हर महीने पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पेट में दर्द, ऐंठन, कमर दर्द और बेचैनी जैसी परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। कुछ महिलाओं में यह दर्द हल्का होता है, जबकि कुछ के लिए क्रैंप्स इतने तेज हो जाते हैं कि रोजमर्रा के काम करना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अक्सर दर्द कम करने के लिए दवाओं का सहारा लिया जाता है। हालांकि, लगातार या जरूरत से ज्यादा पेनकिलर लेना सही नहीं माना जाता।
Health Tips: पीरियड्स के दर्द से लेकर पेट की परेशानी तक, महिलाओं के लिए बहुत कारगर है ये घरेलू औषधि
पीरियड्स की जटिलताओं के कारण महिलाओं को हर महीने कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार दर्द और क्रैंप्स इतने गंभीर हो जाते हैं कि उसमें पेन किलर्स भी लेना पड़ता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीरियड्स में फायदेमंद है अजवाइन
मासिक धर्म के दिन, और दिनों से बहुत अलग होते हैं। दर्द होने के कारण सामान्य काम भी नहीं किए जाते। ऐसे में अजवाइन की चाय पीने से दर्द से निजात पाया जा सकता है। अजवाइन में कई ऐसे पोषक तत्व होते है, जो पेट को दर्द और ऐंठन को कम करने में मददगार हैं।
- आयुर्वेद विशेषज्ञों के अनुसार अजवाइन की चाय पीने से पेट दर्द से राहत मिलती है। इसका सेवन पीरियड्स में करके कई तरह की जटिलताओं को कम किया जा सकता है।
अजवाइन में कई पोषक तत्व
छोटी सी दिखने वाली अजवाइन में कैल्शियम, फॉस्फोरस और सोडियम जैसे खनिज पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट यौगिक भी मौजूद होते हैं। यही कारण है कि इसका इस्तेमाल केवल स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि पारंपरिक रूप से कई घरेलू उपायों में भी किया जाता रहा है। हालांकि, अजवाइन को किसी बीमारी का इलाज मानकर अधिक मात्रा में लेना उचित नहीं है।
वजन को मैनेज करने में मदद कर सकती है
अजवाइन को वजन कम करने वाली कोई जादुई चीज नहीं माना जा सकता, लेकिन इसे संतुलित खानपान और नियमित शारीरिक गतिविधि के साथ डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है।
- इसमें मौजूद फाइबर पेट को कुछ समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद कर सकता है।
- अजवाइन का सेवन पाचन को बेहतर रखने और खाने के बाद होने वाली भारीपन या गैस जैसी परेशानियों को कम करने में भी मदद कर सकता है।
अजवाइन की चाय के फायदे
पीरियड्स के दिनों में कुछ लोग अजवाइन को चबाने के बजाय इसका पानी या चाय पीना पसंद करते हैं। इसे बनाना भी काफी आसान है।
- एक कप पानी में करीब एक चम्मच अजवाइन डालकर 3-4 मिनट तक उबालें। इसके बाद इसे कुछ देर सामान्य तापमान पर आने दें और छानकर कप में निकाल लें। स्वाद के लिए इसमें थोड़ी मात्रा में शहद या गुड़ मिलाया जा सकता है।
पीरियड्स के दौरान पेट फूलने, गैस या पाचन संबंधी परेशानी हो तो गर्म अजवाइन की चाय कुछ लोगों को आराम दे सकता है। हालांकि, अगर दर्द बहुत तेज हो, हर महीने बढ़ता जा रहा हो या सामान्य कामकाज प्रभावित कर रहा हो, तो केवल घरेलू नुस्खों पर निर्भर रहने के बजाय डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।