फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yoga Poses for Hair Health: तनाव और खराब लाइफस्टाइल से झड़ रहे बाल? ये योगासन दे सकते हैं राहत

Sun, 26 Jul 2026 12:57 PM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Sun, 26 Jul 2026 12:57 PM IST
सार

Yoga Poses for Hair Health: अगर आप भी बाल झड़ने और हेयर ग्रोथ में अचानक आई कमी से परेशान हैं, तो ये लेख आपके काम का है। कुछ योगासन करके आप इस दिक्कत से राहत पा सकते हैं। 

विज्ञापन
Yoga Poses for Hair Health best yoga poses for hair growth and control hair fall
ये 5 योगासन बढ़ा सकते हैं हेयर ग्रोथ - फोटो : AI
Yoga Poses for Hair Health: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव, खराब खान-पान और बदलती लाइफस्टाइल का असर हमारी सेहत के साथ-साथ बालों पर भी पड़ रहा है। कम उम्र में बालों का झड़ना, बालों का पतला होना और हेयर ग्रोथ का धीमा होना एक आम समस्या बन चुकी है। ऐसे में लोग महंगे हेयर प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं, पर, क्या आप जानते हैं कि कि कुछ प्राकृतिक तरीके भी बालों की सेहत को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। 


दरअसल, योग शरीर में रक्त संचार को बढ़ाने, तनाव कम करने और हार्मोन बैलेंस बनाए रखने में सहायक माना जाता है। कुछ खास योगासन सिर की त्वचा तक ब्लड फ्लो बेहतर कर सकते हैं, जिससे बालों की जड़ों को पोषण मिल सकता है। अगर आप भी बालों के झड़ने की समस्या से परेशान हैं, तो इन आसान योगासनों को अपनी दिनचर्या में शामिल करके बेहतर परिणाम पा सकते हैं।

 
Yoga Poses for Hair Health best yoga poses for hair growth and control hair fall
ये 5 योगासन बढ़ा सकते हैं हेयर ग्रोथ - फोटो : Amar Ujala
अधोमुख श्वानासन

यह योगासन शरीर में रक्त संचार को बेहतर करने में मदद करता है। इसे करने से सिर की ओर ब्लड फ्लो बढ़ता है, जिससे स्कैल्प को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषण मिल सकता है। यह तनाव कम करने में भी सहायक है, जो हेयर फॉल का एक बड़ा कारण माना जाता है।

 
Yoga Poses for Hair Health best yoga poses for hair growth and control hair fall
ये 5 योगासन बढ़ा सकते हैं हेयर ग्रोथ - फोटो : amar ujala
सर्वांगासन 

सर्वांगासन को बालों के लिए फायदेमंद योगासनों में गिना जाता है। माना जाता है कि यह सिर और गर्दन के हिस्से में रक्त प्रवाह को बेहतर करता है। नियमित अभ्यास से तनाव कम हो सकता है और शरीर का संतुलन बेहतर होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Poses for Hair Health best yoga poses for hair growth and control hair fall
ये 5 योगासन बढ़ा सकते हैं हेयर ग्रोथ - फोटो : इंस्टाग्राम
 वज्रासन

खाने के बाद किया जाने वाला यह आसान योगासन पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है। अच्छा पाचन शरीर को जरूरी पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद करता है, जिसका असर बालों की सेहत पर भी पड़ सकता है।
 
विज्ञापन
Yoga Poses for Hair Health best yoga poses for hair growth and control hair fall
ये 5 योगासन बढ़ा सकते हैं हेयर ग्रोथ - फोटो : istock

 बालासन

बालासन शरीर और दिमाग को आराम देता है। यह तनाव और चिंता को कम करने में मदद करता है, जिससे तनाव के कारण होने वाले हेयर फॉल को नियंत्रित करने में सहायता मिल सकती है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed