Weight-Loss Drug Wegovy: सभी उम्र के लोगों में बढ़ते वजन की समस्या कई प्रकार की गंभीर बीमारियों का प्रमुख कारण भी है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मोटापा एक गंभीर वैश्विक स्वास्थ्य संकट है, जो सभी उम्र और सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के लोगों को प्रभावित कर रही है।
Weight-Loss Injection: कितना असरदार है मोटापा घटाने वाला भारत में लॉन्च इंजेक्शन? कितनी होगी कीमत, यहां जानिए
- वैश्विक स्तर पर, एक अरब से अधिक लोग मोटापे का शिकार हैं, भारत में भी मोटापे की समस्या काफी तेजी से बढ़ती जा रही है।
- नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में वेगोवी नामक इंजेक्शन लॉन्च की है। दावा किया जा रहा है कि मोटापे को नियंत्रित करने और इसके कारण होने वाली हार्ट की समस्याओं को कम करने में इससे मदद मिल सकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वजन कंट्रोल करने वाली दवा- वेगोवी
डेनिश दवा निर्माता नोवो नॉर्डिस्क ने भारत में अपनी ब्लॉकबस्टर वजन घटाने वाली दवा वेगोवी लॉन्च की है। रिपोर्ट्स के अनुसार वेगोवी में सेमाग्लूटाइड है जो भूख को नियंत्रित करने में मदद करती है जिससे आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं। यह भारत में लॉन्च की गई पहली दवा है जिसे मोटापा से ग्रस्त लोगों में दीर्घकालिक रूप से वजन कंट्रोल करने और हृदय संबंधित जोखिम को घटाने, दोनों में मददगार हो सकती है।
नोवो ने कहा कि सप्ताह में एक बार इस्तेमाल किए जाने वाला ये इंजेक्शन जल्द ही देश भर के फार्मेसियों में उपलब्ध होगी। दवा कंपनी ने कहा कि वेगोवी 0.25 मिलीग्राम, 0.5 मिलीग्राम, 1 मिलीग्राम, 1.7 मिलीग्राम और 2.4 मिलीग्राम खुराक में उपलब्ध है। पहले तीन की कीमत 4,336 रुपये होगी, जिसकी मासिक लागत 17,345 रुपये तक हो सकती है।
अब सवाल है कि ये दवा काम कैसे करती है?
नोवो कंपनी ने बताया कि, वेगोवी दवा ग्लूकागन जैसे पेप्टाइड 1 या जीएलपी-1 नामक हार्मोन की तरह काम करती है। इन हार्मोन्स को भूख को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण माना जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह आपके मस्तिष्क में मौजूद जीएलपी-1 रिसेप्टर्स से बाइंड होकर भूख को कम करने, आपको पेट भरा हुआ महसूस कराने में मदद करती है। इसके अलावा ये रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में भी सहायक है।
बॉडी वेट में 20 प्रतिशत तक आ सकती है कमी
कंपनी का कहना है कि वेगोवी दवा इजेक्शन के रूप में कैलोरी इंटेक को कम करने में मददगार हो सकती है, जिससे वजन घटाना आपके लिए आसान हो सकता है। इस दवा के प्रभावों को समझने के लिए किए गए नैदानिक परीक्षणों से पता चला है कि आहार और व्यायाम पर ध्यान देने के साथ इस इंजेक्शन की मदद से डेढ़ साल के भीतर बॉडी वेट में 20 प्रतिशत तक की कमी लाने में मददगार हो सकती है।
वजन कम होने से दिल के दौरे, स्ट्रोक और हृदय रोग से संबंधित मृत्यु के खतरों को भी 20 प्रतिशत तक कम करने में मदद मिल सकती है।
इन साइड-इफेक्ट्स को भी जानना जरूरी
दवा की प्रभाविकता को लेकर विशेषज्ञों की टीम काफी आशावादी है। हालांकि इसके कुछ साइड-इफेक्ट्स भी हो सकते हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ लोगों को पेट फूलने और पेट दर्द, डकार आने, दस्त जैसी पाचन की समस्या हो सकती है। इसके कुछ गंभीर दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं, जिसमें हृदय गति में वृद्धि, शुगर लो होने, पैंक्रियाटाइटिस और किडनी से संबंधित कुछ समस्याएं हो सकती हैं।
यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा है कि इन दवा के इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें। खुद से ही इसका इस्तेमाल करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
--------------
स्रोत
Novo Nordisk Weight-loss Drug Wegovy
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।