फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Stroke: हाई बीपी और शुगर कई गुना बढ़ा देता है ब्रेन स्ट्रोक का खतरा, जानिए इसे पहचानने का सबसे 'फास्ट' तरीका

Sun, 26 Jul 2026 08:21 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 26 Jul 2026 08:21 PM IST
सार

स्ट्रोक दुनिया में मृत्यु और स्थायी विकलांगता के प्रमुख कारणों में से एक है। वहीं अमेरिकन स्ट्रोक एसोसिएशन बताती है कि अधिकांश स्ट्रोक रोके जा सकते हैं, यदि उनके जोखिम कारकों को समय रहते नियंत्रित कर लिया जाए।

विज्ञापन
what cause brain stroke kyu hota hai know befast stroke symptoms in hindi
ब्रेन स्ट्रोक - फोटो : Amarujala.com

ब्रेन स्ट्रोक हर साल दुनियाभर में 73 साल से अधिक लोगों की मौत का कारण बनता है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) और 'ग्लोबल बर्डन ऑफ डिजीज' स्टडी के आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर होने वाली कुल मौतों में से 10% से ज्यादा मौतें सिर्फ स्ट्रोक के कारण होती हैं।



अमेरिकन स्ट्रोक एसोसिएशन बताती है कि स्ट्रोक के अधिकांश मामले रोके जा सकते हैं, बस इसके जोखिम कारकों पर गंभीरता से ध्यान देते रहना चाहिए।स्ट्रोक ऐसी मेडिकल इमरजेंसी है, जिसमें इलाज में हर मिनट की देरी दिमाग की लाखों कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकती है। 

डॉक्टर कहते हैं, जिन लोगों का ब्लड प्रेशर और शुगर लेवल अक्सर बढ़ा हुआ रहता है, ऐसे लोगों में स्ट्रोक होने का खतरा अधिक देखा जाता है। इसलिए जरूरी है कि आप शुगर-बीपी को कंट्रोल रखें।

what cause brain stroke kyu hota hai know befast stroke symptoms in hindi
ब्रेन स्ट्रोक के बढ़ते मामले - फोटो : adobe stock images

ब्रेन स्ट्रोक का खतरा

ब्रेन स्ट्रोक तब होता है जब मस्तिष्क के किसी हिस्से तक रक्त का प्रवाह अचानक रुक जाता है या मस्तिष्क की कोई रक्त वाहिका फट जाती है।
 

  • रक्त की कमी होने पर उस हिस्से की मस्तिष्क कोशिकाओं को ऑक्सीजन और पोषक तत्व नहीं मिल पाते, जिससे वे कुछ ही मिनटों में क्षतिग्रस्त होने लगती हैं। 
  • स्ट्रोक मुख्य रूप से दो प्रकार का होता है- इस्कीमिक स्ट्रोक और हेमोरेजिक स्ट्रोक।
  •  इस्कीमिक स्ट्रोक रक्त की रुकावट के कारण होता है जबकि हेमोरेजिक स्ट्रोक किसी रक्त वाहिका फटने के कारण होता है। 
what cause brain stroke kyu hota hai know befast stroke symptoms in hindi
ब्रेन की समस्याएं - फोटो : Freepik.com

ब्रेन स्ट्रोक के जोखिमों को जानिए

ब्रेन स्ट्रोक का सबसे बड़ा जोखिम कारक हाई ब्लड प्रेशर माना जाता है। 

  • लगातार बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर रक्त वाहिकाओं की दीवारों को कमजोर कर देता है। 
  • इसके अलावा डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल, धूम्रपान, मोटापा और हृदय गति में अनियमितता भी जोखिमों को बढ़ा देती हैं।
  • जिन लोगों के पारिवार में पहले से किसी को ये समस्या रही है उनमें जोखिम ज्यादा देखा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
what cause brain stroke kyu hota hai know befast stroke symptoms in hindi
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : Adobe Stock

शुगर और बीपी क्यों खतरनाक है?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ब्लड प्रेशर अगर कंट्रोल न रहे तो ये मस्तिष्क की धमनियों पर लगातार दबाव डालता है। इससे धमनियां संकरी हो सकती हैं या उनके फटने का खतरा बढ़ सकता है। 
 

  • वहीं लंबे समय तक बढ़ा हुआ ब्लड शुगर रक्त वाहिकाओं की भीतरी परत को नुकसान पहुंचाती है और उनमें फैट जमा होने की प्रक्रिया तेज कर सकती है। 
  • इससे खून के थक्के बनने और रक्त प्रवाह रुकने का जोखिम बढ़ जाता है। 
  • यदि किसी व्यक्ति को हाई बीपी और डायबिटीज दोनों हैं, तो स्ट्रोक का खतरा और अधिक बढ़ सकता है। 
विज्ञापन
what cause brain stroke kyu hota hai know befast stroke symptoms in hindi
स्ट्रोक को कैसे पहचानें? - फोटो : Freepik.com

 ब्रेन स्ट्रोक को कैसे पहचानें?

डॉक्टर बताते हैं,  स्ट्रोक के लक्षण अचानक शुरू होते हैं। इसमें चेहरे का एक तरफ झुक जाना, एक हाथ या पैर में कमजोरी या सुन्नपन, बोलने या समझने में कठिनाई होना सबसे आम है। आप FAST नियम से इसकी आसानी से पहचान कर सकते हैं।
 

  • F (Face): क्या चेहरा एक तरफ झुक गया है?
  • A (Arms): क्या एक हाथ उठाने में कमजोरी है?
  • S (Speech): क्या बोलने में परेशानी या शब्द अस्पष्ट हैं?
  • T (Time): यदि इनमें से कोई भी लक्षण हो तो तुरंत अस्पताल जाएं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed