Calorie Deficit For 20kg Weight Loss: हमारे देश की एक बड़ी आबादी मोटापे की समस्या से परेशान है। अक्सर एक्सपर्ट्स वेट के लिए वर्कआउट करने का सुझाव देते हैं, जो कि सही भी है। मगर सोशल मीडिया पर इन दिनों डॉक्टर मल्हार गणला ने एक बेहद चौंका देने वाली और सरल समाधान बताया है, जिसके बारे में सभी लोगों को जानना चाहिए। ध्यान देने वाली बात यह है कि उन्होंने सिर्फ दो आदतों में बदलाव का सुझाव दिया है जिससे आप 20 किलो तक का वजन स्थायी रूप से कम कर सकते हैं।
Weight Loss: 20 किलो तक वजन घटाने के लिए डॉक्टर ने बताया 'रामबाण' उपाय, इन दो आदतों को बदलने का सुझाव
Impact Of Mindless Eating On Weight: वजन घटाने के लिए आज तक आपने कई तरह के उपाय जानें होंगे, मसलन, वर्कआउट करना, इंटरमिडेट फास्टिंग करना, आहार में बदलाव करना आदि। मगर आज हम आपको डॉक्टर का सुझाया कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जो स्थायी रूप से लगभग 20 किलो तक का वजन कम कर सकती है।
बिना भूख के खाने की आदत पर लगाम
- डॉक्टर गणला के अनुसार, अक्सर लोग जब भी थोड़ी देर बैठते हैं या किसी चीज का इंतजार करते हैं तो भूख न होने पर भी बोरियत मिटाने के लिए कुछ खाने लगते हैं।
- उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान या खाली समय में बिना मतलब के बिस्किट या पैकेट बंद स्नैक्स खोलना शरीर में अतिरिक्त 300-400 कैलोरी जमा करता है।
- अगर भूख नहीं है, तो आराम करें या बहुत मन हो तो बिना चीनी की ब्लैक कॉफी या चाय लें, लेकिन पैकेट बंद चीजों को खाने से बचें।
ये भी पढ़ें- Hair Fall: तेजी से झड़ रहे हैं आपके बाल? कहीं पाचन की गड़बड़ी तो नहीं है इसकी वजह
उम्र के साथ रोटी की संख्या में कटौती
- डॉक्टर ने सुझाव दिया है कि जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर की कैलोरी की आवश्यकता कम हो जाती है, इसलिए खाने की मात्रा घटाना जरूरी है।
- उन्होंने बताया कि 30 की उम्र के बाद 2 रोटी और 40-50 की उम्र में एक टाइम से सिर्फ 1 रोटी का सेवन ही पर्याप्त है।
- रोजाना के खाने में एक रोटी, थोड़ा चावल और खाने के बाद का मीठा कम करने से आप आसानी से दिन की 300 कैलोरी बचा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Blood Donation: ट्रांसजेंडर-समलैंगिक रक्तदान कर सकते हैं या नहीं? सुप्रीम कोर्ट में हुई चर्चा, जानिए क्या निकला फैसला
20 किलो वजन घटाने का गणित
- विज्ञान के अनुसार, 1 किलो वजन कम करने के लिए लगभग 10,000 कैलोरी कम करनी होती है, यानी 20 किलो के लिए 2 लाख कैलोरी की कटौती होनी चाहिए।
- जब आप बिना भूख के खाना छोड़ते हैं (300 cal) और घर के खाने में कटौती करते हैं (300 cal), तो दिन की 600 कैलोरी कम होती है।
- यह छोटा सा बदलाव साल भर में आपको 20 किलो हल्का बना देता है, जो पूरी तरह सुरक्षित और टिकाऊ तरीका है।
कम खाना और सही समय पर खाना ही समाधान
डॉक्टर मल्हार का यह उपाय साबित करता है कि वजन कम करना वर्कआउट के साथ-साथ दिमाग का भी खेल है। जो लोग फिट रहते हैं, वे अक्सर तभी खाते हैं जब उन्हें भूख लगती है और खाते समय मात्रा का भी ध्यान रखते हैं। इस आदत को अपनाकर साल भर में 20 किलो तक का वजन घटाना कोई कठिन काम नहीं है।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।