव हो रहा हो तो डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

डॉक्टर कहते हैं, खाने के बाद टॉयलेट जाना और दस्त होना दो अलग बातें हैं। अगर मल सामान्य है और केवल शौच की इच्छा जल्दी होती है, तो यह सामान्य गैस्ट्रोकोलिक रिफ्लेक्स हो सकता है। लेकिन अगर मल बार-बार ढीला या दस्त जैसा है और यह समस्या लगातार बनी हुई है, तो इसके पीछे कोई पाचन संबंधी कारण हो सकता है। समय रहते डॉक्टर से मिलकर जांच और इलाज से किसी गंभीर बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed