{"_id":"6a65a105562f41e0360b60e8","slug":"yoga-poses-for-hair-health-best-yoga-poses-for-hair-growth-and-control-hair-fall-2026-07-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Yoga Poses for Hair Health: तनाव और खराब लाइफस्टाइल से झड़ रहे बाल? ये योगासन दे सकते हैं राहत","category":{"title":"Yoga and Health","title_hn":"योग","slug":"yoga-and-health"}}
Yoga Poses for Hair Health: तनाव और खराब लाइफस्टाइल से झड़ रहे बाल? ये योगासन दे सकते हैं राहत
Sun, 26 Jul 2026 12:57 PM IST
Shruti Gaur
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Sun, 26 Jul 2026 12:57 PM IST
सार
Yoga Poses for Hair Health: अगर आप भी बाल झड़ने और हेयर ग्रोथ में अचानक आई कमी से परेशान हैं, तो ये लेख आपके काम का है। कुछ योगासन करके आप इस दिक्कत से राहत पा सकते हैं।
विज्ञापन
ये 5 योगासन बढ़ा सकते हैं हेयर ग्रोथ
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Yoga Poses for Hair Health: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, खराब खान-पान और बदलती लाइफस्टाइल का असर हमारी सेहत के साथ-साथ बालों पर भी पड़ रहा है। कम उम्र में बालों का झड़ना, बालों का पतला होना और हेयर ग्रोथ का धीमा होना एक आम समस्या बन चुकी है। ऐसे में लोग महंगे हेयर प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं, पर, क्या आप जानते हैं कि कि कुछ प्राकृतिक तरीके भी बालों की सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।
ये 5 योगासन बढ़ा सकते हैं हेयर ग्रोथ
- फोटो : Amar Ujala
अधोमुख श्वानासन
यह योगासन शरीर में रक्त संचार को बेहतर करने में मदद करता है। इसे करने से सिर की ओर ब्लड फ्लो बढ़ता है, जिससे स्कैल्प को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषण मिल सकता है। यह तनाव कम करने में भी सहायक है, जो हेयर फॉल का एक बड़ा कारण माना जाता है।
यह योगासन शरीर में रक्त संचार को बेहतर करने में मदद करता है। इसे करने से सिर की ओर ब्लड फ्लो बढ़ता है, जिससे स्कैल्प को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषण मिल सकता है। यह तनाव कम करने में भी सहायक है, जो हेयर फॉल का एक बड़ा कारण माना जाता है।
ये 5 योगासन बढ़ा सकते हैं हेयर ग्रोथ
- फोटो : amar ujala
सर्वांगासन
सर्वांगासन को बालों के लिए फायदेमंद योगासनों में गिना जाता है। माना जाता है कि यह सिर और गर्दन के हिस्से में रक्त प्रवाह को बेहतर करता है। नियमित अभ्यास से तनाव कम हो सकता है और शरीर का संतुलन बेहतर होता है।
सर्वांगासन को बालों के लिए फायदेमंद योगासनों में गिना जाता है। माना जाता है कि यह सिर और गर्दन के हिस्से में रक्त प्रवाह को बेहतर करता है। नियमित अभ्यास से तनाव कम हो सकता है और शरीर का संतुलन बेहतर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये 5 योगासन बढ़ा सकते हैं हेयर ग्रोथ
- फोटो : इंस्टाग्राम
वज्रासन
खाने के बाद किया जाने वाला यह आसान योगासन पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। अच्छा पाचन शरीर को जरूरी पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करता है, जिसका असर बालों की सेहत पर भी पड़ सकता है।
खाने के बाद किया जाने वाला यह आसान योगासन पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। अच्छा पाचन शरीर को जरूरी पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करता है, जिसका असर बालों की सेहत पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन
ये 5 योगासन बढ़ा सकते हैं हेयर ग्रोथ
- फोटो : istock
बालासन
बालासन शरीर और दिमाग को आराम देता है। यह तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है, जिससे तनाव के कारण होने वाले हेयर फॉल को नियंत्रित करने में सहायता मिल सकती है।